IND Vs AFG T20 Series: T20 World Cup 2024 मे ये 5 खिलाड़ी भारतीय टीम मे शामिल नहीं, सेलेक्टर्स ने किया नजरअंदाज।

IND Vs AFG T20 Series: टी-20 क्रिकेट में भारत (India) की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal ) को अफगानिस्तान (Afghanistan) के विरुद्द चुनी गई टीम से भी नजर अंदाज कर दिया गया है। चहल को पिछले टी-20 विश्व कप के बाद से इस फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। साउथ अफ्रीका (South Africa) की धरती पर शानदार प्रदर्शन करके लौटे केएल राहुल (K L Rahul) को भी टी-20 टीम में नहीं चुना गया है।

IND Vs AFG T20 Series: Team India for T20 WC 2024 अफगानिस्तान (AFG) के विरुद्द तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Team) का एलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma And Virat Kohli) की काफी लंबे समय बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है। हालांकि, कई ऐसे बड़े नाम भी हैं, जिनको इस सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। माना जा रहा है कि सेलेक्टर्स ने इन प्लेयर्स को नजरअंदाज करते हुए साफ उनके टी-20 करियर पर भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup2024) की टीम में इन पांच खिलाड़ियों का खेलना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

IND Vs AFG T20 Series:1. टी-20 टीम से नजरअंदाज युजवेंद्र चहल

IND Vs AFG T20 Series:
IND Vs AFG T20 Series:

टी-20 क्रिकेट में भारत (IND) की ओर से सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल को अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी गई टीम से भी नजरअंदाज कर दिया गया है। चहल को पिछले टी-20 विश्व कप के बाद से इस फॉर्मेट में खेलने का मौका नहीं मिला है। यही वजह है कि उनका आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में सेलेक्शन बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।

यह भी देखें: AUS Vs PAK 3rd Test डेविड वॉर्नर ने सिडनी में अपने फेयरवेल स्पीच में बहुत ही भावुक होते हुए टेस्ट को अलविदा कहा- अपनी कामयाबी का श्रेय परिवार को दिया

IND Vs AFG T20 Series: 2. भुवनेश्वर कुमार के लिए लगभग बंद दरवाजे

IND Vs AFG T20 Series:
IND Vs AFG T20 Series:

2022 में भारतीय बॉलिंग अटैक की अगुआई करने वाले भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपना आखिरी टी-20 मैच 22 नवंबर 2022 को खेला था। इसके बाद से भुवी लंबे समय से टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं। अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार (Arshdeep Singh, Avesh Khan and Mukesh Kumar) के दमदार प्रदर्शन के बाद भुवी के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ- साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs AFG T20 Series: 3. केएल राहुल

IND Vs AFG T20 Series:
IND Vs AFG T20 Series:

साउथ अफ्रीका (South Africa) की धरती पर शानदार प्रदर्शन करके लौटे केएल राहुल को भी टी-20 टीम में नहीं चुना गया है। राहुल ने लगभग डेढ़ साल से कोई भी टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अफगानिस्तान सीरीज में राहुल की अनदेखी ने काफी हद तक इस बात को साफ कर दिया है कि सेलेक्टर्स उनको वर्ल्ड कप टीम में नहीं रखना चाहते हैं।

IND Vs AFG T20 Series: 4 श्रेयस अय्यर

IND Vs AFG T20 Series:
IND Vs AFG T20 Series:

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (Australia And South Africa) के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा रहे श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan series) के लिए इग्नोर कर दिया गया है। मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार और हार्दिक पांड्या (Surya Kumar And Hardik Pandyaa) की वापसी के बाद अय्यर के लिए टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाना बेहद मुश्किल दिखाई देता है।

IND Vs AFG T20 Series: 5. ईशान किशन

IND Vs AFG T20 Series:
IND Vs AFG T20 Series:

अफगानिस्तान सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में ईशान किशन (Ishan Kishan) का नाम ना देखकर हर किसी को हैरानी हुई। ईशान के ऊपर संजू सैमसन और जितेश शर्मा (Sanju Semson And Jitesh Sharma) को बतौर विकेटकीपर तरजीह दी गई है। अगर सैमसन इस सीरीज में हाथ आए मौके को भुनाने में सफल हो जाते हैं, तो फिर ईशान के लिए टी-20 वर्ल्ड कप की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।

1 thought on “IND Vs AFG T20 Series: T20 World Cup 2024 मे ये 5 खिलाड़ी भारतीय टीम मे शामिल नहीं, सेलेक्टर्स ने किया नजरअंदाज।”

Leave a Comment