Simon Dull: विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। कोहली की आलोचना करने का मतलब है कि भारतीय फैंस (Indian Fans) को नाराज करना। मशहूर कमेंटेटर ने बताया कि उन्हें विराट कोहली की आलोचना करना बहुत भारी पड़ गया क्योंकि इसकी वजह से उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। लोकप्रिय कमेंटेटर ने साथ ही कहा कि उन्होंने कभी भी कोहली पर निजी हमला नहीं किया।
Simon Dull: विराट कोहली की फैन फॉलोइंग (Virat Kohli’s fan following) के बारे में किसी को बताने की जरुरत नहीं है। कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों (Athletes) में से एक हैं और लोग उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। कोहली ने अपने खेल के स्तर को इतना ऊंचा रखा है कि किसी युवा के लिए उनकी बराबरी करना बेहद मुश्किल है। मगर पिछले कुछ समय से कोहली के टी20 स्ट्राइक रेट को लेकर काफी बातें हो रही हैं।
Simon Dull ने कोहली के प्रदर्शन की आलोचना की
कई लोगों ने कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल खड़े किए हैं। इसी कड़ी में एक और नाम शामिल हैं और वो हैं न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज व मौजूदा मशहूर कमेंटेटर साइमन डुल (Former New Zealand fast bowler and current famous commentator Simon Dull)। डुल ने कई बार विराट कोहली के प्रदर्शन की आलोचना की। हालांकि, कोहली की आलोचना करने से प्रतीत होता है कि भारतीय फैंस का दिल दुखाया है। इसका जीता-जागता उदाहरण साइमन डुल हैं, जिन्होंने इसे बखूबी महसूस किया।
Simon Dull बुरी तरह फंस गए
साइमन डुल ने बताया कि विराट कोहली की आलोचना करना उन्हें बहुत भारी पड़ा क्योंकि इसके कारण उन्हें मौत की धमकी मिली। साइमन डुल ने कहा कि आईपीएल 2024 (IPL 2024) सीजन में विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रदर्शन की आलोचना करने पर उन्हें मौत की धमकी मिली। डुल ने साथ ही कहा कि उनका कोहली के साथ रिश्ता बहुत अच्छा है और उन्होंने कभी आरसीबी (RCB) के स्टार खिलाड़ी पर निजी हमला नहीं किया बल्कि सभी बातें खेल को लेकर की।
Simon Dull ने आरसीबी और एलएसजी मैच मे कोहली के स्ट्राइक रेट की आलोचना की

डुल ने आरसीबी और एलएसजी (RCB Vs LSG) के बीच मैच के दौरान विराट कोहली के स्ट्राइक रेट (Virat Kohli Strike Ret) की आलोचना की थी। कोहली ने 10 गेंदें लेकर आठ रन बनाए और अपना अर्धशतक पूरा किया। तब डुल ने कमेंट्री (commentary) करते हुए कहा कि आरसीबी के स्टार बल्लेबाज (RCB’s star batsman) निजी उपलब्धियों के लिए खेलते हैं।
Simon Dull धमकी मिलनी से सकपकाए
विराट कोहली इस बात को लेकर चिंतित रहे होंगे कि अगर वो आउट हुए तो क्या होगा। वो बहुत शानदार खिलाड़ी हैं। मैं जब भी उनके बारे में बात करता हूं तो इसका ध्यान जरूर दिलाता हूं। मैंने कोहली के बारे में हजार अच्छी बात कही होंगी, लेकिन एक बात थोड़ी सी नकारात्मक या गलत लगने वाली लगी तो जान से मारने की धमकी मिल गई।
साइमन डुल ने क्रिकबज (cricbuzz) पर दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) से बातचीत करते हुए यह खुलासा किया। कार्तिक ने फैंस के रिएक्शन पर आपत्ति जताई और उनसे गुजारिश की थी कि अच्छी आलोचना और निजी हमले के बीच फर्क करने को समझे।
Simon Dull और कार्तिक ने दी समझाइश

दिनेश कार्तिक ने कहा, ”भारत (India) में यह दुखद है। आप बास्केटबॉल (basketball) जाओ या बेसबॉल (baseball), खेल पर बात करने वाले पंडित मिल ही जाते हैं। कभी भारतीय फैंस (Indian fans) यह पता करने में चूक जाते हैं कि लोग खिलाड़ी पर निजी हमला कर रहे हैं या फिर उसकी तकनीकी खामी के बारे में बात कर रहे हैं। मेरे ख्याल से अगर आप इसका फर्क पहचान लेंगे तो विराट इसकी तारीफ करेगा।


1 thought on “Simon Dull मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर को Best विराट कोहली की 1 आलोचना करने पर मौत की धमकी मिली, आखिर किसने दी धमकी और क्यों?”