Shoaib Malik: भारत (India) की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Tennis star Sania Mirza) इन दिनों अपने तलाक को लेकर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। सानिया के पूर्व पाकिस्तानी पति शोएब मलिक (Sania’s former Pakistani husband Shoaib Malik) ने हाल ही में पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेत्री सना जावेद से निकाह (Marriage with Pakistani model and actress Sana Javed ) कर लिया है।
पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल समा टीवी (Sama TV, a Pakistani news channel) ने एक पॉडकास्ट में यह दावा किया है कि शोएब के शादीशुदा होने के बाद भी यह दोनों शोएब और सना पिछले करीब तीन वर्षों से रिलेशनशिप में थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने टेनिस खिलाड़ी से शादी तोड़ने के लिए शोएब की कड़ी आलोचना की है।
पाकिस्तान के लोग सानिया के साथ

और अब ऐसे हालात में पाकिस्तानी लोग सानिया के समर्थन में आ गए हैं। हाल ही मे की गई शादी शोएब की तीसरी शादी थी।
पाकिस्तानी मीडिया ने किया खुलासा
पॉडकास्ट ने यह भी बताया कि सना का अपने पूर्व पति उमैर जसवाल से अभी केवल तीन महीने पहले ही तलाक हुआ था। चैनल ने इस बात का भी खुलासा किया कि यदि कोई शो के लिए शोएब को बुलाया जाता था तो वह केवल एक ही शर्त पर आने के लिए तैयार हुआ करते थे कि उस शो मे सना को भी बुलाया जाना चाहिए।
Shoaib Malik और सना का तीन सालों से अफेयर

पॉडकास्ट के एक निर्माता ने यह भी बताया कि “पिछले करीब तीन साल से दोनों का अफेयर चल रहा था और वे घनिष्ठ रूप से साथ मे जुड़े हुए थे। हालांकि उमैर (Umair) को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी, लेकिन सानिया मिर्जा के साथ-साथ उनके परिवार और मलिक परिवार को पिछले साल इसके बारे में पता चला था। सानिया और शोएब की शादी को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन मलिक ने किसी की नहीं सुनी।
Shoaib Malik और सानिया की शादी 2010 मे हुई थी

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा (Shoaib Malik and Sania Mirza) ने साल 2010 में हैदराबाद (भारत) (Hyderabad (India)) में शादी की थी। दोनों का साथ में एक बेटा भी है। दोनों साथ में अक्सर दुबई (Dubai) में रहा करते थे। सना और जसवाल 2020 (sana and jaswal 2020) में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे थे।


2 thoughts on “Shoaib Malik का भांडा पाकिस्तानी मीडिया ने फोड़ा- शादीशुदा होते शोएब और सना पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में थे।”