Sameer Rizvi: IPL 2024 के ऑक्शन में यूपी (UP) की टीम से खेलने वाले इस 20 साल के युवा खिलाड़ी समीर रिजवी (Sameer Rizvi) पर पैसों की जमकर बरसात हुई है। रिजवी को सीएसके (CSK) ने 8.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। हालांकि समीर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था लेकिन उन पर सीएसके ने विश्वास दिखाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
Sameer Rizvi: अनकैप्ड कैटेगरी खिलाड़ी

कई टीमों को भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल (Ravindra Jadeja, Hardik Pandya and Axar Patel) की तरह खिलाड़ियों की जरूरत है। इस बीच अनकैप्ड कैटेगरी में भी कई टैलेंटिड ऑलराउंडर मौजूद हैं। ऐसे ही एक मेरठ (Meerut) के खिलाड़ी है समीर रिजवी, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं।
Sameer Rizvi: के कुछ खास रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) घरेलू लीग में राज्य के क्रिकेटर शामिल थे। ऐसे में मेरठ के रहने वाले रिजवी ने कानपुर सुपरस्टार (Kanpur Super Star) की ओर से खेलते हुए लीग में सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने गोरखपुर लायंस (Gorakhpur Lions) के विरुद्द महज 49 गेंदों में शानदार 104 रन की पारी खेली थी।
Sameer Rizvi: अंडर-23 मे उत्तर प्रदेश के कप्तान

रिजवी ने पुरुषों की अंडर-23 राज्य ए ट्रॉफी चैंपियनशिप (Under-23 State A Trophy Championship) में उत्तर प्रदेश की ओर से कप्तानी करते हुए ट्रॉफी टीम के नाम की। टीम ने फाइनल में उत्तराखंड (Uttarakhand) को हराकर ट्रॉफी राज्य के नाम की। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 84 रन की पारी खेली थी।
Sameer Rizvi को रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए डेब्यू करने पर कैप सौंपी थी
रिंकू सिंह ने रिजवी को उत्तर प्रदेश के लिए डेब्यू करने पर कैप सौंपी थी। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस खिलाड़ी को आईपीएल 2024 ऑक्शन में खरीद कर एक बार फिर रिंकू के साथ जोड़ सकती है। दोनों यूपी के खिलाड़ी एक साथ नजर आ सकते हैं।
रिजवी अंडर-19 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में रिजवी को इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव भी है। वह जल्द ही टीम इंडिया (Team India) के लिए भी डेब्यू कर सकते हैं।
Sameer Rizvi: टी20 का अनुभव



1 thought on “Sameer Rizvi की कुछ खास रोचक बातें, जिन पर IPL 2024 Auction मे CSK ने क्यों महंगा दांव लगाया?”