IND Vs SA 2nd ODI Highlights टोनी डी जॉर्जी के आतिशी शतक की दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे मैच मे हराकर सीरीज मे बराबरी की

IND Vs SA 2nd ODI Highlights:  टोनी डी जॉर्जी (119*) के शानदार शतक के सहारे दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने मंगलवार 19 दिसंबर को दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया (Team India) को 45 गेंदें बाकी रहते हुए 8 विकेट से मात दी। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका (SA) ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारत (India) ने पहला वनडे 8 विकेट से जीता था। दोनों टीमों के बीच तीसरा व आखिरी वनडे गुरुवार को पार्ल में खेला जाएगा।

IND Vs SA 2nd ODI Highlights:  दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा वनडे 8 विकेट से जीता

IND Vs SA 2nd ODI Highlights:  टोनी डी जॉर्जी (119*) के शानदार शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को गरेबरहा में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 45 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से मात दी। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 46.2 ओवर में 211 रन पर ढेर हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 42.3 ओवर में 2 विकेट खोकर इस लक्ष्‍य को हासिल कर लिया। जॉर्जी को उनके पहले शतक के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच (Player Of The Match) चुना गया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। भारत (IND) ने पहला वनडे 8 विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच निर्णायक मैच गुरुवार को पार्ल में खेला जाएगा।

यह भी देखें: Pat Cummins IPL Auction 2024 मे महंगे बिके, उन्हे सन राइजर्स हैदराबाद ने खरीदा

IND Vs SA 2nd ODI Highlights:  टोनी डी जॉर्जी का पहला वनडे शतक

IND Vs SA 2nd ODI Highlights: 212 रन के आसान से लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को ओपनर्स रीजा हेंड्रिक्‍स (52) और टोनी डी जॉर्जी (119*) ने 130 रन की साझेदारी करके जोरदार शुरुआत दिलाई। 28वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेंड्रिक्‍स को मुकेश कुमार के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। रीजा ने 81 गेंदों में 7 चौके की मदद से 52 रन बनाए।

यहां से जॉर्जी और रासी वान डर डुसैन (36) ने मजबूत साझेदारी की और मेजबान टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। रिंकू सिंह ने डुसैन को विकेट कीपर सैमसन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। जॉर्जी और एडेन मार्करम (2*) ने दक्षिण अफ्रीका की जीत पर मुहर लगाई।

जॉर्जी ने 122 गेंदों में 9 चौके और छह छक्‍के की मदद से नाबाद 119 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs SA 2nd ODI Highlights:  भारत का खराब प्रदर्शन  

पहले बल्‍लेबाजी करने वाली भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। रुतुराज गायकवाड़ (4) को पारी की दूसरी गेंद पर बर्गर ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया। तिलक वर्मा (10) भी ज्‍यादा देर क्रीज पर नहीं जम सके और बर्गर की गेंद पर फाइन लेग में ब्‍यूरन हेंड्रिक्‍स को कैच थमाकर पवेलियन वापस लौट गए।

साई सुदर्शन (62) और कप्‍तान केएल राहुल (56) ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। विलियम्‍स ने सुदर्शन को विकेट कीपर क्‍लासेन के हाथों कैच आउट कराया। सुदर्शन ने 83 गेंदों में सात चौके और एक छक्‍के की मदद से 62 रन बनाए। यहां से भारतीय पारी बिखरती चली गई।

IND Vs SA 2nd ODI Highlights:  दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

भारत का मिडिल ऑर्डर चरमरा गया और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया। संजू सैमसन (12) को ब्‍यूरन हेंड्रिक्‍स ने क्‍लीन बोल्‍ड किया। जल्‍द ही केएल राहुल को बर्गर ने मिलर के हाथों कैच आउट कराकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

इसके बाद रिंकू सिंह (17), कुलदीप यादव (1), अक्षर पटेल (7), अर्शदीप सिंह (18) और आवेश खान (9) जल्‍दी-जल्‍दी आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्‍यादा तीन विकेट लिए। ब्‍यूरन हेंड्रिक्‍स और केशव महाराज को दो-दो विकेट मिले। लिजाड विलियम्‍स और एडेन मार्करम के खाते में एक-एक विकेट आया।

Leave a Comment