ECC Women T10 League: नीदरलैंड्स (Netherlands) की कप्तान आइरिस जविलिंग (iris zwilling) ने टी10 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। वह पहली महिला क्रिकेटर बन गई है जिन्होंने टी10 लीग में शतक लगा दिया है। आइरिस ने अपनी इस धमाकेदार पारी के दौरान केवल 36 गेंद का सामना किया। जविलिंग (Jwilling) ने ऑस्ट्रिया (Austria) की दो गेंदबाजों के विरुद्द अपने बल्ले से हल्ला बोला। उनके प्रति ओवर में 23-23 रन बटोरे। जविलिंग ने नीदरलैंड्स को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।
ECC Women T10 League: आइरिस जविलिंग ने टी10 लीग में शतक लगाया

ECC Women T10 League: यूरोपीय महिला टी10 लीग 2023 (European Women’s T10 League 2023) में आखिरकार वो हो गया जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम (Netherlands women’s cricket team) की कप्तान आइरिस जविलिंग ने ऑस्ट्रिया के विरुद्द मैच में महज 34 गेंद में शानदार शतक जड़ दिया। अपनी इस शतकीय पारी में जविलिंग ने 11 छक्के और 5 चौकों की मदद से नाबाद 102 रन बनाए। वह ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
ECC Women T10 League: नीदरलैंड्स ने ऑस्ट्रिया को 100 रन से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड्स की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर बनाया। ऑस्ट्रिया को जीत के लिए 160 रन का विशाल लक्ष्य दिया गया। जवाब मे लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रिया की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर महज 59 रन ही बना सकी। नीदरलैंड्स ने 100 रन से इस मैच को अपने नाम किया।
ECC Women T10 League: गेंदबाजों ने बरपाया कहर
नीदरलैंड के गेंदबाजों में डी लैंग, रॉबिन रिजके और हन्ना (De Lange, Robin Rijke and Hannah) ने 2-2 विकेट लिए। कार्लिन वैन (carlin van ) ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रिया की पारी में केवल एक खिलाड़ी ने दोहरे अंक का स्कोर बनाया। मल्लिका महादेवा (Mallika Mahadeva) ने 30 रन बनाए। ऑस्ट्रिया के चार बल्लेबाज तो खाता तक नहीं खोल पाए।
ECC Women T10 League: जविलिंग का क्रिकेट करियर
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि इससे पहले जविलिंग ने स्पेन (spain) के विरुद्द भी 30 गेंद पर 74 रन की आतिशी पारी खेली थी। नीदरलैंड्स की कप्तान आइरिस जविलिंग ने अभी तक 9 वनडे मैच में 92 रन और 47 टी20 मैच में 448 रन बनाए हैं। टी20 में उनके नाम दो अर्धशतक भी दर्ज हैं। वह दाएं हाथ से गेंदबाज भी करती हैं।


1 thought on “ECC Women T10 League मे किस महिला क्रिकेटर ने 11 छक्के और 5 चौके की दम पर 10 ओवर के मैच मे शतक लगाया? और ऐसा कारनामा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी ”