आईपीएल 2022 का 30 वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में बतौर कप्तान संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर आमने सामने होंगे। KKR ने इस सीजन में 6 में से तीन मैच जीते हैं जबकि तीन में उसे हार मिली है। वहीं, RR ने इस सीजन खेले पांच में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी। ऐसे में यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक हो सकता है।
सबसे पहले बात KKR की
सबसे पहले बात KKR की करें तो इस टीम को पिछले दो मैचों में लगातार हार का समाना करना पड़ा है। कहीं ना कहीं इस टीम में आत्मविश्वास की कमी नजर आएगी ही। SRH के खिलाफ नीतीश राणा और आंद्रे रसल के आलावा किसी का बल्ला नहीं चला था। इसके साथ ही गेंदबाजों की भी जमकर पिटाई देखने को मिली थी। कोलकाता पूरी तरह से इस सीजन अबतक बल्लेबाजी से जूझ रही है क्योंकि टीम का कोई भी बल्लेबाज इस सीजन में अपना शानदार प्रदर्शन नहीं दिखा पाया है। वहीं, टीम के कप्तान भी अपने ख़राब फॉर्म से जूझते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में KKR को अपनी कमियों पर काम करने की जरूरत है ।
RR की बात करें तो
वहीं, RR की बात करें तो इस टीम ने अबतक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें तीन में जीत जबकि दो मुकाबलों में हार मिली है। हालाँकि, राजस्थान रॉयल्स को इस सीजन दो टीमों से हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मैच में चोट की वजह से ट्रेंट बोल्ट नहीं खेले थे, ऐसे में उम्मीद है कि इस मैच में उनकी वापसी जरूर होगी। वहीं, टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज रस्सी वान डेर दुसेन पिछले दो मैचों में कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। इस कारण टीम की मध्यक्रम बल्लेबाजी चिंता का सबब बनी हुई है। साथी कप्तान संजू सैमसन को भी बड़ी पारी खेलने की जरुरत है।
ब्रेबोर्न स्टेडियम के पिच की बात करें तो
ब्रेबोर्न स्टेडियम के पिच की बात करें तो यहाँ पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। यहां खेले गए मुकाबलों में देखा गया है कि बल्लेबाजी करने में खिलाड़ियों को ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल रहेगी और आउटफील्ड बल्लेबाजों को काफी मदद भी देगी। इसके साथ ही इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलेगी। ओस की वजह से टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
RR
- जोस बटलर
- देवदत्त पडिक्कल
- संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर)
- शिमरोन हेटमायर
- रियान पराग
- जेम्स नीशाम
- रविचंद्रन अश्विन
- ट्रेंट बोल्ट
- कुलदीप सेन
- युजवेंद्र चहल
- प्रसिद्ध कृष्ण
KKR
- एरोन फिंच
- वेंकटेश अय्यर
- श्रेयस अय्यर
- नितीश राणा
- आंद्रे रसेल
- शेल्डन जैक्सन
- सुनील नरेन
- पैट कमिंस
- अमन खान/रिंकू सिंह
- उमेश यादव
- वरुण चक्रवर्ती

