Chahal Hat Trick: चहल ने सीजन की पहली हैट्रिक के साथ खोला पहली बार आईपीएल में पंजा,बने केकेआर पर जीत के हीरो
संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के 30वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 रनों से मात दी।
राजस्थान की इस जीत में स्पिनर युजवेंद्र चहल चमके जिन्होंने सीजन की पहली हैट्रिक (Chahal Hat Trick) लेने के साथ अपने करियर का पहला 5 विकेट हॉल लिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के 103 रनों के दम पर 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके सामने केकेआर 210 रनों पर सिमट गई। कोलकाता के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 85 रनों की पारी खेली, मगर वह टीम को जीत नही दिला पाए। राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर के कोटे में 40 रन खर्च कर 5 विकेट झटके।
Chahal Hat Trick: राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बार फिर
Chahal Hat Trick: राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बार फिर जोस बटलर सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे. जोस बटलर ने तूफानी पारी खेलते हुए इस सीजन में अपना दूसरा शतक जड़ा. पहले देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर जोस बटलर ने 97 रनों की साझेदारी की और बाद में भी रनों की रफ्तार जारी रखी. जोस बटलर ने कुल 103 रनों की पारी खेली.

उनके अलावा कप्तान संजू सैमसन भी ज़बरदस्त फॉर्म में दिखे, संजू ने सिर्फ 19 बॉल में 38 रनों की पारी खेली. इनके अलावा रियान पराग और करुण नायर इस बार फिर फेल साबित हुए. लेकिन आखिर में शिमरोन हेटमायर ने 13 बॉल में 26 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 217 रनों के स्कोर तक पहुंचाया
Chahal Hat Trick: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को
Chahal Hat Trick: राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 218 रन का लक्ष्य दिया था। टारगेट बहुत बड़ा था। वहां तक पहुंचने के लिए पहली गेंद से ही अटैक की जरूरत थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कोलकाता ने ओपनर फिंच के साथ सुनील नरेन को पारी का आगाज करने के लिए भेजा, लेकिन पहली ही गेंद पर नरेन को रन आउट कर राजस्थान ने उनका प्लान फेल कर दिया।
फिंच का साथ देने आए कप्तान अय्यर ने 53 गेंदों पर 107 रन की साझेदारी कर आखिरकार अपनी रणनीति को सफल बना दिया। फिंच के आउट होने के बाद श्रेयस ने नितीश राणा के साथ महज 18 गेंदों पर 41 जोड़कर कोलकाता को मैच में बनाए रखा। लेकिन, राणा के आउट होते ही मैच पूरी तरह पलट गया। पारी के 13वें और अपने स्पैल के तीसरे ओवर की आखिरी बॉल पर चहल ने राणा को निपटाया।
चहल को अपना स्पैल खत्म करने 17वें ओवर में लगाया गया। पहली ही गेंद पर वेंकटेश अय्यर स्टंपिंग हुए। अगली तीन गेंद में एक वाइड समेत सिर्फ दो रन ही बने। ओवर की बची बाकी तीन गेंदों पर चहल ने लगातार तीन विकेट लेकर मैच अपनी 8 गेंदों में पलट दिया।

