Rishabh Pant Update ऋषभ पंत Strong मेहनत कर रहे वापसी के लिए, फिजियों सेशन सुबह करीब 5.30 AM, उनका कहना जीवन मेरा क्रिकेट के लिए है।  

Rishabh Pant Update: टीम इंडिया (Team India) के विकेट कीपर (Wicket Keeper) बल्लेबाज ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट मे बुरी तरह से घायल होने के बाद अब इलाज करवाकर धीरे धीरे ठीक होने लगे है हालांकि उनका खुद का यह मानना है कि वो क्रिकेट से ज्यादा दिन दूर नहीं रह सकते है और शायद यही कारण है कि वो मैदान मे वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है

और शायद उनका यही आत्म विश्वास ही उनकी रिकवरी का प्रमुख कारण है कि वो दिन व दिन जल्दी बेहतर होते जा रहे है।     

Rishabh Pant Update: कार एक्सीडेंट (Car Accident) में घायल टीम इंडिया (Team India) के विकेट कीपर (Wicket Keepar) बल्लेबाज ऋषभ पंत वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 25 साल के पंत (Pant) सुबह 5:30 बजे उठ जाते हैं और हर रोज तीन-तीन फिजियो सेशन लेते हैं, ताकि जल्द से जल्द फिट होकर मैदान पर वापसी कर सके।

यह भी पढ़ें:Women’s T20 World Cup 2023 करोड़ों रुपए की बारिश हुई वर्ल्ड चैम्पीयन ऑस्ट्रेलिया वुमन टीम पर,देखते है अवॉर्ड किसको क्या मिला?  

30 दिसंबर 2022 को सुबह 5:30 बजे दिल्ली (Delhi) से देहरादून (Dehradun) जाते हुए कार हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंत (Pant) ने न्यूज एजेंसी IANS से खास बातचीत की।  

Rishabh Pant Update पंत का फिटनेस शेड्यूल…

सुबह 5.30 बजे जाग जाते है फिर इसके बाद  दिन-भर में तीन-तीन फिजियो सेशन लेते हैं

Rishabh Pant Update : पंत कहते हैं- ‘मैं अपने डेली रूटीन को शेड्यूल के हिसाब से अपनाता हूँ मैं हर रोज सुबह जल्दी उठता हूं और फिर अपने फिजियोथेरेपिस्ट के साथ पहला फिजियोथेरेपी सेशन लेता हूं। फिर खुद को तरोताजा करने के लिए थोड़ा आराम और समय लेता हूं।

Rishabh Pant Health Update
Rishabh Pant Health Update

मैं अपना दूसरा सत्र जल्द ही शुरू करता हूं। मैं अब कितना दर्द और सह सकता हूं,  उसी के अनुसार ट्रेनिंग भी लेता हूं। फिर शाम को फिजियोथेरेपी का तीसरा सत्र लेता हूं।

Rishabh Pant Update पंत का हाल…

सवाल : मैदान पर आपकी वापसी की उम्मीद कब तक?

Rishabh Pant Update पंत: मैं अभी पहले से बहुत अच्छा महसूस का रहा हूं और शायद ठीक होने के साथ साथ कुछ अच्छी प्रगति भी कर रहा हूं। और मुझे पूरी उम्मीद है कि ईश्वर की कृपा से और मेडिकल टीम के अद्भुत  सहयोग से मैं जल्द से जल्द ही पूरी तरह फिट हो जाऊंगा।

Rishabh Pant Updates
Rishabh Pant Updates

सवाल: आपको एक विशाल जानलेवा दुर्घटना का सामना करना पड़ा। इसके बाद आप क्या यह मानते हैं कि आपका जीवन आपके लिए (सकारात्मक रूप से) बदल गया है?

पंत: मेरे लिए यह कहना अभी थोड़ा मुश्किल है कि मेरे आसपास सब कुछ सकारात्मक या नकारात्मक हो गया है, हालांकि इस हादसे के बाद मुझे एक नया नजरिया मिला है कि मैं अब अपने जीवन को कैसे लेता हूं।

यह भी देखें: क्रिकेट लाइव हो साथ मे चटपटा खाने को हो तो क्या बात है इन चटपटी रेसिपी के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Rishabh Pant Update :आज वाकई मैं जिस चीज को सबसे अधिक महत्व देता हूं वह है अपने जीवन का पूरी तरह से आनंद लेना। इसमें वे सब छोटी-छोटी चीजें भी शामिल हैं, जिन्हें हम अपनी दिनचर्या में शायद नजर अंदाज कर देते हैं। आज हर कोई कुछ ना कुछ खास हासिल करने के लिए अपनी तरफ से कड़ी मेहनत कर रहा है, लेकिन शायद हम उन सब छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना भूल गए हैं

जो हमें हर दिन खुशी देती हैं।खास तौर से मेरे साथ हुए इस दुर्घटना के बाद, मुझे हर दिन अपने दांतों को ब्रश करने के साथ-साथ धूप में बैठने में भी बहुत खुशी मिलती है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करते समय, ऐसा लगता है

पंत: मुझे लगता है कि यह बताना मुश्किल है कि मैं क्रिकेट को कितना मिस करता हूं, क्योंकि मेरा जीवन सचमुच क्रिकेट के लिए है, लेकिन अभी मेरा पूरा ध्यान अपने पैरों पर वापस आने पर ही लगा हुआ है। और मैं वह करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, जो मुझे सबसे ज्यादा पसंद है-क्रिकेट खेलना।

Rishabh Pant Update पंत: मैं बहुत ही खुश और बेहद ही आभारी हूं कि मेरे इतने सारे शुभचिंतक हैं। ऐसे लोग हैं जो हमेशा मेरा भला चाहते हैं, हालांकि मेरे फैन्स के लिए मेरा मैसेज यही होगा कि भारतीय टीम और दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करते रहें। अपना प्यार भेजते रहें। मैं जल्द ही सबको खुश करने के लिए वापस आऊंगा।

1 thought on “Rishabh Pant Update ऋषभ पंत Strong मेहनत कर रहे वापसी के लिए, फिजियों सेशन सुबह करीब 5.30 AM, उनका कहना जीवन मेरा क्रिकेट के लिए है।  ”

Leave a Comment