Women’s T20 World Cup 2023 ; देखिए आईसीसी विमेंस टी20 विश्व कप (ICC Women T20 Vishva Cup) जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया (Australia) टीम को कितनी ईनामी राशि मिली और किस खिलाड़ी को कौन सा अवार्ड फाइनल मैच के बाद मिला।
Women’s T20 World Cup 2023 ; ऑस्ट्रेलिया (Australia) टीम ने अपना दबदबा महिला क्रिकेट में बरकरार रखते हुए छठी बार टी20 विश्व कप (T20 Vishva Cup) पर रविवार को मेजबान द. अफ्रीका को 19 रन से हरा कर यह खिताब जीत लिया है। लगातार सात बार टूर्नामेंट का फाइनल खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम (Australia Team) खिताबी जीत का छक्का लगाने में कामयाब हुई है।

यह भी देखें:Shardul Thakur Wedding केएल राहुल, अक्षर पटेल के बाद अब शार्दुल ठाकुर की हो रही शादी,
Women’s T20 World Cup 2023 वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (World Champion Australia) को इस खिताब को जीतने के बाद कितनी इनामी राशि मिली? किस खिलाड़ी के सिर पर फाइनल मैच में जीत का सेहरा सजा और किस खिलाड़ी को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया?
Women’s T20 World Cup 2023 : आईसीसी (ICC) ने महिला टी20 विश्व कप 2023 (Women T20 Vishva Cup) की ईनामी राशि का ऐलान पहले ही कर दिया था। टूर्नामेंट में कुल 20.28 करोड़ रुपये(24.5 लाख अमेरिकी डॉलर) की राशि दांव पर थी जो कि टीमों को उनके प्रदर्शन के आधार पर दी जानी थी। छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया (Australia) वुमन टीम को 8.27 करोड़ रुपये की राशि इनाम मे मिली है।

वहीं उप विजेता दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को 4.13 करोड़ रुपये की राशि इनाम मे मिली हैं। सेमी फाइनल (Semi Final) में पहुंचने वाली हर टीम को 1.73 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ग्रुप स्टेज को पार नहीं कर पाने वाली टीमें भी खाली हाथ स्वदेश नहीं लौटी हैं। सभी टीमों को 24.83 लाख रुपये के अलावा ग्रुप मैच जीतने पर प्रति मैच 14.48 लाख रुपये मिले हैं।
इस हिसाब से हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम लगभग 2.25 करोड़ रुपये की ईनामी राशि के साथ वापस लौटी है। खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) की जीत का सेहरा सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी (Bath Mooney) के सिर पर सजा। पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी कर रही मूनी (Mooney) ने फाइनल के लिए अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी बचाकर रखी थी। बेथ मूनी ने 53 गेंदो में नाबाद 74 रन की जोरदार पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 20 ओवर में 157 रन तक पहुंचाने में मदद की।
अपनी इस आतिशी पारी के दौरान मूनी ने 9 चौके और एक छक्का जड़ा। मूनी टी20 विश्व कप (Mooney T20 Vishva Cup) के इतिहास में लगातार दो बार फाइनल में अर्धशतक लगाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बनीं। इस शानदार पारी के लिए उन्हें फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच (Player Of The Match) चुना गया।
Women’s T20 World Cup 2023 :एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) ने जीता प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड (Player Of The Tournament Award)
Women’s T20 World Cup 2023 ऑस्ट्रेलिया (Australia) की ऑल राउंडर (All Rounder) खिलाड़ी एश्ले गार्डनर (Ashleigh Gardner) को पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑल राउंडर प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (Player Of The Tournament) का इनाम मिला। उन्होंने टी20 विश्व कप 2023 में 110 रन बनाने का साथ-साथ 10 विकेट भी लिए है और अपने ही देश की मेगन शट के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं।

इंग्लैंड (England) की सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) 11 विकटो के साथ टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। एश्ले गार्डनर ने न्यजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द पर्ल में 12 रन देकर 5 सफलता प्राप्त की है। यह टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।

