Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। विराट-रोहित के बाद जडेजा के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था। हाल ही में जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत स्केच शेयर किया। उन्होंने अपनी मां को एक खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी।
Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: जडेजा ने मां के साथ एक खूबसूरत स्केच किया शेयर
Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंजर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत स्केच शेयर किया है, जिसमें वह खास अंदाज में अपनी मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
स्केच में रवींद्र जडेजा टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी हाथ में लेकर मां के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि जडेजा टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिन्होंने फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को मात देकर 17 साल बाद टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती।
Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: जडेजा ने अपनी मां को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि
दरअसल, रवींद्र जडेजा ने अपनी मां को साल 2005 में हमेशा के लिए खो दिया था। उस वक्त जडेजा की उम्र 17 साल थी और वह भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। जडेजा ने भारत के टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद अपनी मां को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आज मैं जो कुछ भी मैदान पर कर रहा हूं, ये आपके लिए श्रद्धांजलि है मां।
Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: जडेजा ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 से लिया संन्यास

भारत के टी20 विश्व कप 2024 का टाइटल जीतने के बाद विराट कोहली, रोहित शर्मा के बाद रवींद्र जडेजा ने भी टी20I से संन्यास लिया। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था कि यह जीत उनके करियर का ‘शिखर’ थी।
जडेजा ने आगे लिखा था कि मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहता हूं। गर्व के साथ दौड़ने वाले एक घोड़े की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और बाकी फॉर्मेट में भी ऐसा करना जारी रखूंगा। टी20 विश्व कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का शिखर था। यादों, खुशी और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद।
जडेजा के क्रिकेट करियर की बात करें तो साल 2009 से अब तक उन्होंने 74 T20 मैच खेलते हुए कुल 515 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 21 का रहा। उन्होंने इस दौरान कुल 54 विकेट चटकाए।
Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: स्केच के साथ किया इमोशनल पोस्ट

Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद T20I से संन्यास का ऐलान कर दिया था। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद जडेजा का संन्यास फैंस के लिए एक झटके की तरह था।
Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद करोड़ों हिंदुस्तानियों का सपना पूरा कर दिखाया। हर किसी के लिए ये एक भावुक कर देने वाला क्षण था। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या तो फूट-फूटकर रोने लगे।
वहीं इस जीत के बाद तीन स्टार खिलाड़ियों के एक साथ संन्यास ने भी हैरान कर दिया। सबसे पहले विराट कोहली, फिर रोहित शर्मा और अगली सुबह रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। जडेजा ने अब इस जीत के लिए खास शख्स को याद किया है।
Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: ”मैं जो कुछ भी…”
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने मंगलवार को अपनी दिवंगत मां को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्केच शेयर किया। जिसमें वह अपनी मां के साथ टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी हाथ में लिए खड़े नजर आ रहे हैं। जडेजा ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा- “मैं मैदान पर जो कुछ भी कर रहा हूं…वह आपको श्रद्धांजलि है।”
Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: मां के निधन के दौरान 17 साल के थे जडेजा
आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा की मां का निधन 2005 में हुआ था। जब वह सिर्फ 17 साल के थे। उसी दौरान वह भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा बने थे। गौरतलब है कि जडेजा ने 2009 में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू के बाद से ही भारत के लिए 74 टी20I में 21.45 के औसत से 515 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 7.13 की इकॉनमी से 54 विकेट चटकाए हैं। हालांकि तीनों स्टार खिलाड़ी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद टेस्ट और वनडे खेलते हुए नजर आएंगे।
Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: वनडे सीरीज में खेलते नजर आ सकते हैं
रवींद्र जडेजा को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे श्रीलंका दौरे पर नजर आ सकते हैं। फिलहाल टीम इंडिया के स्क्वाड पर मंथन चल रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जडेजा को वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों को वनडे सीरीज के लिए तैयार रहने को कहा है।


1 thought on “Ravindra Jadeja T20 World Cup 2024: Best Ravindra Jadeja ने अपनी मां को 1 खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि, मां के साथ एक खूबसूरत स्केच किया शेयर,”