Rohit Sharma Retirement News: रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 के बाद टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि रोहित कब तक टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते हैं। रोहित के सामने जब ये सवाल आया तो उन्होंने साफ तौर पर अपने इरादे जता दिए और अपने करियर को लेकर स्पष्ट रूप से बात रख दी।
Rohit Sharma Retirement News: रोहित ने वनडे और टेस्ट करियर को लेकर बड़ी बात कही
Rohit Sharma Retirement News: भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह पिछले महीने विश्व कप जीत के साथ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत करने के बाद ‘कम से कम कुछ समय तक’ टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। रोहित वेस्टइंडीज में खिताब जीतने के बाद से ब्रेक पर हैं और इस महीने के अंत में श्रीलंका के खिलाफ वन डे सीरीज में भी नहीं खेलेंगे।
श्रीलंका दौरे पर भारत तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेलेगी। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार रात अमेरिका में एक कार्यक्रम में कहा, “मैंने अभी कहा है। मैं इतना आगे नहीं देखता। स्पष्ट रूप से, आप मुझे कम से कम कुछ समय तक खेलते हुए देखेंगे।”
Rohit Sharma Retirement News: जय शाह ने दिया था बयान

गौरतलब है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कुछ दिन पहले साफ कर दिया था कि आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (अगर भारत पहुंचता है तो) और आईसीसी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में ही खेलेगी। हालांकि, जय शाह ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की बात नहीं की, ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि हिटमैन 2025 चैंपियंस ट्रॉफी तक ही वनडे फॉर्मेट खेलेंगे। हालांकि, अब रोहित ने सारी कंफ्यूज़न खुद दूर कर दी है।
उनका यह बयान वेस्टइंडीज में फाइनल के बाद अपने टी20 संन्यास की घोषणा करने के बाद स्पष्ट की गई स्थिति को दोहराता है, जिसमें भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराया था। इस महीने की शुरुआत में, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पुष्टि की थी कि रोहित वर्तमान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और अगले वर्ष फरवरी-मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की कप्तानी करेंगे।
Rohit Sharma Retirement News: रोहित ने किया शानदार काम
रोहित ने 2022 टी-20 विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया था, जहां टीम सेमीफाइनल में गत चैंपियन इंग्लैंड से हार गई थी। एक साल बाद, भारत उनके नेतृत्व में घरेलू मैदान पर वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा, लेकिन अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गया। रोहित ने 159 मैचों में 4231 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ा, जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।
Rohit Sharma Retirement News: रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया
Rohit Sharma Retirement News: भारत को 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताने के बाद रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट के इस फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उनकी उम्र को देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे हालांकि, इस बीच हिटमैन ने खुद रिटायरमेंट का प्लान रिवील कर दिया है।
14 जुलाई को डलास में हुए एक कार्यक्रम में जब रोहित शर्मा से वनडे और टेस्ट के संन्यास को लेकर सवाल पूछा गया तो हिटमैन ने कहा कि वह बहुत आगे का नहीं सोचते हैं, लेकिन अभी फैंस उन्हें काफी खेलते देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है रोहित के जवाब पर कार्यक्रम में मौजूद फैंस ने खूब तालियां बजाईं।
Rohit Sharma Retirement News: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम बनी वर्ल्ड चैंपियन
बता दें कि 2021 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को कप्तान बनाया था. रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार गई थी। हालांकि, हिटमैन ने 2024 टी20 विश्व कप में भारत को चैंपियन बना दिया। भारत ने 13 साल बाद आईसीसी का खिताब जीता वहीं टीम इंडिया के नाम दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब हुआ।
Rohit Sharma Retirement News: रोहित शर्मा ने क्या कहा?

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत दर्ज कर खिताब को अपने नाम किया इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। अब इसके बाद से ही रोहित के वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भी संन्यास को लेकर कयास लगाए जा रहे है। कहा जा रहा था कि शायद ही रोहित वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेले। लेकिन इसी बीच फैंस के मन में बनी बेसर्बी पर इस खिलाड़ी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
रोहित ने इस पर से पर्दा उठाते हुए एक कार्यक्रम में वनडे से संन्यास के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि वह बहुत आगे का नहीं सोचते है, अभी फैंस उन्हें काफी खेलते हुए देखेंगे। हिटमैन ने यह भी कहा कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है, ऐसे में इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि यह खिलाड़ी फिलहाल संन्यास नहीं लेंगे और अभी टीम के जर्सी में मैदान पर डटे रहेंगे।
Rohit Sharma Retirement News: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर होगी नजरः
आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टेस्ट चैंपियनशिप टीम के लिए अब अगला गोल है। जहां रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में जीत दर्ज करना चाहते है। इसके साथ ही एक नया इतिहास रचना चाहेंगे. जिसको लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टेस्ट चैंपियनशिप रोहित शर्मा की ही कप्तानी में खेला जाएगा।


1 thought on “Rohit Sharma Retirement News: भारतीय टीम के Great कप्तान रोहित शर्मा ने T20 मे सन्यास के बाद वनडे और टेस्ट से रिटायरमेंट को लेकर क्या कही बड़ी बात?”