Hardik pandya Sri Lanka Tour: भारत (India) को इसी महीने श्रीलंका दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज (Sri Lanka Tour T20 And ODI Series) खेलनी है। यहीं से गौतम गंभीर का टीम इंडिया के साथ बतौर कोच काम भी शुरू (Gautam Gambhir starts working as a coach with Team India) होगा।
इस दौरे पर टी20 टीम की कप्तानी को लेकर चर्चा तेज है लेकिन बीसीसीआई (BCCI) सूत्र ने बताया है कि पांड्या (Pandya0 का कप्तान बनना लगभग तय है। साथ ही यह भी बताया है कि बोर्ड ने टेस्ट खिलाड़ियों के लिए एक नया फरमान जारी कर दिया (The board issued a new order for test players) है।
Hardik pandya Sri Lanka Tour: हार्दिक पांड्या का टी20 टीम का कप्तान बनना तय

Hardik pandya Sri Lanka Tour: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) 27 जुलाई से श्रीलंका (SL) के विरुद्ध शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज (T20 Series) में भारतीय टीम (Indian Team) की कप्तानी करेंगे। हालांकि यह स्टार ऑलराउंडर इसके ठीक बाद होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से निजी कारणों से ब्रेक लेगा।
बीसीसीआई सूत्रों ने बताया, टी-20 विश्व कप में हार्दिक टीम के उपकप्तान (Vice captain of Hardik team in T-20 World Cup) थे। और वह अभी पूरी तरह से फिट हैं और श्रीलंका के विरुद्ध तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में वह ही भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।
श्रीलंका के विरुद्ध टी-20 सीरीज पल्लेकेले में 27 से 30 जुलाई तक खेली जाएगी, जबकि कोलंबो में दो से सात अगस्त तक तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। (The T20 series against Sri Lanka will be played in Pallekele from July 27 to 30, while three ODI matches will be played in Colombo from August 2 to 7)
Hardik pandya Sri Lanka Tour: एक-दो दिन में होगा एलान
Hardik pandya Sri Lanka Tour:श्रीलंका के लिए टीम की घोषणा अगले एक या दो दिन में हो सकती है। हालांकि हार्दिक पांड्या का डिप्टी कौन होगा, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल (Surya Kumar Yadav And Shubhman Gil) में से किसी एक को उपकप्तान बनाया जा सकता है।
गिल हाल ही में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के विरुद्ध हुई टी-20 सीरीज में कप्तान थे, जिसे भारतीय टीम ने 4-1 से जीता था। वहीं सूर्य कुमार यादव भी पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका (South Africa) दौरे पर टी-20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
Hardik pandya Sri Lanka Tour: वनडे सीरीज में ये खिलाड़ी हो सकते हैं कप्तान

सूत्रों के अनुसार, हार्दिक ने वनडे सीरीज से आराम मांगा है और उन्होंने इस बारे में टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सूचित कर दिया है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि हार्दिक ने निजी कारणों से ब्रेक लिया है और उनकी फिटनेस को लेकर कोई समस्या नहीं है। वनडे सीरीज के लिए शुभमन गिल या केएल राहुल (K L Rahul0 को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
Hardik pandya Sri Lanka Tour: स्टार क्रिकेटरों को खेलनी होगी घरेलू सीरीज
Hardik pandya Sri Lanka Tour: बीसीसीआई सचिव जय शाह (BCCI Secretary Jay Shah) ने स्प्ष्ट रूप से कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (Inter National Cricket) नहीं खेलने पर सभी स्टार क्रिकेटरों को भी घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। रोहित, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह (Rohit,Virat Kohli And Jaspreet Bumrah) को छूट दी गई है।
बीसीसीआई चाहता है कि बाकी सभी टेस्ट विशेषज्ञ अगस्त में दलीप ट्राफी (Dilip Trophy) का कम से कम एक मैच खेलें। इसके बाद टीम को बांग्लादेश और न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज (Bangladesh And New Zealand Test Series) खेलनी है।
सूत्रों ने बताया कि इस बार दलीप ट्राफी के लिए कोई जोनल चयन समिति नहीं है और राष्ट्रीय चयनकर्ता ही टूर्नामेंट के लिए टीम चुनेंगे। टेस्ट टीम में खेलने के सभी दावेदारों को चुना जाएगा। रोहित, विराट और बुमराह के पास यह विकल्प रहेगा कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं।

