PSL 2024: रिजवान की टीम मुल्तान सुल्तान्स ने बाबर आजम की टीम कराची किंग्स को दी करारी शिकस्त

PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 (PSL 2024) में 18 फरवरी 2024 को डबल हैडर मैच (Double Header Match)  खेले गए। जिसमे पहला मैच 18 फरवरी को पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम पेशावर जल्मी (Quetta Gladiators Vs Peshawar Zalmi in PSL) के बीच खेला गया।

जिसमें क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 16 रन से शानदार जीत हासिल की। इस मैच मे पहले बैटिंग करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। जिसके जवाब में उतरी पेशावर जल्मी की टीम 20 ओवर में 190 रन बनाकर ढेर हो गई। और इस तरह क्वेटा ने 16 रन से यह मैच जीत लिया।

इसके अलावा मुल्तान सुल्तान्स बनाम कराची किंग्स (Multan Sultans Vs Karachi Kings) के बीच पीएसएल का तीसरा मैच खेला गया, जिसमें मुल्तान सुल्तान्स ने कराची किंग्स को 55 रनों से रौंद दिया।  

यह भी देखें: Marcus Trescothick आखिर क्यों इस बेहतरीन क्रिकेटर को दुर्भाग्यशाली क्रिकेटर भी माना जाता था।  

PSL 2024: क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पेशावर जल्मी को 16 रन से शिकस्त दी

 

PSL 2024:
PSL 2024:

PSL 2024: दरअसल, PSL 2024 के दूसरे मैच में क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बैटिंग करते हुए शानदार शुरुआत की। जेसन रॉय (Jason Roy) ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 75 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल है। सऊद शकील (Saud Shakeel) ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल है। कप्तान राइली रुसो (Riley Russo) ने 7 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए।

शरफेन रदरफोर्ड (Sharfen Rutherford) ने 20 रन बनाए। इस तरह क्वेटा ने 5 विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं, सलमान इरशाद (Salman irshad) ने 3 झटके। इसके जवाब में 207 रन का पीछा करते हुए पेशावर जल्मी 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। सईम अयूब (42) रन बनाए। कप्तान बाबर आजम (Babar Ajam) ने 42 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

PSL 2024: मुल्तान सुल्तांस ने कराची किंग्स को 55 रन से हराया

PSL 2024: मुल्तान सुल्तांस बनाम कराची किंग्स के बीच पाकिस्तान सुपर लीग का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच में मुल्तान सुल्तान्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 12 गेंदों पर 11 रन बनाए। डेविड मलान (David Malan ) ने 41 गेंदों पर 52 रन बनाए।

रीजा हेंड्रिक्स (Reeza Hendricks)  ने 79 नाबाद रन बनाए। खुशदिल शाह (Khushdil Shah) ने नाबाद 28 रन बनाए। इसके जवाब में कराची किंग्स (karachi kings) की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। इस तरह मुल्तान सुल्तान्स (Multan Sultans) को 55 रन से जीत मिली।

Leave a Comment