IND Vs ENG 3rd Test: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी से लेकर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के तूफानी दोहरे शतक तक हर किसी ने धांसू परफॉर्मेंस कर इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ की हवा निकाली। तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड (IND Vs ENG) को 434 रन से पटखनी दी और टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की।
IND Vs ENG 3rd Test: रोहित ब्रिगेड ने राजकोट टेस्ट (Rajkot Test) में धमाकेदार प्रदर्शन कर हर भारतीय का दिल जीत लिया। जहां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी से लेकर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के तूफानी दोहरे शतक तक, हर किसी ने धांसू परफॉर्मेंस कर इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ की हवा निकाली। तो वहीं, यशस्वी, गिल और सरफराज के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी धमाल किया।
यह भी देखें: Unmukt Chand भारतीय क्रिकेट के लिए सबक या हसरत?
IND Vs ENG 3rd Test: भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से रौंदा

तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड (IND Vs ENG) को 434 रन से पटखनी दी और टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया (Team India) की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की। भारत के 557 टेस्ट इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत रही। भारत द्वारा 557 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई और इस तरह भारत ने तीसरा टेस्ट जीत लिया। इस टेस्ट में जीत हासिल कर भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली।
IND Vs ENG 3rd Test: राजकोट में Team India ने इंग्लैंड को हराकर इतिहास रचा

दरअसल, राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले गए IND vs ENG के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत का प्रदर्शन शुरुआत से कमाल का रहा। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 319 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत ने दूसरी पारी में 430/4 पर पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर ढेर हो गई। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने दूसरी पारी में रिकॉर्ड तोड़ डबल सेंचुरी जमाई, जबकि शुभमन गिल (Shubhman Gil) 9 रन से शतक से चूके। सरफराज (Sarfaraz) ने भी डेब्यू मैच की दोनों पारियों में 50 पल्स का स्कोर बनाया। दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट अपने नाम किए।
IND Vs ENG 3rd Test: जडेजा ने पाँच विकेट लेकर इंग्लैंड टीम की हालात खस्ता की

IND Vs ENG 3rd Test: भारत (India) द्वारा दिए गए 557 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड (England) की टीम की शुरुआत खराब रही। 50 रन के स्कोर पर इंग्लैंड (ENG) ने अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। ओपनर जैक क्रॉली (jack crawley) 11 रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में 153 रन बनाने वाले बेन डकेट (Ben Duckett) दूसरी पारी में फ्लॉप साबित हुए।
बेन 4 रन बनाकर आउट हुए। ओली पोप (Ollie Pope) ने 3 रन,जबकि जो रूट (Joe Root) 7 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी 4 रन पर आउट हुए। बेन स्टोक्स (Ben stokes) ने 15 रन का योगदान दिया। रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कुल पांच विकेट झटके, जबकि कुलदीप (Kuldeep) ने दो विकेट लिए। बुमराह और अश्विन (Bumrah And Ashwin) को 1-1 सफलता मिली ।

