Player of the year 2023 cricket: ऐसे 5 गेंदबाज कौन से है जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट निकाले है जिसमे एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है?

player of the year 2023 cricket: साल  2023 का समापन हो चुका है। बीते साल फैंस को क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। फैंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC WTC), वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) का जमकर लुत्फ उठाया। इन आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट के अलावा सभी टीमों के बीच एक से बढ़कर रोमांचक सीरीज भी हुई। टेस्ट क्रिकेट में भी इस साल कई खिलाड़ियों ने जमकर नाम कमाया। खासतौर पर गेंदबाजों के लिए बीता साल काफी अच्छा रहा। ऐसे में आज हम आपको पांच ऐसे गेंदबाजों के नाम बताएंगे जिन्होंने पिछले साल टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लिए।

Player of the year 2023 cricket: 5. मिचेल स्टार्क –

Player of the year 2023 cricket
Player of the year 2023 cricket

ऑस्ट्रेलिया (AUS) के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने साल 2023 में 9 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 38 बल्लेबाजों को पवेलियन का राह दिखाई। उनका टेस्ट में बीते साल सबसे अच्छा प्रदर्शन 78 रन देकर 5 विकेट रहा।

यह भी देखें: Cricket News क्रिकेट का Super गजब करिश्मा, 1 गेंद पर बनें 286 रन

Player of the year 2023 cricket: 4. स्टुअर्ट ब्रॉड –

Player of the year 2023 cricket

इंग्लैंड (England) के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने बीते साल इंटरनेशनल क्रिकेट (Inter National Cricket) से संन्यास लिया है। संन्यास के पहले साल 2023 में ब्रॉड ने 8 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 38 विकेट अपने नाम किए। ब्रॉड का सबसे अच्छा प्रदर्शन 51 रन देकर 5 विकेट रहा। वह 2023 में चौथे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

Player of the year 2023 cricket: 3. आर अश्विन –

Ravichandran Ashwin

इस लिस्ट में भारत (India) से आर अश्विन (R Ashwin) इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने अपनी जगह बनाई। आर अश्विन ने 2023 में 7 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 41 विकेट अपने नाम किए। अश्विन का बेस्ट प्रदर्शन 71 रन देकर 7 विकेट रहा।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Player of the year 2023 cricket: 2. पैट कमिंस –

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Australian captain Pat Cummins) के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा। उन्होंने पिछले साल 11 टेस्ट मैच खेले। जिसमें उन्होंने 42 विकेट अपने नाम किए। उनका इस फॉर्मेट में सबसे अच्छा प्रदर्शन 91 रन देकर 6 विकेट रहा।

Player of the year 2023 cricket: 1. नाथन लायन

 ऑस्ट्रेलिया (Australia) के अनुभवी फिरकी गेंदबाज नाथन लायन (Nathan Lion) बीते साल टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने 10 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान 47 विकेट अपने नाम किए। उनका इस फॉर्मेट में सबसे शानदार प्रदर्शन 64 रन देकर 8 विकेट रहा।

2 thoughts on “Player of the year 2023 cricket: ऐसे 5 गेंदबाज कौन से है जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में साल 2023 में सबसे ज्यादा विकेट निकाले है जिसमे एक भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है?”

Leave a Comment