Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) आईपीएल 2024 (IPL2024) की नीलामी में एक बार फिर से महंगे दामों मे बिक गए है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले कंगारू कप्तान को 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (SRH And RCB) के बीच कमिंस को अपनी टीम मे शामिल करने के लिए नीलामी मे जोरदार बोली का दौर चला लेकिन अंत में हैदराबाद ने बाजी मारी।
Pat Cummins को हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा

पैट कमिंस का नाम आईपीएल 2024 की नीलामी के दूसरे सेट में आया। 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ जैसे ही कमिंस के नाम का एलान हुआ तो मुंबई, चेन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद (Mumbai, Chennai, Bangalore, And Hyderabad) ने पैडल उठा दिए। 5 करोड़ तक जब बोली बढ़ी तो मुंबई और चेन्नई ने कमिंस को खरीदने से किनारा कर लिया।
इसके बाद आरसीबी और एसआरएच (RCB And SRH) के बीच जोरदार जंग हुई। दोनों तरफ से बोलियों का दौर चलता रहा और देखते ही देखते पैट कमिंस की बोली बढ़कर 15 करोड़ के पार पहुंच गई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 करोड़ 50 लाख रुपये में कमिंस को खरीदने में कामयाब रही।
Pat Cummins ने सैम करन का रिकॉर्ड टूटा

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि पैट कमिंस ने आईपीएल इतिहास में महंगे खिलाड़ी के रूप में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। सैम करन को आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स (PK) ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।
कमिंस ने दो करोड़ रुपये के अंतर से करन को पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने अभी हाल ही मे अपनी कप्तानी मे ऑस्ट्रेलिया (Australia) को वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था। इसके बाद उनके लिए दोहरी खुशी का पल रहा कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।
Pat Cummins पहले भी महंगे खिलाड़ी बने है
पैट कमिंस आईपीएल इतिहास में दूसरी बार महंगे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले साल 2020 में भी पैट कमिंस आईपीएल सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। तब कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस साल कमिंस ने अपनी पुरानी सबसे मोटी कमाई को पांच करोड़ रुपये के अंतर से पीछे छोड़ा है।
Pat Cummins का आईपीएल करियर
पैट कमिंस ने 2014 में आईपीएल डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने अभी तक आईपीएल में 42 मैच खेले हैं। उन्होंने इसमें 45 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 34 रन देकर चार विकेट लेना है।
कमिंस ने पिछले साल आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने 2022 में 5 मैचों में सात विकेट लिए थे। वहीं पैट कमिंस ने 50 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 55 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 15 रन देकर तीन विकेट लेना रहा।

3 thoughts on “Pat Cummins IPL Auction 2024 मे महंगे बिके, उन्हे सन राइजर्स हैदराबाद ने खरीदा”