Sameer Rizvi 20 वर्षीय भारतीय घरेलू बल्लेबाज क्रिकेटर हैं जो कि घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश टीम (Uttar Pradesh Team) के लिए खेलते हैं, और 2024 सीज़न से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स टीम (Chennai Super Kings Team) का हिस्सा हैं। और पहली बार वह मीडिया रिपोर्ट्स में तब आए जब आईपीएल नीलामी 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 8.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। समीर दायें हाथ से बल्लेबाजी करते है और ऑफ स्पिनर गेंदबाज भी है उन्होंने मात्र 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
Sameer Rizvi की जीवनी

भारतीय उभरते घरेलू क्रिकेटर समीर रिज़वी का जन्म 06 दिसंबर 2003 को मेरठ, उत्तर प्रदेश (Meerut UP) में हुआ था। और उन्हें विशेष रूप से आईपीएल सीज़न 2024 से उत्तर प्रदेश टीम के लिए घरेलू क्रिकेट और चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए आईपीएल क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है।
Sameer Rizvi का परिवार

वहीं अगर समीर रिज़वी के परिवार की बात करें तो उनकी मां का नाम रुखसाना (Rukhsana) है, जबकि उनके पिता का नाम हसीन रिज़वी (Haseen Rizvi) है, जिन्होंने उन्हें क्रिकेटर बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उनका एक भाई भी है और दो बहनें है
Sameer Rizvi का क्रिकेट करियर
पहली बार, 2019-20 रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में, समीर को जनवरी 2020 में उत्तर प्रदेश प्रथम श्रेणी टीम में शामिल किया गया था, और उन्होंने 29 जनवरी 2020 को इंदौर (Indore) में प्रदेश बनाम यूपी (UP) के मैच में प्रथम श्रेणी (First Class) में पदार्पण किया।
फिर, 2021-22 विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy ) में, उन्होंने 11 दिसंबर 2021 को चंडीगढ़ में दिल्ली बनाम यूपी (Delhi Vs UP in Chandigarh) के मैच में अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की।
Sameer Rizvi का टी20 डेब्यू और करियर
अगर टी20 डेब्यू की बात करें तो उन्होंने 16 अक्टूबर 2022 को मणिपुर टीम (Manipur team) के खिलाफ खेलते हुए उत्तर प्रदेश टीम के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था.
वहीं 2023 में समीर ने उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में 10 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 9 पारियों में 50.56 की औसत से 455 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इस टूर्नामेंट में रिजवी ने 35 छक्के और 38 चौके लगाए।
यह भी देखें: Pat Cummins IPL Auction 2024 मे महंगे बिके, उन्हे सन राइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
आईपीएल डेब्यू और करियर
वहीं अगर समीर रिजवी के आईपीएल डेब्यू की बात करें तो उन्होंने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू नहीं किया है और उन्हें आईपीएल में पहली बार साल 2024 के आईपीएल सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम में कीमत 8.4 करोड़ रुपये मे चुना गया है।
Sameer Rizvi की शिक्षा
समीर रिजवी की स्कूल की पढ़ाई मेरठ के हाई स्कूल (Meerut High School ) से पूरी हुई और इनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है समीर रिज़वी का धर्म इस्लाम है।
Sameer Rizvi की टीमें
टीम इंडिया अंडर-19
उतार प्रदेश।
चेन्नई सुपर किंग्स
आईपीएल क्रिकेट डेब्यू
अभी तक डेब्यू नहीं हुआ है
Sameer Rizvi की नैटवर्थ
समीर रिज़वी की कुल संपत्ति 8.4 करोड़ है
Sameer Rizvi की कुछ खास रोचक बातें, जिन पर IPL 2024 Auction मे CSK ने महंगा दांव लगाया?
Sameer Rizvi: IPL 2024 के ऑक्शन में यूपी (UP) की टीम से खेलने वाले इस 20 साल के युवा खिलाड़ी समीर रिजवी (Sameer Rizvi) पर पैसों की जमकर बरसात हुई है। रिजवी को सीएसके (CSK) ने 8.40 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। हालांकि समीर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था लेकिन उन पर सीएसके ने विश्वास दिखाते हुए अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
अनकैप्ड कैटेगरी खिलाड़ी

कई टीमों को भारतीय टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल (Ravindra Jadeja, Hardik Pandya and Axar Patel) की तरह खिलाड़ियों की जरूरत है। इस बीच अनकैप्ड कैटेगरी में भी कई टैलेंटिड ऑलराउंडर मौजूद हैं। ऐसे ही एक मेरठ (Meerut) के खिलाड़ी है समीर रिजवी, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर हैं।
खास रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) घरेलू लीग में राज्य के क्रिकेटर शामिल थे। ऐसे में मेरठ के रहने वाले रिजवी ने कानपुर सुपरस्टार (Kanpur Super Star) की ओर से खेलते हुए लीग में सबसे तेज शतक लगाया था। उन्होंने गोरखपुर लायंस (Gorakhpur Lions) के विरुद्द महज 49 गेंदों में शानदार 104 रन की पारी खेली थी।
अंडर-23 मे उत्तर प्रदेश के कप्तान
रिजवी ने पुरुषों की अंडर-23 राज्य ए ट्रॉफी चैंपियनशिप (Under-23 State A Trophy Championship) में उत्तर प्रदेश की ओर से कप्तानी करते हुए ट्रॉफी टीम के नाम की। टीम ने फाइनल में उत्तराखंड (Uttarakhand) को हराकर ट्रॉफी राज्य के नाम की। उन्होंने मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 84 रन की पारी खेली थी।
Sameer Rizvi को रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए डेब्यू करने पर कैप सौंपी थी

रिंकू सिंह ने रिजवी को उत्तर प्रदेश के लिए डेब्यू करने पर कैप सौंपी थी। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस खिलाड़ी को आईपीएल 2024 ऑक्शन में खरीद कर एक बार फिर रिंकू के साथ जोड़ सकती है। दोनों यूपी के खिलाड़ी एक साथ नजर आ सकते हैं।
रिजवी अंडर-19 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में रिजवी को इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव भी है। वह जल्द ही टीम इंडिया (Team India) के लिए भी डेब्यू कर सकते हैं।
टी20 का अनुभव
टी20 में रिजवी के रिकॉर्ड बहुत ही खास है। इन्होंने करीब 50 की औसत के साथ और 135 की स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की हैं। उन्होंने 11 मैचों में 2 अर्धशतक के साथ 295 रन बनाए है। और उनका यही स्ट्राइक रेट आईपीएल ऑक्शनर्स मे CSK को अपनी और आकर्षित किया था।
समीर रिज़वी कैरियर आँकड़े
| खेल का प्रकार | मैच | पारी | नॉट आउट | रन | हाई स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक |
| फर्स्ट क्लास | 2 | 4 | 0 | 17 | 13 | 4.25 | 44.73 | 0 | 0 |
| लिस्ट ए | 11 | 9 | 2 | 205 | 61* | 29.28 | 74.00 | 0 | 1 |
| टी20 | 11 | 9 | 3 | 295 | 75* | 49.16 | 134.70 | 0 | 2 |
समीर रिज़वी के हालिया मैच
मैच बैट दिनांक ग्राउंड प्रारूप
यूपी बनाम अरुणाचल– 05-दिसम्बर-2023 चंडीगढ़ लिस्ट ए
यूपी बनाम आंध्र 61* 03-दिसम्बर-2023 चंडीगढ़ लिस्ट ए
यूपी बनाम असम 43 01-दिसम्बर-2023 चंडीगढ़ लिस्ट ए
यूपी बनाम गुजरात 13 29-नवंबर-2023 चंडीगढ़ लिस्ट ए
यूपी बनाम राजस्थान 10 27-नवंबर-2023 चंडीगढ़ लिस्ट ए
Sameer Rizvi IPL 2024 के डैब्यू मैच मे पहली गेंद पर छक्का जड़ा, धोनी ने रिजवी को क्या कहा? रिजवी ने घरवालों से क्या वादा किया था?
Sameer Rizvi IPL 2024: समीर रिजवी जब 19वें ओवर में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो उनके सामने गेंदबाजी कर रहे थे राशिद खान (Rashid Khan) समीर ने राशिद की पहली ही गेंद पर सिक्स जड़ा। इसी ओवर में उन्होंने एक और छक्का जड़ा। वह 6 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। मोहित शर्मा (Mohit Sharma) ने उन्हें आउट किया। समीर की इस कैमियों पारी की वजह से चेन्नई (Chennai) 200 रन के आंकड़े को पार करने में सफल रही।
Sameer Rizvi IPL 2024: समीर ने घरवालों से किया वादा पूरा किया
Sameer Rizvi IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ समीर रिजवी ने गजब का कारनामा कर दिखाया। समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और गेंदबाज भी कोई और नहीं राशिद खान थे। अब उनके घरवालों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रिजवी के एक वादे की चर्चा की गई है।
दरअसल, 19वें ओवर में जब समीर रिजवी बल्लेबाजी करने आए तो उनके सामने गेंदबाजी कर रहे थे, राशिद खान। समीर ने राशिद की पहली ही गेंद पर सिक्स जड़ा। इसी ओवर में एक और छक्का जड़ा। वह 6 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए। मोहित शर्मा ने उन्हें आउट किया। शिवम दुबे (Shivam Dubey) जब आउट हुए तो हर कोई सोच रहा था कि महेंद्र सिंह धोनी या रविंद्र जडेजा Mahendra Singh Dhoni or Ravindra Jadeja) बल्लेबाजी के लिए आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Sameer Rizvi IPL 2024: पहली गेंद पर छक्का जड़ने का वादा किया था
समीर रिजवी क्रीज पर आए और उन्होंने इस फैसले को सही साबित किया। अब समीर के घरवालों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका पूरा परिवार उनका पीली जर्सी में खेलते हुए दिखाई दे रहा है। समीर ने पहली बॉल पर जब सिक्स जड़ा तो परिवार के एक सदस्य ने कहा, “वह कह कर गया था कि पहली बॉल पर सिक्स मारूंगा। देखों धोनी हंस रहा है।” परिवार वाले समीर की पारी से बहुत ही खुश नजर आए।
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के स्टार समीर रिजवी ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ खेले गए मैच में 14 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर सीएसके ने गुजरात को 63 रन से हराया। डेब्यू मैच में पहली गेंद पर समीर रिजवी ने शानदार छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने धोनी से मिली सलाह का खुलासा किया जो उन्हें गुजरात के खिलाफ मैच से पहले मिली।
Sameer Rizvi IPL 2024: IPL 2024 की नीलामी मे 8.4 करोड़ रुपये में CSK ने खरीदा
Sameer Rizvi IPL 2024: आईपीएल 2024 में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। ये उनके आईपीएल का डेब्यू मैच रहा, जिसमें उन्होंने शानदार बैटिंग कर खूब महफिल लूट ली। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि रिजवी को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।
इसके बाद रिजवी ने अपने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर जोरदार छक्का जड़कर राशिद खान का स्वागत किया। उन्होंने इस मैच में 6 गेंदों पर 14 रन की अहम पारी खेलकर सीएसके की जीत दिलाई। इस मैच के बाद रिजवी ने आईपीएल की वेबसाइट से बातचीत करते हुए धोनी से हुई बातचीत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 19वें ओवर में बैटिंग करने से पहले सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी ने उन्हें क्या कहा था?
Sameer Rizvi IPL 2024: IPL Debut मे धोनी ने क्या सलाह दी?
दरअसल, समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने बताया कि धोनी ने उन्हें आईपीएल डेब्यू मैच (IPL Debut Match) में बैटिंग करने से पहले कहा था कि आप अपना नैचुरल गेम खेले और बिना किसी प्रेशर के बैटिंग करें। रिजवी ने आगे कहा कि धोनी भाई ने मुझे एक बात कही कि जैसा आप अभी तक खेलते आए हो वो ही आपका गेम है। आपको वैसा ही खेलना है, कुछ अलग नहीं।
जब भी आप खेले तो प्रेशर ना ले। सिर्फ परिस्थितियों के हिसाब से खेले और आपको फिर प्रेशर नहीं लगेगा और आप नर्वस भी नहीं होंगे। यह आपका पहला गेम है, तो थोड़ा नर्वस तो होना ही है, लेकिन सिर्फ वैसा ही खेले जैसे अभी तक खेलते आए हैं।
Sameer Rizvi IPL 2024: धोनी से मिलना कोई सपने जैसा
समीर रिजवी (Sameer Rizvi) ने कहा कि जब आईपीएल ऑक्शन के दौरान मुझे सीएसके ने चुना तो मैं बेहद खुश था, क्योंकि मेरा शुरू से ही सपना था कि मैं एमएस धोनी से मिल सकूं। उनके साथ खेलना तो दूर की बात रही, मेरा उनसे मिलना ही सपना रहा। अब मेरा ये सपना पूरा हो गया और मैं उन्हीं के साथ खेल रहा हूं।
हम दोनों ने नेट्स पर एक-साथ खूब बैटिंग की और मुझे उनसे सीखने को बहुत कुछ मिला। मुझे कोचिंग स्टॉफ से भी बहुत कुछ सीखने को मिला। इसलिए मेरा लक्ष्य है कि मैं इस टीम से जितना हो सके उतना सीखूं।


2 thoughts on “Sameer Rizvi -Biography, IPL, Net Worth, आईपीएल 2024 की नीलामी मे सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने समीर रिजवी ”