NZ vs IRE T20 Highlights: न्यूजीलैंड ने रख दिया 186 रनों का लक्ष्य, अब क्या करेगा आयरलैंड

खास बातें

NZ vs IRE T20 Highlights: आज 4 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप का मैच होने वाला है. हालांकि न्यूजीलैंड टीम की गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी दोनों काफी मजबूत है और न्यूजीलैंड का पलड़ा इस मैच में भारी रहेगा परंतु आयरलैंड को भी कम नहीं आकना पड़ेगा क्योंकि इसके पहले वह इंग्लैंड को हराकर उलटफेर कर चुकी है.

NZ vs IRE T20 Highlights: पहली पारी

NZ vs IRE T20 Highlights: आयरलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी तथा न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए. न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत एलन और डेरिल कन्वे ने किया. एलन काफी अच्छा खेल रहे थे. न्यूजीलैंड की पारी का पहला विकेट एलन के रूप में गिरा है. एलन ने 18 बॉल में 32 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 96 के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट डेविन कन्वे के रूप में गंवाया उनके आउट होने के बाद ग्लेन फिलिप्स मैदान मे आए. ग्लेन फिलिप्स ने पहली ही बॉल पर छक्का लगाकर अपनी पारी की शुरूआत किया.

12 ओवर में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट पर 114 रन बना लिए हैं ऐसा अंदाज है कि न्यूजीलैंड अपनी पारी में 190 के आसपास अपना स्कोर बनाएंगे अभी अभी 7 बॉल पर 16 रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स आउट हो गए और न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा उनके आउट होने के बाद डेरील मिचेल क्रीज पर आए. 14 ओवर में 3 विकेट पर 118 रन न्यूजीलैंड का स्कोर हो गया.

अभी न्यूजीलैंड के 6 ओवर शेष हैं और अगर 12 रन प्रति ओवर के रेट से स्कोर करते रहेंगे तो 180-185 के लगभग रन बना सकेंगे. अब 15 ओवर में तीन विकेट पर न्यूजीलैंड का स्कोर 128 हो गया है. 16 ओवर में 143 रन 3 विकेट पर न्यूजीलैंड बना चुकी है. अभी आखिरी 4 ओवर में न्यूजीलैंड अगर 10 के रन रेट से बनाता है तो उसका स्कोर 180-185 के लगभग पहुंच ही जाएगा.

यह भी पढ़े : जाने क्रिकेट का उभरता हुआ खिलाड़ी KL Rahul and Athiya Shetty के लाइफ के बारे मे

अभी केन विलियमसन ने एक शानदार छक्का लगाया और उनका स्कोर 32 बॉल में 51 हो गया है इसके बाद विलियमसन ने एक चौका भी लगाया इस तरह केन विलियमसन और मिचेल के बीच 50 रन की साझेदारी भी पूरी हो गई केन विलियमसन ने फिर से एक शानदार छक्का लगाया और न्यूजीलैंड का स्कोर 18 ओवर में 173 हो गया. अभी न्यूजीलैंड के 2 ओवर शेष हैं और उम्मीद है कि यह लगभग 20 रन बनाकर अपना स्कोर 193 के आसपास करेंगे. केन विलियमसन पुल करना चाहते थे लेकिन गेंद उनके बल्ले में ठीक से आए नहीं तो अभी अभी वह 61 रन बनाकर कैच आउट हो गए.

न्यूजीलैंड का चौथा विकेट 174 के स्कोर पर गिरा. विलियमसन के आउट होने के बाद जिम्मी नीशम क्रीज पर आए परंतु पहली बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 174 हो गया अभी. जिम्मी नीशम के आउट होने के बाद सेंट्नर बल्लेबाजी करने के लिए आए परंतु वह भी पहली बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर वापस पवेलियन चले गए और अब न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट पर 174 हो गया.

आयरलैंड के गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट लेकर हैट्रिक बनाया विश्व कप में. एक बल्लेबाज को कैच आउट तथा दो बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू आउट कराया उनके लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. न्यूजीलैंड के टीम सऊदी क्रीज पर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं. न्यूजीलैंड का आखरी ओवर है. न्यूजीलैंड ने अपने 20 ओवर में छह विकेट पर 185 रन का स्कोर बनाया है आयरलैंड को मैच जीतने के लिए 120 बॉल में 186 रन बनाने का लक्ष्य मिला है.

यह भी पढ़े : Dinesh Karthik Biography: दिनेश कार्तिक का जीवन परिचय और उनसे जुड़ी अनसुनी बाते

NZ vs IRE T20 Highlights: दूसरी पारी

सुबह 11:15 बजे आयरलैंड की पारी की शुरुआत हुई न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाज़ी की शुरुआत की आयरलैंड के बल्लेबाज स्टर्लिंग ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाया और पहले ओवर में आयरलैंड के 7 रन बने.
आयरलैंड लक्ष्य के मुताबिक कभी नहीं खेल पाए और 17वें ओवर तक आयरलैंड के 6 विकेट पर 120 रन बने थे. आयरलैंड को मैच जीतने के लिए 18 बॉल में 60 रन बनाने की जरूरत थी जो अब संभव नहीं लग रहा है

अभी डाकरेल और हैड खेल रहे थे. हेड अभी-अभी आउट हो गए. 18 वें ओवर में आयरलैंड के 2 विकेट गिरे. 19 ओवर के बाद आठ विकेट पर 141आयरलैंड ने बनाए . 20 में ओवर की पहली गेंद पर सऊदी ने आयरलैंड के एक और बल्लेबाज को आउट कर दिया और आयरलैंड का स्कोर 9 विकेट पर 141 हो गया. आयरलैंड अपने 20 ओवर में सिर्फ 150 रन ही बना सके और उन्होंने न्यूजीलैंड से 35 रन से हार गए.

इस तरह से आयरलैंड का T20 विश्वकप का यह सफर यहीं पर समाप्त हो गया है उन्होंने तीन मैच हारे और एक मैच जीता. न्यूजीलैंड अब अंक तालिका में 7 पॉइंट्स के साथ टॉप वन पर है और सेमीफाइनल में उनकी जगह लगभग पक्की हो गई है.

Leave a Comment