AUS vs AFG T20 World Cup live score: ऑस्ट्रेलिया के सामने करो या मरो की स्थिति

खास बाते:

AUS vs AFG T20 World Cup live score: आज 4 नवंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच T20 विश्व कप का अगला मैच होगा, ऑस्ट्रेलिया को आज अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराना होगा.

तभी उसको सेमीफाइनल में जाने का रास्ता सुगम होगा, ऑस्ट्रेलिया को आज 200 तक का रन बनाने की आवश्यकता होगी.

अफगानिस्तान को लगभग 100 रन के अंतर से हराना होगा. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया.

लाइव स्कोर:

Aus Vs Afg T20 Live: 5.03 PM – 04.11.2022

अभी अफगानिस्तान को जीत के लिए 24 बॉल में 57 रन बनाने की जरूरत है। अफगानिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 16 ओवर में 112 रन है. कमिंस अपना चौथा और ऑस्ट्रेलिया का 17 वां ओवर डाल रहे हैं. अफगानिस्तान का स्कोर 17 ओवर में 6 विकेट पर 120 हो गया है. अब सिर्फ 18 गेंदें बची हैं और अफगानिस्तान को जीतने के लिए 49 रन की आवश्यकता है।

राशिद खान ने अभी एक शानदार छक्का लगाया. और राशिद खान ने दूसरा छक्का भी लगा दिया। अब अफगानिस्तान को 11 बॉल में 33 रन बनाने हैं. अफगानिस्तान के दरविश रसूली और राशिद खान वर्तमान में बैटिंग कर रहे हैं.

. राशिद खान बहुत अच्छा खेल रहे हैं. और उन्होंने अभी फिर से एक छक्का लगाया अफगानिस्तान को 8 बॉल में 26 रन बनाने हैं.

राशिद खान में एक और चौका लगा दिया है और अब 6 गेंदों में 22 रन की जरूरत है.

अफगानिस्तान का स्कोर 19 ओवर में छह विकेट पर 147 हो गया है. स्टोइनिस ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अंतिम ओवर डाल रहे हैं. राशिद खान ने एक चौका और लगाया और अफ़गानिस्तान का स्कोर 7 विकेट पर 152 हो गया. राशिद खान ने एक और छक्का लगा दिया है और अब उन्हें जीत के लिए 2 बाल में 11 रन चाहिए. 5 मिनट में सिर्फ 2 रन बने और अब अफगानिस्तान को जीतने के लिए 1 बॉल में 9 रन चाहिए .

अंतिम बाल में राशिद खान ने फिर चौका लगाया लेकिन ऑस्ट्रेलिया 4 रन से जीत गया. राशिद खान ने सिर्फ 23 गेंदों में शानदार 48 रन बनाए. अफगानिस्तान अपने 20 ओवर में 164 रन ही बना पाए.

Aus Vs Afg T20 Live: 4 .38 PM – 04.11.2022

12 वां ओवर रिचर्डसन कर रहे हैं. गुलबादीन ने रिचर्डसन की गेंद पर छक्का लगाया. उसके अगले दो गेंदों में 2 चौके लगाया. अफगानिस्तान का स्कोर 96 दो विकेट पर. 14वें ओवर में जंपा ने लगातार दो गेंदों पर 2 विकेट चटकाए और अफगानिस्तान के दोनों सेट बल्लेबाज इब्राहिम और गुलबादीन आउट हो गए और एक गेंद छोड़कर अगली गेंद पर फिर से 1 विकेट चला गया.

इस तरह जंपा ने अपने इस ओवर में 3 विकेट लिए. अफगानिस्तान का स्कोर 101 रन पर 5 विकेट हो गया. पिछले 12 बाल में अफगानिस्तान ने सिर्फ 5 रन बनाए और 3 विकेट गवाएं. 15 वें ओवर में कप्तान मोहम्मद नबी भी आउट हो गये. और अब राशिद खान बैटिंग के लिए क्रीज पर आए. अफगानिस्तान का स्कोर 6 विकेट पर 103 हो गया. छठवां विकेट हेजलवुड ने इसी ओवर में लिया है. 15 ओवर में 106 रन पर छह विकेट अफगानिस्तान का स्कोर.

Aus Vs Afg T20 Live: 4 .18 PM – 04.11.2022

अभी अफगानिस्तान को जीत के लिए 60 बॉल में 97 रन चाहिए. जंपा अपना तीसरा ओवर डालने के लिए आए. इस ओवर में उन्होंने 7 रन दिए.
12 वां ओवर रिचर्डसन कर रहे हैं. गुलबादीन ने रिचर्डसन की गेंद पर छक्का लगाया. उसके अगले दो गेंदों में 2 चौके लगाया. अफगानिस्तान का स्कोर 96 विकेट पर.

Aus Vs Afg T20 Live: 4 .08 PM – 04.11.2022

नोवा ओवर जंपा लेकर आए हैं. अभी गुलबादीन और इब्राहिम बल्लेबाजी कर रहे हैं अफगानिस्तान ने 9 ओवर में दो विकेट पर 60 रन बना लिए हैं. दसवां ओवर कैमरान डाल रहे हैं. कैमरून की दूसरी गेंद पर गुलबादीन ने 6 रन बनाया. परंतु अगली बाल में रन आउट होते होते बच्चे. इस ओवर में पहले 6 रन फिर 1 रन और अब 4 रन बने.

ऑस्ट्रेलिया के 10 वें ओवर में 12 रन बने. 10 ओवर में 72 रन अफगानिस्तान ने 2 विकेट पर बना लिया.

Aus Vs Afg T20 Live: 3.59 PM – 04.11.2022

आस्ट्रेलिया के लिए सातवां ओवर जेंपा लेकर आए हैं. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए हैं और अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 50 रन हो गया
ऑस्ट्रेलिया के लिए आठवां ओवर कैमरान ग्रीन लेकर आए हैं. और उन्होंने अपने इस ओवर में सिर्फ 1 रन दिया. जिस तरह से खेल चल रहा है उसमें ऐसा नहीं लग रहा है कि आस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को 106 रन में आउट कर सकेगी.

Aus Vs Afg T20 Live: 3.51 PM – 04.11.2022

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से छठवां ओवर रिचर्ड्सन लेकर आए . रहमानुल्लाह को जीवनदान मिला जब ऑस्ट्रेलियन फिल्डर कैच नहीं कर पाया परंतु अगली ही बॉल पर रिचर्ड्सन की गेंद पर डेविड वॉर्नर द्वारा कैच आउट हो गया.

अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 40 रन हो गया. पावर प्ले में 6 ओवर में अफगानिस्तान का स्कोर 2 विकेट पर 47 रन हुआ

Aus Vs Afg T20 Live: 3.45 PM – 04.11.2022

चौथा ओवर कमिंस ने डाला था उन्होंने इसमें 7 रन दिया. 4 ओवर में 29 रन एक विकेट के नुकसान पर.
ऑस्ट्रेलिया के लिए पांचवा ओवर स्टोइनिस लेकर आए. रहमान उल्लाह 13 बॉल में 26 रन बना चुके हैं.

5 ओवर में 1 विकेट पर 38 रन बनाया अफगानिस्तान ने.

Aus Vs Afg T20 Live: 3.37 PM – 04.11.2022

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरा ओवर कमिंस लेकर आए. दूसरे ओवर में अफगानिस्तान ने 5 रन बनाए.
तीसरा ओवर हेजलवुड डाल रहे हैं. उनके पहले ओवर में 10 रन बने थे. हेजलवुड ने अपनी तीसरी गेंद पर अफगानिस्तान के बल्लेबाज धनी को कैच आउट करा दिया और अफगानिस्तान का पहला विकेट 15 रन के स्कोर पर गिरा.

इब्राहिम जादरान नए बल्लेबाज क्रीज पर आए. उन्होंने 1 रन से अपना खाता खोला. हेजलवुड के तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर इब्राहिम ने शानदार छक्का लगाया. अफगानिस्तान का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर पर 22 रन हुआ.

Aus Vs Afg T20 Live: 3.25 PM – 04.11.2022

अफगानिस्तान की पारी शुरू होने वाली है उसके दोनों ओपनर रहमानउल्लाह और घनी मैदान में आ चुके हैं ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग गेंदबाज हेजलवुड गेंद डालने के लिए तैयार हैं. रहमान उल्लाह ने हेजलवुड की चौथी और छठवीं गेंद पर क्रमश: चौका और छक्का लगाया.

Aus Vs Afg T20 Live: 3.13 PM – 04.11.2022

ऑस्ट्रेलिया का यह आखिरी ओवर. अभी सिर्फ 4 गेंदे शेष है और ग्लेन मैक्सवेल स्ट्राइक पर हैं. तीसरी गेंद पर मैक्सवेल ने चौका लगाया. और 29 बॉल में 50 रन बना लिया ग्लेन मैक्सवेल ने. आखिरी गेंद और मैक्सवेल ने उसे 4 रन के लिए सीमा पार भेज दिया और इस तरह ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 168 बनाने में सफल रहा.

अफगानिस्तान को मैच जीतने के लिए 120 बॉल में 169 रन बनाने का लक्ष्य मिला. ऐसा लग रहा था कि आस्ट्रेलिया 180 के आसपास पहुंचेगा परंतु अफगानिस्तान के अंतिम ओवरों में नवीन उल हक और फजल फारूकी की शानदार गेंदबाजी के कारण वह 170 के नीचे ही रह गया.

सेमीफाइनल की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया को जीवित रहने के लिए पहले उसे अफगानिस्तान को हराना होगा. नेट रन रेट में इंग्लैंड को पछाड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान को 106 रन के पहले आउट करना आवश्यक होगा अन्यथा ऑस्ट्रेलिया जीत कर भी सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगा. और मुकाबला न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच रह जाएगा

Aus Vs Afg T20 Live: 3.02 PM – 04.11.2022

मैथ्यू वेड के आउट होने पर पेट कमिंस बैटिंग करने के लिए आए. मैक्सवेल अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और 23 गेंदों में 43 रन बनाए हैं. अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 11 गेंदे शेष हैं इसमें उन्हें कम से कम 20-25 रन बनाना चाहिए परंतु अभी अभी कमिंस बिना कोई रन बनाए आउट हो गए उन्हें नवीन उल हक ने आउट किया तथा राशिद खान ने शानदार कैच किया.

अफगानिस्तान ने रिचर्ड्सन को रन आउट कर दिया और ऑस्ट्रेलिया का आठवां विकेट 159 स्कोर पर गिरा. अफगानिस्तान के लिए यह बहुत ही अच्छा था जिसमें उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए.

Aus Vs Afg T20 Live: 2.53 PM – 04.11.2022

18 वां ओवर फजल फारुकी लेकर आए तथा उनकी पहली ही गेंद पर मैक्सवेल ने छक्का लगा दिया. और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंचाया. फारूखी ने अपने पांचवीं गेंद पर मैथ्यू वेड को बोल्ड आउट कर दिया और ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट 155 के स्कोर पर गिरा.

Aus Vs Afg T20 Live: 2.43 PM – 04.11.2022

राशिद खान अपना चौथा ओवर लेकर आए तथा उनके पहले ही गेंद पर स्टोइनिस में छक्का लगाया परंतु दूसरी ही गेंद पर स्टोइनिस कैच आउट करा दिए गए और आस्ट्रेलिया ने अपना पांचवां विकेट राशिद खान के हाथों गँवाया.

स्टोइनिस के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के अगले बल्लेबाज मैथ्यू बेड आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर चौका लगाया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 16 ओवर में पांच विकेट पर 143 हो गया. अब सिर्फ 4 ओवर यानी 24 गेंदे शेष है इसमें कम से कम 40 या 45 रन ऑस्ट्रेलिया को बनाना चाहिए.

Aus Vs Afg T20 Live: 2.33 PM – 04.11.2022

ऑस्ट्रेलिया के 13 ओवर में 4 विकेट पर 112 रन हो गए हैं. अफगानिस्तान के लिए 14 वा ओवर राशिद खान लेकर आए हैं. पहली ही गेंद पर उन्होंने एलबीडब्ल्यू आउट की अपील की है लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया. उनकी तीसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार चौका लगाया. 14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट पर 121 रन हुए हैं.

ग्लेन मैक्सवेल 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर खेल रहे हैं.

अफगानिस्तान के गुलबदीन अगला ओवर लेकर आए तथा उसे ग्लेन मैक्सवेल ने 6 रन के लिए सीमा के बाहर भेज दिया. मैक्सवेल ने फिर से चौका लगाया. 15 में ओवर तक ऑस्ट्रेलिया के 133 पर चार विकेट हैं.

Aus Vs Afg T20 Live: 2.25 PM – 04.11.2022

अफगानिस्तान की तरफ से 11वां ओवर मुजीब हक लेकर आए और उन्होंने मिचेल मार्श को उनके 45 के व्यक्तिगत स्कोर पर कैच आउट करा दिया और इस तरह ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट 86 के स्कोर पर गया.

मिचेल मार्श के आउट होने के बाद मैक्सवेल खेलने के लिए क्रीज पर आए. 12 में ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नबी की गेंद पर स्टोइनिस ने शानदार छक्का लगाया मैक्सवेल ने अभी चौथी गेंद पर चौका लगाया और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर100 के पार हो गया 4 विकेट पर. मोहम्मद नबी के इस ओवर में 14 रन आए

Aus Vs Afg T20 Live: 2.22 PM – 04.11.2022

दसवें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 5 रन बनाए और इस तरह उसके 10 ओवर में 3 विकेट पर 83 रन हो गए।

नौवें ओवर में मिचेल मार्श मे एक छक्का और दो लगातार चौके लगाए इस ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 16 रन निकाले. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट पर 78 रन।

Aus Vs Afg T20 Live: 1.58 PM – 04.11.2022

छठवें में ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर का बहुमूल्य विकेट गंवा दिया उन्हें अफगानिस्तान के नवीन हक ने आउट किया डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ क्रीज पर आए परंतु वह भी जल्दी ही एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट पावर प्ले में ही चले गए।

स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के अगले बल्लेबाज़ स्टोइनिस क्रीज पर आए हैं ऑस्ट्रेलिया के 8 ओवर में 63 रन तीन विकेट पर बने

Aus Vs Afg T20 Live: 1.44 PM – 04.11.2022

AUS vs AFG T20 World Cup live score: ऑस्ट्रेलिया की पहले बैटिंग ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वार्नर और ग्रीन मैदान में अफगानिस्तान की तरफ से फजल अपना पहला ओवर कर रहे हैं फजल की पहली गेंद पैर कोई रन नहीं दूसरी गेंद पर भी रन नहीं तीसरी गेंद पर चार रन।

दूसरा ओवर अफगानिस्तान के मुजीब जादरान लेकर आए. डेविड वॉर्नर ने ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया तीसरी गेंद पर भी वॉर्नर द्वारा चौका लगा चौथी बाल पर भी चौका लगा ऑस्ट्रेलिया के 2 ओवर में 22 रन हुए.

तीसरा ओवर फजल फारूखी लेकर आए उन्होंने पहली ही गेंद पर कैमरान को कैच आउट करा दिया और इस तरह ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 22 के स्कोर पर खत्म हुआ.

कैमरन के आउट होने के बाद मिचेल मार्श खेलने के लिए आए. डेविड वॉर्नर अभी अच्छा खेल रहे हैं उन्होंने 12 गेंदों में अभी तक 22 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के 3 ओवर में 1 विकेट पर 27 रन बने. अफगानिस्तान के तरफ से चौथा ओवर नवीन लेकर आए हैं नवीन के तीसरे ओवर में मिचेल मार्श ने चौका लगाया उसके बाद दौड़कर 3 रन बनाए. 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38 रन एक विकेट के नुकसान पर हुआ.

Aus Vs Afg T20 Live: 1.40 PM – 04.11.2022

राष्ट्रगान के बाद अफगानिस्तान के फील्डर मैदान पर पहुंच चुके और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दोनों ओपनर कैमरन ग्रीन और डेविड वॉर्नर क्रीज पर पहुंचे. अफगानिस्तान के कप्तान ने फारूखी को पहले ओवर की गेंदबाजी करने के लिए गेंद सौंपी. पहले ओवर की समाप्ति पर डेविड वॉर्नर ने 1 चौके के साथ 6 रन बनाया.

Leave a Comment