MS Dhoni के फैन ने छपवाई माही की तस्वीर, अपनी शादी के कार्ड पर, विवाह की तारीख भी चुनी निराली ।

MS Dhoni भारत के पूर्व कप्तान है और महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर उनके फैंस की दीवानगी भी किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में एक फैंस ने तो अपनी दीवानगी की सारी हदें ही पार कर दी। दरअसल, उसने अपनी शादी के कार्ड पर अपनी तस्वीर के स्थान पर धोनी की तस्वीर छपवा दी थी। और इसके साथ ही उसने कार्ड पर धोनी की जर्सी नंबर को भी लिखवाया था। और इसी वजह से वो शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।  

MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni  का जबरा फैन

MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni का यह जबरदस्त फैन छत्तीसगढ़ राज्य (Chhattisgarh State) का रहने वाला बताया जा रहा था, उसका नाम दीपक पटेल (Deepak Patel) था। दीपक पटेल को बचपन से ही महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) बहुत ही पसंद था और वो धोनी को अपना आदर्श मानता चला आ रहा था और दीपक को क्रिकेट का भी बहुत शौक है दीपक भी बचपन से क्रिकेट खेलता आ रहा है। दीपक ने इस बात का खुलासा भी किया है कि उसने धोनी को देखकर ही कप्तानी की बारीकियां सीखी हैं और अब वह गांव की टीम की कप्तानी भी करता हैं।

यह भी देखें: Sourav Kumar  Biography, Wife, Net Worth, IPL, वो कहते है ना “रास्तों में बहुत कांटे आते है, मगर अगर तुम कुछ करना चाहते हो तो तुम्हे कोई नही रोक सकता।”

MS Dhoni के फैन दीपक की शादी 7 जून को हुई

MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni के फैन दीपक की शादी 7 जून को हुई है। दीपक ने अपनी शादी के कार्ड पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान धोनी की तस्वीर छपवाई थी। इसके साथ ही उसने कार्ड पर धोनी की जर्सी नंबर-7 को भी लिखवाया है। दरअसल, 7 जून को दीपक की शादी हुई थी। दीपक की इस दीवानगी को देखकर सभी लोग आश्चर्य मे थे वहीं, दीपक की शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो गया था।  

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

MS Dhoni के घुटने की हुई है सर्जरी

 आपको यहाँ पर पता है कि हाल ही में समापन हुए आईपीएल (IPL) के 16वें सीजन में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता था। इस पूरे सीजन के दौरान धोनी को लेकर फैंस की दीवानगी देखने को मिली थी। चेन्नई (Chennai) के हर मैच में भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम में उपस्थित हो रहे थे। बता दें कि मुंबई (Mumbai) की कोकिलाबेन अस्पताल में धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवाई है। आईपीएल मैच के दौरान उन्हें इससे पीड़ित देखा गया था।

2 thoughts on “MS Dhoni के फैन ने छपवाई माही की तस्वीर, अपनी शादी के कार्ड पर, विवाह की तारीख भी चुनी निराली ।”

Leave a Comment