KKR Vs DC Highlights: Phil Salt के धमाकेदार प्रदर्शन से KKR ने DC को 7 विकेट से मात दी, सॉल्‍ट ने सौरव गांगुली का 14 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?

KKR Vs DC Highlights: कोलकाता नाइटराइडर्स टीम (Kolkata Knight Riders Team) के लिए उनके सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्‍ट (Phil Salt) एक के बाद एक धमाकेदार प्रदर्शन करते जा रहे हैं। सॉल्‍ट ने सोमवार को आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 47वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के विरुद्द तूफानी पारी खेलते हुए केवल 33 गेंदों में सात चौके और पांच छक्‍के की बदौलत 68 रन की पारी खेली। फिल सॉल्‍ट ने इस पारी के दौरान पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली (Former captain Sourav Ganguli) का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी  तोड़ा।

KKR Vs DC Highlights: फिल सॉल्‍ट की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

KKR Vs DC Highlights: कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने सोमवार को आईपीएल 2024 के 47वें मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) को 21 गेंदें शेष रहते हुए सात विकेट से शानदार पटखनी दी। इस जीत के साथ ही केकेआर (KKR) की टीम प्‍लेऑफ में क्‍वालीफाई करने के और भी करीब पहुंच गई।

ईडन गार्डन्‍स (Eden Gardens) पर खेले गए इस मैच में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की त्र्यम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए   निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। इसके जवाब में उतरी केकेआर की टीम ने 16.3 ओवर में ही तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। केकेआर को आसान जीत दिलाने का श्रेय ओपनर फिल सॉल्‍ट को जाता है, जिन्‍होंने बल्‍ले से तबाही मचाई।

यह भी देखें: Sunil Narine IPL 2024: Genius सुनील नरेन को गौतम गंभीर ने टी20 क्रिकेट का लीजेंड क्यों बताया,और केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान की तारीफ क्यों की। जानें?

KKR Vs DC Highlights: फिल सॉल्‍ट ने गांगुली का रिकॉर्ड भी तोड़ा

 

KKR Vs DC Highlights
KKR Vs DC Highlights

फिल सॉल्‍ट ने दिल्‍ली (Delhi) के खिलाफ केवल 33 गेंदों में सात चौके और पांच छक्‍के की मदद से 68 रन बनाए। इस दौरान फिल सॉल्‍ट ने पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली का 14 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। फिल सॉल्‍ट केकेआर के लिए आईपीएल सीजन में ईडन गार्डन्‍स पर सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। सॉल्‍ट ने मौजूदा सीजन में ईडन गार्डन्‍स पर 6 पारियों में 68.8 की औसत और 186 के स्‍ट्राइक रेट से 344 रन बनाए।

फिल सॉल्‍ट ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने 2010 में ईडन गार्डन्‍स पर सात पारियों में 331 रन बनाए थे। इस लिस्‍ट में आंद्रे रसेल (Andre Russell) तीसरे स्‍थान पर हैं, जिन्‍होंने 7 पारियों में 311 रन बनाए थे। क्रिस लिन (Chris Lynn) ने 2018 सीजन में 9 पारियों में 303 रन बनाए थे। पिछले साल तो रिंकू सिंह (Rinku Singh) छाए थे, जिन्‍होंने ईडन गार्डन्‍स पर 7 पारियों में 280 रन बनाए।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

KKR Vs DC Highlights: आईपीएल सीजन में ईडन गार्डन्‍स पर सबसे ज्‍यादा रन

344 रन – फिल सॉल्‍ट (6 पारी), 2024

331 रन – सौरव गांगुली (7 पारी), 2010

311 रन – आंद्रे रसेल (7 पारी), 2019

303 रन – क्रिस लिन (9 पारी), 2018

280 रन – रिंकू सिंह (7 पारी), 2023

KKR Vs DC Highlights: प्‍लेऑफ के लिए केकेआर को क्‍या करना होगा?

कोलकाता नाइटराइडर्स ने मौजूदा सीजन में 9 मैचों में 6 जीत दर्ज की। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली केकेआर (Shreyas Iyer-led KKR) को आईपीएल 2024 में दो और जीत दर्ज करने की जरुरत है, जिससे प्‍लेऑफ में उसका स्‍थान तय हो जाएगा। आईपीएल 2024 प्‍वाइंट्स टेबल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम दूसरे स्‍थान पर था।

2 thoughts on “KKR Vs DC Highlights: Phil Salt के धमाकेदार प्रदर्शन से KKR ने DC को 7 विकेट से मात दी, सॉल्‍ट ने सौरव गांगुली का 14 साल पुराना कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा?”

Leave a Comment