T20 WC 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका (West Indies and America) की धरती पर होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम (Indian Team) की घोषणा कर दी गई है। रिंकू सिंह (Rinku Singh) मुख्य टीम में जगह बनाने मे सफल नहीं हो पाए है। वहीं शुभमन गिल और आवेश खान (Shubhman Gil And Avesh Khan) को भी जगह नहीं मिली है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। विराट कोहली (Virat Kohli) को भी टीम में जगह दी गई है।
T20 WC 2024 के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान
T20 WC 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में सेलेक्टर्स ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है, जबकि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की टीम में वापसी हुई है। हालांकि, अपनी बल्लेबाजी से खूब धूम मचाने वाले रिंकू सिंह को मुख्य टीम में जगह नहीं दी गई है। शिवम दुबे (Shivam Dubey) 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
T20 WC 2024: रिंकू सिंह को मुख्य टीम में नहीं मिली जगह

रिंकू सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई भारत (India) की मुख्य टीम में जगह नहीं दी गई है। रिंकू को टीम में बतौर रिजर्व खिलाड़ी रखा गया है। पिछले एक साल में रिंकू ने इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल (Inter National Cricket And IPL) में बल्ले से खूब धूम मचाई है। और शायद यही वजह है कि रिंकू को टीम में शामिल नहीं करने का फैसला थोड़ा चौंकाने वाला जरूर है। हालांकि, आईपीएल 2024 (IPL 2024) रिंकू के लिए अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है।
T20 WC 2024: शिवम दुबे को मिला मौका

आईपीएल 2024 में बल्ले से जमकर तबाही मचा रहे शिवम दुबे को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। दुबे का प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से खेलते हुए कमाल का रहा है। शिवम इस सीजन खेले 9 मैचों में 58.33 की औसत और 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 350 रन ठोक चुके हैं। शिवम के बल्ले से इस सीजन 3 फिफ्टी निकल चुकी हैं।
T20 WC 2024: युजवेंद्र चहल की हुई वापसी
आईपीएल 2024 में अपनी फिरकी से जादू बिखेर रहे युजवेंद्र चहल की लंबे समय बाद भारत की टी-20 टीम (T20 Team India) में वापसी हुई है। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की तरफ से खेलते हुए इस सीजन चहल का प्रदर्शन गजब का रहा है। चहल के साथ-साथ अक्षर पटेल (Axer Patel) को भी टीम में मौका दिया गया है। वहीं, अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

