Sunil Narine IPL 2024: Genius सुनील नरेन को गौतम गंभीर ने टी20 क्रिकेट का लीजेंड क्यों बताया,और केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान की तारीफ क्यों की। जानें?

Sunil Narine IPL 2024: भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Goutam Gambhir) ने कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान (Kolkata Knight Riders co-owner Shahrukh Khan) और एक प्रमुख खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है। केकेआर (KKR) के पोडकास्‍ट में गंभीर ने बताया कि उनके बुरे समय में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने किस तरह उनका साथ दिया। गंभीर ने साथ ही यह भी खुलासा किया कि 2011 में उन्‍हें पता चल गया था कि यह क्रिकेटर टी20 क्रिकेट में लीजेंड बनेगा।

Sunil Narine IPL 2024: गौतम गंभीर ने सुनील नरेन के बारे में बड़ा खुलासा किया

 Sunil Narine IPL 2024: भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने कहा कि सुनील नरेन संभवत आईपीएल के महानतम गेंदबाजों में से एक हैं। गंभीर ने साथ ही कहा कि उन्‍हें 2011 में जब नरेन ने भारत (India) के खिलाफ अपना वनडे डेब्‍यू (One Day Debut) किया था, तभी अंदाजा हो गया था कि कैरेबियाई खिलाड़ी टी20 क्रिकेट के महान खिलाड़ी बनेंगे।

कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व कप्‍तान और मौजूदा मेंटर ने खुलासा किया कि 2011 में डेब्‍यू सीरीज के बाद उन्‍होंने आईपीएल में सुनील नरेन को खरीदने का मन बना लिया था।

केकेआर नाइट्स डगआउट पोडकास्‍ट में बातचीत करते हुए गंभीर ने कहा, ”मैंने सात या आठ गेंदों का सामना किया और मुझे लगा कि यह शख्‍स आगे चलकर खेल का लीजेंड बनेगा, विशेषकर टी20 क्रिकेट में। देखिए सुनील नरेन अब कहां हैं? संभवत: वो आईपीएल इतिहास के महानतम गेंदजों में से एक हैं।”

Sunil Narine IPL 2024: नरेन का टी20 में बेजोड़ प्रदर्शन

सुनील नरेन ने अब तक आईपीएल (IPL) में 168 मैचों में 1322 रन बनाए और 170 विकेट चटकाए। इसमें एक शतक और एक बार पारी में पांच विकेट लेना शामिल है। नरेन ने भारत के खिलाफ दिसंबर 2011 में अपना वनडे डेब्‍यू किया और 34 रन देकर दो विकेट चटकाए थे। उन्‍होंने विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन को अपना शिकार बनाया था। मगर गंभीर ने इंदौर में खेले गए चौथे वनडे में नरेन का पहली बार सामना किया था।

तब नरेन ने 46 रन देकर एक भी विकेट नहीं चटकाया था। हालांकि, गंभीर ने अपना मन बना लिया था कि आईपीएल 2012 में वे उनको केकेआर में खरीदेंगे। नरेन केकेआर के लिए रहस्‍यमयी गेंदबाज बनकर उभरे। उन्‍होंने 2012 आईपीएल में 24 विकेट चटकाए। केकेआर ने पहली बार आईपीएल खिताब 2012 में जीता था। 2014 में जब केकेआर दूसरी बार चैंपियन बना, तब नरेन ने 21 विकेट झटके थे।

यह भी देखें: DC Vs SRH Pitch Report: दिल्ली अपने होम ग्राउंड में हैदराबाद से लोहा लेने के लिए तैयार, कैसा खेलेगी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?

Sunil Narine IPL 2024: केकेआर का मंत्र

गंभीर ने सुनील नरेन की बल्‍लेबाजी क्षमता को पहचाना और उन्‍हें केकेआर के लिए ओपनिंग करने को भेजा। नरेन बल्‍ले से भी सफल रहे। गंभीर ने साथ ही बताया कि इस सीजन में उनका केकेआर के लिए मंत्र साहसिक होना है। केकेआर के टीम मेंटर ने कहा, ”मेरा मानना है कि सबसे प्रतिभाशाली टीम बड़े टूर्नामेंट नहीं जीतती। सबसे साहसिक टीम जो आखिरी तक लड़ती है, वो खिताब जीतती है। इस सीजन का हमारा मंत्र साहसिक होना है।”

उन्‍होंने आगे कहा, ” हमें हर समय सकारात्‍मक रहने का साहस दिखाना होगा। अगर हम साहसिक होंगे और ड्रेसिंग रूम में हर खिलाड़ी व हर फैन के लिए लड़ेंगे तो हम अच्‍छी स्थिति में रहेंगे।”

Sunil Narine IPL 2024: शाहरुख ने दिया साथ

गंभीर ने साथ ही यह भी बताया कि कैसे टीम के सह-मालिक शाहरुख खान ने 2014 में उनके खराब समय में उनका साथ दिया। शाहरुख ने गंभीर से कहा था, जब तक आप यहां हैं, खुद को टीम से ड्रॉप नहीं करेंगे। इससे गंभीर को विश्‍वास मिला और उन्‍होंने उस साल दूसरी बार खिताब जीता।

गंभीर ने कहा, ”मैंने चार मैचों में एक भी रन नहीं बनाया था। मैंने कई बार कहा है कि शाहरुख खान सर्वश्रेष्‍ठ मालिक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया। ऐसा इसलिए नहीं क्‍योंकि मैं अब या पहले केकेआर का हिस्‍सा था। मुझे नहीं याद कि सात साल केकेआर की कप्‍तानी के दौरान मेरी सात मिनट भी क्रिकेट से संबंधित बातचीत एसआरके से हुई। मेरे बुरे समय में उन्‍होंने मेरी हौसला अफजाई की।”

Sunil Narine IPL 2024: राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले गंभीर ने सुनील को दिया था अल्टीमेटम, शतक नहीं जड़ा तो…

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2024 के 31वें मैच में केकेआर के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन ने शानदार शतक जड़ा। सुनील के आईपीएल करियर की ये पहली सेंचुरी रही जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बल्ले से तबाही मचाई। सुनील ने ये शतक जड़ने के बाद अपनी आतिशी पारी का पूरा क्रेडिट गौतम गंभीर को दिया।

Sunil Narine IPL 2024: सुनील नरेन ने जड़ा आईपीएल करियर में अपना पहला शतक

Sunil Narine IPL 2024: केकेआर के धाकड़ ऑलराउंडर सुनील नरेन (Sunil Narine) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 56 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 6 छक्के ठोके। नरेन ने आईपीएल करियर का अपना पहला शतक जमाया।

ईडन गार्डन्स के मैदान पर उन्होंने शानदार बैटिंग कर खूब सुर्खियां बटोरी। सुनील का ये केकेआर का संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है। इस लिस्ट में उन्होंने वेंकटेश अय्यर की बराबरी कर ली है, जिन्होंने 2021 में 49 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की थी। सुनील नरेन ने शतक जड़ने के बाद अपनी पारी का पूरा क्रेडिट मेंटर गौतम गंभीर को दिया।

Sunil Narine IPL 2024: Sunil Narine ने शतक का पूरा क्रेडिट  Gambhir को दिया

दरअसल, सुनील नरेन (Sunil Narine) ने मैच के बाद कहा कि गौतम गंभीर ने मुझे कॉन्फिडेंस दिया और मुझे हौसला दिया कि मैं अच्छा खेल सकूं। उन्होंने मुझे बतौर ओपनर बैक किया।

सुनील ने आगे कहा कि गौतम ने उन्हें मैच से पहले मजाकिए अंदाज में कहा था कि वह शतक जड़े या फिर शाहरुख खान के गाने लुट पुट गया पर डांस करें। हालांकि, सुनील ने शतक जड़कर गंभीर को भी खुश कर दिया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Sunil Narine IPL 2024: Sunil Narine ने IPL में बनाया ये नायाब रिकॉर्ड

केकेआर के स्टार ऑलराउंडर सुनील नारायण ने अपने धांसू शतक के साथ आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है। सुनील आईपीएल में शतक जड़ने के साथ ही 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले आईपीएल में ये आज तक कोई भी खिलाड़ी ये कमाल नहीं कर सका। इसके साथ ही सुनील नरेन लीग के इतिहास के तीसरे खिलाड़ी बने हैं जिसने शतक जड़ा है और हैट्रिक लेने का कारनामा भी किया है।

IPL के इतिहास में शतक और हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा

शेन वॉटसन

सुनील नरेन

आईपीएल में केकेआर के लिए शतक जड़ने वाले बल्लेबाज

ब्रेंडन मैकुलम, केकेआर बनाम आरसीबी

वेंकटेश अय्यर, केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस

सुनील नारायण, केकेआर बनाम राजस्थान रॉयल्स

Sunil Narine IPL 2024: Sunil Narine का आईपीएल में पहला शतक

आईपीएल 2024 के 31वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स के साथ हो रही है। सुनील नरेन ने बल्ले से जमकर तबाही मचाते हुए आईपीएल में अपना पहला शतक ठोक डाला है। नरेन ने अपनी सेंचुरी सिर्फ 49 गेंदों पर पूरी की। अपनी इस पारी के दौरान नरेन ने 13 चौके और छह छक्के जमाए। शाहरुख खान ने भी नरेन के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।

Sunil Narine IPL 2024: ईडन गार्डन्स के मैदान पर सुनील नरेन ने एकबार फिर अपने बल्ले से चमक बिखेरी। नरेन के आगे टेबल टॉपर राजस्थान के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नरेन ने आईपीएल में अपना पहला शतक ठोका। नरेन ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए अपनी सेंचुरी महज 49 गेंदों पर पूरी की।

Sunil Narine IPL 2024: नरेन ने ठोका पहला शतक

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को सुनील नरेन ने तूफानी शुरुआत दी। नरेन ने पहली गेंद से ही बल्ले से जमकर धमाल मचाया और चौके-छक्कों की बरसात कर डाली। कोलकाता के बल्लेबाज ने अपना अर्धशतक महज 29 गेंदों पर पूरा किया। फिफ्टी जमाने के बाद नरेन ने अपना विकराल रूप धारण किया और अपनी 20 गेंदों पर पचास रन जोड़ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला शतक ठोक डाला। नरेन ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन की धांसू पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान नरेन ने 13 चौके और छह छक्के जमाए।

Sunil Narine IPL 2024: चहल के ओवर से बटोरे 23 रन

सुनील नरेन ने पारी के 16वें ओवर में युजवेंद्र चहल को निशाने पर लिया। नरेन ने ओवर की तीसरी गेंद पर जोरदार सिक्स जमाया। ओवर की चौथी गेंद को नरेन बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाने में सफल रहे। इसके बाद पांचवीं गेंद पर केकेआर के बैटर ने गगनचुंबी छक्का जमाया। ओवर की आखिरी गेंद पर नरेन का बल्ला फिर चला और वह चार रन बटोरने में सफल रहे। इस तरह नरेन ने चहल के ओवर से कुल 23 रन बटोरे।

Sunil Narine IPL 2024: शतक पर झूमे किंग खान

सुनील नरेन के शतक पर केकेआर टीम के मालिक शाहरुख खान भी झूम उठे। शाहरुख नरेन की बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नजर आए और उन्होंने खड़े होकर कोलकाता के बल्लेबाज की शानदार पारी की तारीफ की। सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि केकेआर के डगआउट ने भी नरेन के तूफानी शतक के सम्मान में जमकर तालियां बजाईं।

1 thought on “Sunil Narine IPL 2024: Genius सुनील नरेन को गौतम गंभीर ने टी20 क्रिकेट का लीजेंड क्यों बताया,और केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान की तारीफ क्यों की। जानें?”

Leave a Comment