KBC 15: वर्ल्ड कप क्रिकेट के इस सवाल का जवाब कंटेस्टेंट से नहीं बना, उसने अपनी हार मानी, 50 लाख रुपए जीतने का मौका छोड़ा, क्या आप जानते है इस सवाल का जवाब?  

KBC 15: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के द्वारा होस्ट किए जाने वाला रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 15 (Kaun Banega Crorepati) में अभी तक कम ही गिने-चुने कंटेस्टेंट रहे हैं जो करोड़पति बने हैं। हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने बिना रिस्क के ही 50 लाख रुपये के सवाल को क्विट कर दिया। कंटेस्टेंट क्रिकेट से जुड़े इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया।

KBC 15: क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़े सवाल पर अटका खिलाड़ी

KBC 15: सोनी टीवी (Sony TV) पर टेलीकास्ट होने वाला क्विज बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ (Kaun Banega Crorepati 15) जब से शुरू हुआ है, तब से चर्चा में है। यूं तो शो में आने वाले सभी कंटेस्टेंट फुल तैयारी के साथ आते हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं, जो कंटेस्टेंट्स के पसीने छुड़ा देते हैं। हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

यह भी देखें: Cricket World Cup 2023: World Cup 2023 का धमाकेदार आगाज किया न्यूज़ीलैंड टीम ने, इंग्लैंड टीम के छुड़ाए छक्के, डेवोन कॉनवे-रचिन रविंद्र की टॉप क्लास की बल्लेबाजी, 2019 का लिया बदला, NZ ने दर्ज की धमाकेदार जीत

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा होस्ट रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ के अभी हाल ही मे प्रसारित एपिसोड में राहुल ने सुपर संदूक के राउंड मे 70 हजार रुपये जीत लिए थे। उसके बाद फिर अगले राउंड की शुरुआत हुई।

KBC 15: 50 लाख के सवाल पर छूटे कंटेस्टेंट के पसीने

राहुल ने अपनी बुद्धि और नॉलेज के साथ-साथ सारे लाइफलाइन का इस्तेमाल करके 25 लाख रुपये की राशि जीत ली। मगर 50 लाख के सवाल पर राहुल के पसीने छूट गए। बिना रिस्क लिए राहुल ने गेम को क्विट करने का फैसला लिया। सवाल था-

1983 के क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) के बाद किस पत्रकार ने यह लिखकर अपने ही प्रिंटेड शब्द को खा लिया था जिसमे यह लिखा था कि भारत को भविष्य को विश्व कप से हट जाना चाहिए?

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

ऑप्शन दिए गए थे-

A- गिदोन हाई,

B- क्रिस्टोफर मार्टिन-जेनकिंस

C- स्किल्ड बेरी

D- डेविड फ्रिथ।

सही जवाब है- डेविड फ्रिथ।

https://youtu.be/ITkk6Hef0zI

KBC 15: जवाब जानते हुए भी हारा गेम

राहुल को इस सवाल के जवाब में थोड़ी कन्फ्यूजन थी। उनके पास कोई लाइफलाइन भी नहीं बची थी। ऐसे में उन्होंने बिना रिस्क लेते हुए इस सवाल का जवाब न देना सही समझा और गेम को क्विट कर दिया। हालांकि, गेम क्विट करने के बाद जब उनसे जवाब गेस करने के लिए कहा गया तो राहुल ने सही जवाब देते हुए ऑप्शन डी को लॉक किया। अगर वह रिस्क ले लेते तो शायद वह 50 लाख रुपये जीत जाते। खैर, वह 25 लाख रुपये घर लेकर गए।

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि ‘केबीसी 15’ सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होता है। सालों से इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं।

Leave a Comment