Cricket World Cup 2023: World Cup 2023 का धमाकेदार आगाज किया न्यूज़ीलैंड टीम ने, इंग्लैंड टीम के छुड़ाए छक्के, डेवोन कॉनवे-रचिन रविंद्र की टॉप क्लास की बल्लेबाजी, 2019 का लिया बदला, NZ ने दर्ज की धमाकेदार जीत

Cricket World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) का आगाज न्यूजीलैंड (New Zealand) टीम ने बहुत ही धमाकेदार अंदाज में किया है। अहमदाबाद (Ahmadabad) के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium ) में खेले गए इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के पहले मैच में कीवी टीम (Kiwi Team) ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की टीम को 9 विकेट से एकतरफा हार का स्वाद चखाया। इंग्लिश टीम (English Team) से मिले 283 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड (New Zealand)  टीम ने हंसते-खेलते हुए महज 36.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

Cricket World Cup 2023: डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने खेली शतकीय पारी।

Cricket World Cup 2023

इंग्लिश टीम से मिले 283 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने हंसते-खेलते हुए महज 36.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने शतकीय पारी खेली और 2019 विश्व कप के फाइनल (2019 World Cup Final) में मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया।

यह भी देखें: Asian Games 2023: Tilak Varma के धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने फाइनल में जोरदार एंट्री की, BAN को एकतरफा मैच में 9 विकेट से मात दी, गेंदबाजों का जोरदार प्रदर्शन

Cricket World Cup 2023: न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत

283 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड (NZ) की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विल यंग बिना खाता खोले दूसरे ही ओवर में सैम करन का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद क्रीज पर उतरे रचिन रविंद्र ने डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर जमकर तबाही मचाई। कॉनवे और रविंद्र के आगे इंग्लिश टीम का मजबूत बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया। कीवी जोड़ी ने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जमकर चौके-छक्कों की बरसात की और दूसरे विकेट के लिए 273 रन की रिकॉर्ड अटूट पार्टनरशिप जमाई।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Cricket World Cup 2023: कॉनवे-रविंद्र का तूफान

Cricket World Cup 2023
Cricket World Cup 2023

डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र (Devon Conway and Rachin Ravindra) ने मिलकर जमकर तबाही मचाई। कॉनवे ने वर्ल्ड कप 2023 (WC2023) का पहला शतक 83 गेंदों पर ठोका। वहीं, रविंद्र विश्व कप के इतिहास में कीवी टीम की ओर से सबसे तेज सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज बने। रविंद्र ने 82 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कॉनवे 152 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रचिन ने 123 रन की नाबाद पारी खेली।

Cricket World Cup 2023: इंग्लैंड का बैटिंग ऑर्डर रहा फ्लॉप

बेयरस्टो-ब्रूक ने मचाया बल्ले से हल्ला, बुरी तरह फ्लॉप हुआ NZ का बैटिंग  ऑर्डर, ENG ने दर्ज की धमाकेदार जीत - England won 2nd T20I match against New  Zealand by 95 runs
Cricket World Cup 2023

Cricket World Cup 2023: इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड (England) की तरफ से सिर्फ जो रूट (Joe Root ) ही न्यूजीलैंड (New Zealand) के गेंदबाजों का टिककर सामना कर सके। रूट ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 77 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, कप्तान जॉस बटलर (joss buttler) ने 43 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों के अलावा कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका। जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रूक (Jonny Bairstow and Harry Brook ) अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे, तो मोईन अली और लिविंगस्टन (Moeen Ali and Livingston)  ने भी खासा निराश किया।

1 thought on “Cricket World Cup 2023: World Cup 2023 का धमाकेदार आगाज किया न्यूज़ीलैंड टीम ने, इंग्लैंड टीम के छुड़ाए छक्के, डेवोन कॉनवे-रचिन रविंद्र की टॉप क्लास की बल्लेबाजी, 2019 का लिया बदला, NZ ने दर्ज की धमाकेदार जीत”

Leave a Comment