Karthik Tyagi, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net worth, पिता के संग किसानी करते हुए संघर्ष और खेल के जुनून ने इन्हे बनाया रफ़्तार का 1 Best किंग

Karthik Tyagi एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो कि घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। कार्तिक एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 11 विकेट के साथ भारत के फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी. वह लगातार 140+ की स्पिड से बॉलिंग करने में सक्षम हैं।

कार्तिक त्यागी का जन्म 08 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धनौरा गांव में हुआ था। कार्तिक के पिता योगेन्द्र त्यागी, एक किसान हैं और उनकी मां का नाम नबचपन से क्रिकेट खेलने में बहुत रुचि थी. वे बड़े होकर क्रिकेटर बनना चाहते थे।

उनके पास प्रतिभा की कमी नहीं है. नाम है कार्तिक त्यागी. जो गांव की गलियों से निकलकर अपनी मेहनत और और संघर्ष के दम पर आईपीएल टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई. तो चलिए उनकी ज़िन्दगी के उन पन्नों को पलटते हैं जो उनके बचपन से अब तक के उनकी जुनून की दास्तां बतलाती है।

Karthik Tyagi कभी पिता के संग खेतों में काम करते थे…

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज Karthik Tyagi का जन्म 8 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धनौरार गांव में हुआ. कार्तिक के पिता योगेन्द्र त्यागी एक किसान हैं. खेती पर ही उनके परिवार का जीवन-यापन  निर्भर था. कार्तिक को बचपन से क्रिकेट खेलने में बहुत रुचि थी. वे बड़े होकर क्रिकेटर बनना चाहते थे….

क्रिकेट के प्रति उनकी दिलचस्पी का अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि कार्तिक की उम्र जब लगभग 5 साल थी. …

तब एक दिन उनके मामा ने उन्हें एक ड्राइंग बनाने को कहा, उस दौरान कार्तिक ने प्ले ग्राउंड की तस्वीर बनाई थी. उनके पिता बताते हैं कि कार्तिक को बचपन से ही क्रिकेट में बड़ी दिलचस्पी थी.

दिलचस्प यह है कि कार्तिक के पिता भी वालीबाल खिलाड़ी बनना चाहते थे. लेकिन परिवार की तंगहाली और असमर्थन की वजह से वे एक किसान बनकर रह गए. परन्तु बेटे के सपने को साकार करने के लिए उन्होंने उनका खूब साथ दिया. कार्तिक के अभ्यास के लिए पिता योगेन्द्र ने खेतों पर ही एक क्रिकेट पिच बना दी थी. जहां कार्तिक कड़ी धूप में भी क्रिकेट खेलते थे. हालांकि कार्तिक के लिए क्रिकेटर बनना आसान नहीं था.

उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर नहीं थी. एक समय ऐसा भी था जब कार्तिक त्यागी अपने पिता के साथ खेतों में काम करते थे. वे  पिता का किसानी में हाथ बटाते थे.

Karthik Tyagi जब क्रिकेट ट्रायल देने पहुंच गए चंडीगढ़…

एक इंटरव्यू के दौरान Karthik Tyagi के पिता योगेन्द्र त्यागी बताते हैं कि एक बार हमने सुना की चंडीगढ़ में क्रिकेट ट्रायल होना है. मैं जब कार्तिक को लेकर वहां पहुंचा तो हमें पहली बार पता चला कि क्रिकेट की भी कोचिंग होती है. इस खेल को सिखाने के लिए भी एक कोच होता है. उस ट्रायल के दौरान ज्यादातर खिलाड़ी ट्रेनिंग लेकर आए थे. लेकिन हम वहां देहाती अंदाज में पहुंचे थे. जब हमें सारी बात पता चली तो हम वापस आ गए

यह साल 2010-11 की बात है. पिता अपने बेटे के लिए एक कोच की तलाश में थे. इसके बाद स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान कार्तिक त्यागी ने मेरठ के सीवीपीएस क्रिकेट अकादमी में दाखिला ले लिया. फिर कार्तिक त्यागी को कोच के रूप में विपिन वत्स का साथ मिला. जो भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार के कोच रह चुके थे. उनके नेतृत्व में कार्तिक का क्रिकेट प्रशिक्षण शुरू हुआ.

Karthik Tyagi शुरुआत में एक बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहते थे. उनका सपना सलामी बल्लेबाज बनने का था. फिर उनके कोच ने उन्हें गेंदबाज बनने की सलाह दी. एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक बताते हैं कि गेंदबाजी चुनना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट था. बहुत सारे बल्लेबाज नेट्स में अपनी बल्लेबाजी का इंतज़ार कर रहे होते थे. ऐसे में कोच ने मुझे कहा तू बॉल डाल.

बस यहीं से मेरे गेंदबाज बनने का सफर शुरू हुआ. वहीं कोच विपिन वत्स का कहना था कि कार्तिक के पास लम्बाई थी. उसका हाई आर्म एक्शन काफी अच्छा है. आधा काम यहीं पूरा हो जाता है. बतौर कोच मेरी जिम्मेदारी है कि मैं खिलाड़ी को सही रास्ता बताऊं. मुझे लगा कि त्यागी एक अच्छा गेंदबाज बन सकता है. आगे कार्तिक अपनी मेहनत और जुनून से रफ़्तार के बादशाह बने….

Karthik Tyagi की बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी:

कार्तिक त्यागी का पूरा नाम       कार्तिक त्यागी

कार्तिक त्यागी का डेट ऑफ बर्थ   08 नवंबर 2000

कार्तिक त्यागी का जन्म स्थान    हापुड़, उत्तर प्रदेश, भारत

कार्तिक त्यागी की उम्र           23 साल

कार्तिक त्यागी का धर्म           हिन्दु

कार्तिक त्यागी का जर्सी नंबर      9 (आईपीएल)

कार्तिक त्यागी की भूमिका        दाएं हाथ के तेज गेंदबाज

कार्तिक त्यागी के कोच           दीपक चौहान

कार्तिक त्यागी के पिता का नाम   योगेन्द्र त्यागी

कार्तिक त्यागी की माता का नाम   नीलम त्यागी

कार्तिक त्यागी की बहन का नाम   नंदनी

कार्तिक त्यागी की वैवाहिक स्थिति  अविवाहित

कार्तिक त्यागी की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

कार्तिक त्यागी का पसंदीदा क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क

Karthik Tyagi की शिक्षा

Karthik Tyagi ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हापुड़, उत्तर प्रदेश से प्राप्त की. उन्होंने एलएन पब्लिक स्कूल, हापुड़ से स्कूली पढ़ाई पूरी की है. कार्तिक त्यागी को पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट में दिलचस्पी थी. उन्होंने 11वीं कक्षा तक पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने क्रिकेट पर ही अपना पूरा ध्यान दिया।

यह भी देखेँ; Kiran Chormale Cricketer, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net worth U-19 अहमदनगर के होनहार युवा क्रिकेटर का अंडर-19 एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम मे शामिल  

Karthik Tyagi का प्रारंभिक जीवन

Karthik Tyagi
Karthik Tyagi

Karthik Tyagi को बचपन से ही क्रिकेट में दिलचस्पी थी. उन्होंने महज पांच साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। खास बात यह है कि कार्तिक के पिता भी एक समय क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन परिवार की तंगहाली की वजह से वे एक किसान बनकर रह गए।

हालांकि, उन्होंने अपने बेटे के सपने को पूरा करने के लिए खूब साथ दिया. उनके पिताजी ने उन्हें एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला करवाया। कार्तिक की प्रैक्टिस के लिए उनके पिता ने खेतों पर ही एक क्रिकेट पिच बना दी थी. जहां वह दिन-रात प्रैक्टिस करते थे।

हालांकि, कार्तिक के लिए क्रिकेटर बनना आसान नहीं था. उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी. कभी-कभी कार्तिक खेती में अपने पिता का हाथ भी बटाते थे. लेकिन कार्तिक ने कभी हार नहीं मानी और क्रिकेट खेलना जारी रखा।  

2010-11 में स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान कार्तिक ने मेरठ के सीवीपीएस क्रिकेट अकादमी में दाखिला ले लिया।  फिर कार्तिक को कोच के रूप में विपिन वत्स का साथ मिला, जो भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और प्रवीण कुमार के कोच रह चुके थे. उनके नेतृत्व में कार्तिक ने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।

शुरुआत में कार्तिक त्यागी एक बल्लेबाज के रूप में अपना करियर बनाना चाहते थे. उनका सपना सलामी बल्लेबाज बनने का था. हालांकि, उनके कोच ने उन्हें गेंदबाज बनने की सलाह दी. इसके बाद कार्तिक ने लगातार कड़े अभ्यास से गेंदबाजी में महारात हासिल की. कार्तिक की मेहनत रंग लाई, जब उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें यूपी की अंडर-14 टीम में खेलने का मौका मिला।   

शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अंडर-16 टीम में भी जगह बनाई. बल्लेबाजों को उनकी खतरनाक स्विंग होती  गेंद खेलना आसान नहीं था. इनकी घातक गेंदबाजी और स्पीड ने सिलेक्टरों को बहुत प्रभावित किया. उन्हें जल्द ही रणजी ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला।

Karthik Tyagi का घरेलू क्रिकेट करियर

Karthik Tyagi ने अक्टूबर 2017 में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. 2017-18 रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच की दो पारियों में उन्होंने 3 विकेट हासिल किए. हालांकि, उस मैच में यूपी की टीम हार गई, लेकिन त्यागी ने अपनी लाइन और लेंथ और विशेष रूप से अपनी गति से सभी को प्रभावित किया. बाद में, उन्होंने 5 फरवरी 2018 को बिलासपुर में दिल्ली के खिलाफ 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की. उन्होंने मैच में 9 ओवर फेंके और 50 रन देकर 2 विकेट झटके।

दिसंबर 2019 में, कार्तिक त्यागी को 2020 अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया. U19 विश्व कप में जाने से पहले त्यागी ने स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को और बढ़ाने के लिए इंग्लैंड में यूथ वनडे सीरीज में केवल पांच मैचों में नौ विकेट लिए. केवल तीन मैचों में, त्यागी ने मजबूत अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ छह विकेट लिए.

हालाँकि, Karthik Tyagi तब सुर्खियों में आए, जब उन्हें अंडर 19 विश्व कप 2020 के लिए चुना गया. 19 वर्षीय खिलाड़ी ने 11 विकेट लेकर वापसी की, जिसमें क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4/24 का गेम-चेंजिंग विकेट भी शामिल था।

Karthik Tyagi का आईपीएल करियर

घरेलू क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाजी से Karthik Tyagi ने आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचा.  2020 आईपीएल नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.3 करोड़ रुपये की भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया, 2020 सीजन के शुरुआती मैचों में कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली।  

हालांकि, 06 अक्टूबर 2020 को कार्तिक त्यागी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अपना आईपीएल डेब्यू किया. अपने पहले आईपीएल मैच में उन्होंने चार ओवर में 36 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

आईपीएल 2020 में कार्तिक ने कुल 10 मैच खेले और 9.61 की इकोनॉमी रेट से 9 विकेट अपने नाम किए. कार्तिक ने आईपीएल के अगले दो सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला. हालांकि, उन्हें ज्यादा खेलने के मौके नहीं मिले.

2021 में उन्होंने 4 मैच खेले और 8.85 के इकोनॉमी से चार विकेट लिए, जबकि और 2022 सीजन में कार्तिक ने सिर्फ दो मैच खेले और एक विकेट हासिल किया. फिर, दिसंबर 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने कार्तिक त्यागी को 4 करोड़ रुपये की मोटी रकम में साइन किया था।

2023 आईपीएल सीजन में कार्तिक को सिर्फ 3 मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 14.92 के इकोनॉमी रेट से एक विकेट लिए. बाद में, हैदारबाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. आईपीएल 2024 के लिए हुए नीलामी में गुजरात टाइटंस ने कार्तिक त्यागी को 60 लाख रुपये में खरीद लिया. अगले साल वह गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल खेलते नजर आएंगे।

Karthik Tyagi की टीमें

गुजरात टाइटंस

भारत ए अंडर-19

भारत अंडर-19

राजस्थान रॉयल्स

सनराइजर्स हैदराबाद

उत्तर प्रदेश

Karthik Tyagi का डेब्यू

प्रथम श्रेणी – 06-08 अक्टूबर 2007 को रेलवे के खिलाफ, लखनऊ में

लिस्ट-ए – 05 फरवरी 2018 को दिल्ली के खिलाफ, बिलासपुर में

आईपीएल – 06 अक्टूबर 2020 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ, दुबई में

Karthik Tyagi का ओवरऑल क्रिकेट करियर

बॉलिंग–

प्रारूप मैचपारी रनविकेटऔसतइकोनॉमीबेस्टगेंदस्ट्राइक
प्रथमश्रेणी35  318  532.60  3.073/4016363.6
लिस्ट ए1717803 2925.895.613/2475127.6
टी20 33336452540.129.33  2/23100325.8

बैटिंग–

प्रारूपकुल मैचपारीनॉट   बेस्टऔसतस्ट्राइकरनचौकाछक्का
प्रथमश्रेणी241477.0027.45020
लिस्ट ए17748*7.0032.8121  10
टी20 337373.2581.251310

Karthik Tyagi की गर्लफ्रेंड

उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटर Karthik Tyagi फिलहाल किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं, वह अभी सिंगल हैं. जब भी हमें इस बारे में अधिक जानकारी मिलेगी हम अपडेट करेंगे।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Karthik Tyagi की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक त्यागी की कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ रुपये है। त्यागी की आय का मुख्य स्रोत घरेलू क्रिकेट मैच फीस, आईपीएल वेतन और ब्रांड एंडोर्समेंट है. कार्तिक त्यागी को 2023 आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

हालांकि, आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 60 लाख रुपये में खरीदा है। कार्तिक त्यागी के पास हापुड़, यूपी में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Karthik Tyagi के बारे में कुछ रोचक तथ्य

Karthik Tyagi एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उनके पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने और टो-क्रशिंग यॉर्कर शूट करने की कला है। 

कार्तिक त्यागी का जन्म 08 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धनौरा गांव में हुआ था. कार्तिक के पिता योगेन्द्र त्यागी, एक किसान हैं।

कार्तिक के करियर में उम्मीद से कहीं ज्यादा तेजी से प्रगति देखने को मिली. उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर उत्तर प्रदेश की अंडर-14 और अंडर-16 क्रिकेट टीमों में अपनी जगह पक्की कर ली, इसके बाद यूपी की अंडर-19 टीम में जगह बनाने से पहले ही 16 साल की उम्र में उनका चयन उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम में हो गया।

6 अक्टूबर 2017 को, उन्होंने 2017-18 रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया।

5 फरवरी 2018 को, उन्होंने 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की।

वह 2020 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाजों में से एक थे. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले गए छह मैचों में 11 विकेट लिए।

आईपीएल 2020 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा. उन्होंने अपना पहला आईपीएल मैच 6 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला।

दिसंबर 2023 को, कार्तिक त्यागी को 2024 आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 60 लाख रुपये में खरीदा. जबकि उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।  

Karthik Tyagi की पिछली 10 पारियां

मैचरनविकेटप्रारूपतारीख  
यूपी बनाम अरुणाचल0        0/11लिस्ट ए05 दिसंबर 2023  
यूपी बनाम आंध्रा       3/24लिस्ट ए03 दिसंबर 2023  
यूपी बनाम गुजरात       0/46लिस्ट ए29 नवंबर 2023  
यूपी बनाम राजस्थान1       3/58लिस्ट ए27 नवंबर 2023  
यूपी बनाम हिमाचल       3/46लिस्ट ए25 नवंबर 2023  
यूपी बनाम पंजाब –       0/15टी2002 नवंबर 2023  
यूपी बनाम गुजरात    1/27टी2031 अक्टूबर 2023  
यूपी बनाम कर्नाटक                0/26टी2025 अक्टूबर 2023  
यूपी बनाम त्रिपुरा –                1/20टी2023 अक्टूबर 2023  
यूपी बनाम नागालैंड                0/8टी2021 अक्टूबर 2023  

हमें पूरी उम्मीद है कि आपको कार्तिक त्यागी की Biography In Hindi) पसंद आई होगी. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें।  

FAQs:

Q. कौन हैं कार्तिक त्यागी।

A. कार्तिक त्यागी एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें 2024 आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 60 लाख रुपए मे खरीदा था।  

Q.कार्तिक त्यागी का जन्म कब और कहां था।

A. कार्तिक त्यागी का जन्म 08 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धनौरा गांव में हुआ था।  

Q. कार्तिक त्यागी की उम्र कितनी है।

A. 24 साल

Q.कार्तिक त्यागी के माता—पिता कौन है। 

A. कार्तिक के पिता योगेन्द्र त्यागी, एक किसान हैं और उनकी मां का नाम नीलम त्यागी है, जो एक गृहणी हैं।  

Q. कार्तिक त्यागी को 2024 आईपीएल ऑक्शन में किस टीम ने खरीदा।

A.कार्तिक त्यागी को 2024 आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस ने 60 लाख रुपये में खरीदा है।

Q.कार्तिक त्यागी की गर्लफ्रेंड कौन हैं।

A. कार्तिक त्यागी की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Karthik Tyagi आईपीएल नीलामी कीमत इतिहास

सालकीमतटीम
2020राजस्थान1.30 करोड़
2021राजस्थान1.30 करोड़       
2022हैदराबाद4 करोड़
2023हैदराबाद4 करोड़
2024गुजरात60 लाख

कार्तिक त्यागी 2025 की आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड खिलाड़ियों में से एक थे

Leave a Comment