Jasprit Bumrah Comeback: गदर मचा दी बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ, बुमराह दिखाएगे अब पाकिस्तान मे गदर 2   

Jasprit Bumrah Comeback: जसप्रीत बुमराह ने जिस तरीके से क्रिकेट जगत में अपनी वापसी की है उसने फिल्मी सितारे सनी देओल की याद दिला दी। उन्होंने आयरलैंड (Ireland) के विरुद्द पहले ही ओवर में गदर मचाते हुए दो विकेट का शिकार किया। और अब बुमराह का कमबैक पाकिस्तान (Pakistan) के लिए एशिया कप (Asia Cup) में गदर 2 (Gadar 2) मचाने वाला है।

Jasprit Bumrah Comeback: आयरलैंड मे दिखाया ट्रेलर

Jasprit Bumrah Comeback:
Jasprit Bumrah Comeback:

लेकिन वाकई मे क्या गजब का माहौल बना है। क्योंकि एक तरफ तो बॉक्स ऑफिस पर गदर-2 फिल्म के साथ सनी पाजी की जबरदस्त वापसी हुई है तो उधर दूसरी और भारतीय क्रिकेट फैंस का भी इंतजार बाद अब खत्म ही  हो गया है। एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) के लिए भारत (India) को जिस गदर मचाने वाले गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जरूरत थी वह अब वापस आ गया है।

और सबसे बड़ी रोचक बात तो यह है कि फिल्म में पाकिस्तान में जाकर तारा सिंह यानी सनी देओल अपनी फैमिली के लिए गदर मचाते हैं तो वही दूसरी ओर कुछ ही दिन बाद एशिया कप 2023 में भारत को पाकिस्तान से दो-दो हाथ होने हैं। और तब बुमराह के पास गदर मचाने का बिल्कुल सही मौका होगा, और जिसका ट्रेलर उन्होंने आयरलैंड के विरुद्द पहले ही ओवर में दो विकेट झटकते हुए दिखा दिया है। आइए समझते हैं चोट से पहले वाले से बाद वाला बुमराह कितना घातक है…

यह भी देखें: Cricket World Cup 2023: दो घंटे के करीब हुई बैठक जय शाह और द्रविड़ के बीच, वर्ल्ड कप और बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी को लेकर मंथन

Jasprit Bumrah Comeback: पहली ही गेंद से कातिल गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज पर कभी भी इस बात को लेकर कोई भी संशय नहीं था कि वह मारक नहीं हैं, लेकिन इस बार जब वह लौटे तो उन्मे गजब का आत्मविश्वास दिख रहा था। टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला भी  इन्होंने शायद इसलिए ही किया कि उन्हें पूरे 4 ओवर मिल सके। बुमराह ने अपने पूरे 4 ओवर किए। उनकी गेंदबाजी 4, W, 0, 0, W, 0, 4, 2, 0, 0, 0, 0, 1, 0, 4, 6, 0, Wd, 1, 0, 0, 0, 1, 0, 0 रही है।   

Jasprit Bumrah Comeback: एक्शन के साथ ही धारदार और रफ्तार की गेंदे  

Jasprit Bumrah Comeback:
Jasprit Bumrah Comeback:

Jasprit Bumrah Comeback: जसप्रीत बुमराह की चोट की सबसे बड़ी वजह उनका यूनिक गेंदबाजी एक्शन बताया जाता है। कई दिग्गजों का मानना है कि उन्हें लंबे समय तक बिना चोटिल हुए खेलने के लिए इसमें बदलाव की जरूरत है। हालांकि अब जब बुमराह वापस लौटे तो उनके एक्शन में वही तेवर था। पहले ओवर में 2 विकेट झटकते हुए गेंदबाजी की धार दिखाई तो 19वें ओवर के दौरान 140 kmph से अधिक की स्पीड को भी टच की।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Jasprit Bumrah Comeback: पावर प्ले और डेथ ओवर्स में दिखाई अपनी गेंदबाजी  

Jasprit Bumrah Comeback:
Jasprit Bumrah Comeback:

Jasprit Bumrah Comeback: टीम इंडिया के लिए अक्सर पहला ओवर करते दिखने वाले बुमराह ने कप्तानी के साथ-साथ पहला ओवर भी किया। पावर प्ले में दो ओवर करने के बाद उन्होंने खुद को डेथ ओवरों में भी टेस्ट किया। पिछले लंबे समय से टीम इंडिया के लिए टेंशन बने 19वें ओवर को खुद फेंका। इसमें सिर्फ एक रन ही दिया। इसे वह किसी मिशन की तरह अंजाम देते दिखे। यानी पावर प्ले से लेकर डेथ ओवर तक खुद ही खुद की परीक्षा लेकर बता दिया कि यह बुमराह 2.0 कहीं अधिक कॉन्फिडेंट और घातक है।

Jasprit Bumrah Comeback: पाकिस्तान मे दिखेगा गदर 2

Jasprit Bumrah Comeback:
Jasprit Bumrah Comeback:

 

हाल ही में जब अब्दुल्ला शफीक से एशिया कप में बुमराह की गेंदबाजी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने यह कहते हुए बचने की कोशिश कि हम तो नसीम, शाहीन और रऊफ की गेंदबाजी का सामना कर रहे हैं। और इसीलिए हमें किसी से भी डरने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, आयरलैंड के विरुद्द बुमराह का सनी देओल वाला अवतार देखकर पाकिस्तान के बल्लेबाज दहशत में होंगे।  

1 thought on “Jasprit Bumrah Comeback: गदर मचा दी बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ, बुमराह दिखाएगे अब पाकिस्तान मे गदर 2   ”

Leave a Comment