Cricket World Cup 2023: यह एक सामान्य सी बैठक हो सकती है लेकिन इस बैठक को कम करके नहीं देखा जा सकता। यह स्पष्ट है कि इस बैठक के दौरान एशिया कप (Asia Cup) और विश्व कप (World Cup) के लिए कुछ खास योजना बनाई गई होगी। इस बैठक के बाद यह बात सामने आई है कि कोचिंग स्टाफ में बढ़ोतरी की जा सकती है।

Cricket World Cup 2023: इंडिया मे अक्टूबर- नवंबर मे खेला जाएगा

Cricket World Cup 2023: भारतीय टीम (Indian Team) 2013 के बाद से एक भी आईसीसी ट्रॉफी (ICC Trophy) नहीं जीती है। इस दौरान उसे दो वनडे विश्व कप, चार टी20 विश्व कप और दो आईसीसी टेस्ट विश्व चैंपियनशिप (ICC W TC) में टीम इंडिया (Team India) को निराशा हाथ लगी है। अब भारत (India) अक्तूबर-नवंबर में विश्व कप की मेजबानी करने वाला है। इस बार टीम से ट्रॉफी उठाने की उम्मीद है। इसके लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। वहीं, मैदान के बाहर भी योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसी क्रम में बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह और कोच राहुल द्रविड़ के बीच लंबी बातचीत हुई है।
Cricket World Cup 2023: जय शाह और द्रविड़ के बीच करीब दो घंटे की बैठक

Cricket World Cup 2023: जय शाह और द्रविड़ के बीच करीब दो घंटे तक एक बैठक हुई है। दोनों अमेरिका (America) के फ्लोरिडा (Florida) में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ आखिरी दो टी20 से पहले मिले थे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के बीच यह बातचीत एक नियमित प्रक्रिया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि एशिया कप और विश्व कप को लेकर लंबी बातचीत हुई।
बैठक उस होटल में हुई जिसमें जय शाह ठहरे हुए थे। वहीं, टीम इंडिया दूसरे होटल में थी। ऐसे में राहुल द्रविड़ को उनके पास जाना पड़ा। जय शाह निजी दौरे के लिए अमेरिका में थे और उन्हें 13 अगस्त को पांचवें और अंतिम टी20 मैच के दौरान टेलीविजन पर देखा गया था।
Cricket World Cup 2023: कोचिंग स्टाफ में हो सकती है बढ़ोतरी
साल 2021 के टी20 विश्व कप से ठीक पहले बीसीसीआई (BCCI) ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) को मेंटर के तौर पर टीम के साथ जोड़ा था।
एशिया कप (Asia Cup) का आयोजन 30 अगस्त से होने वाला है। इस टूर्नामेंट की तैयारी के लिए शिविर में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 अगस्त को सभी खिलाड़ी बेंगलुरु (Bangalore) में एकत्रित होंगे और 24 अगस्त को अलूर में शिविर की शुरुआत होगी। गौरतलब है कि यह बैठक भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच हो रही है। हालिया नतीजों के कारण टीम की काफी आलोचना हुई है। बीसीसीआई (BCCI) विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। तो ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड टीम इंडिया को ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहता है।
Cricket World Cup 2023: टीम चयन से पहले बुमराह पर नजर

एशिया कप के लिए टीम कब तक चुनी जाएगी, इस बात की जानकारी अभी तक चयन समिति को नहीं मिली है। लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चयन प्रक्रिया आने वाले दिनों में होगी। कुछ सूत्रों का यह भी मानना है कि चयन आयरलैंड (Ireland) में पहले टी20 के बाद हो सकता है। टीम प्रबंधन जसप्रीत बुमराह को एक बार फिर से मैदान पर खेलते हुए देखना चाहता है। बुमराह सितंबर 2022 के बाद से चोट के कारण पेशेवर क्रिकेट से दूर रहे हैं। हालांकि पहले टी20 में उनकी फिटनेस को देखने के बाद ही टीम प्रबंधन कोई भी फैसला लेगा।
Cricket World Cup 2023: राहुल और अय्यर पर सबकी नजरें

जहां तक केएल राहुल (K L Rahul) और श्रेयस अय्यर की बात है तो दोनों ने हल ही में बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अभ्यास मैच में भाग लिया था। अगर दोनों खेलने के लिए फिट होते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी होगी। भारतीय टीम का मध्यक्रम राहुल और अय्यर की अनुपस्थिति में काफी कमजोर नजर आ रहा है। अगर दोनों की वापसी होती है तो टीम मजबूत होगी।


1 thought on “Cricket World Cup 2023: दो घंटे के करीब हुई बैठक जय शाह और द्रविड़ के बीच, वर्ल्ड कप और बड़े टूर्नामेंट्स की तैयारी को लेकर मंथन”