James Anderson: इंग्लैंड (England) के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बनने का कारनामा कर दिखाया हैं। एंडरसन ने भारत (India) के विरुद्द धर्मशाला (Dharm shala) में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को आउट करके यह कीर्तिमान स्थापित कर किया है। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
James Anderson का हिमालयीन कारनामा

James Anderson: इंग्लैंड के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शनिवार को टेस्ट क्रिकेट में एक हिमालयीन कीर्तिमान स्थापित किया। एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने। एंडरसन ने धर्मशाला में भारत के खिलाफ जारी पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन कुलदीप यादव को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।
वैसे, जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Sri Lanka’s great off-spinner Muttiah Muralitharan) के नाम पर दर्ज है। मुरलीधरन ने 800 टेस्ट विकेट लिए। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न (Australia’s great leg spinner Shane Warne) का नाम आता हैं। दिवंगत शेन वॉर्न ने 708 टेस्ट विकेट लिए है।
James Anderson: 100 से 700 तक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज यह है –
100 विकेट – चार्ली टर्नर ऑस्ट्रेलिया, 1895
200 विकेट – एलेक बेडसर, इंग्लैंड, 1953
300 विकेट – फ्रेड ट्रूमैन, इंग्लैंड, 1964
400 विकेट – रिचर्ड हेडली, न्यूजीलैंड, 1990
500 विकेट – कर्टनी वॉल्श, वेस्टइंडीज 2001
600 विकेट – जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड, 2020
700 विकेट – जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड, 2024*
James Anderson लाल गेंद बादशाह

जेम्स एंडरसन की सबसे अहम खासियत उनका लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना है। 41 साल के एंडरसन ने साल 2003 में अपना डेब्यू किया और तभी से वह इंग्लैंड (Eng) के तेज गेंदबाजी आक्रमण के प्रमुख गेंदबाज बने हुए हैं। एंडरसन ने साल 2015 के बाद से वन डे क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन लाल गेंद क्रिकेट के वो शंहशाह बने और एक के बाद एक उपलब्धि हासिल करते चले जा रहे है।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने 187वें टेस्ट में 700 विकेट पूरे किए। जेम्स एंडरसन के पास बहुत जल्दी ही शेन वॉर्न के रिकॉर्ड को तोड़ने का पूरा –पूरा मौका है। बहरहाल, जेम्स एंडरसन का मौजूदा टेस्ट सीरीज में प्रदर्शन उतना प्रभावी शाली नहीं रहा है। अमूमन जितना की उनका रहता है उन्होंने इस टेस्ट सीरीज में अभी तक कुल 12 विकेट लिए हैं, लेकिन एक भी मैच विजयी नहीं रहा।
James Anderson: सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 133 टेस्ट में 800 विकेट
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 145 टेस्ट में 708 विकेट
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) – 187 टेस्ट में 700 विकेट
अनिल कुंबले (भारत) – 132 टेस्ट में 619 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) – 167 टेस्ट में 604 विकेट

