Animal देखकर भारतीय क्रिकेटर को आया गुस्सा, रणबीर कपूर की फिल्म को बहुत ही बकवास बताया, किस क्रिकेटर के 3 घंटे बरबाद हो गए’

Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना (Ranbir Kapoor and Rashmika Mandanna ) के अभिनय से सजी हुई  फिल्म एनिमल (Animal) इस समय चारों तरफ चर्चा में बनी हुई है। क्योंकि कई लोगों को यह फिल्म बहुत अच्छी लग रही है तो किसी- किसी को इस फिल्म का सब्जेक्ट सही नहीं लग रहा है। इसी बीच अब एक भारतीय क्रिकेटर (Indian Cricketer) ने भी फिल्म एनिमल देखने के बाद इस फिल्म को लेकर अपनी राय दी है।

Animal: एनिमल फिल्म के रिलीज होने के साथ ही थिएटर्स और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अपना जलवा बिखेर रही है। रणबीर कपूर द्वारा अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि, कुछ लोगों को एनिमल फिल्म मे बहुत खामियां भी नजर आ रही है। और अब इसी लिस्ट में एक भारतीय क्रिकेटर का नाम भी शामिल हो गया है।

फिल्म एनिमल का डायरेक्शन साउथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के द्वारा किया गया है, जो कि सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह (Kabir Singh) बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक जुनूनी आशिक की कहानी दिखाई थी। वहीं, फिल्म एनिमल में डायरेक्टर ने पिता के प्यार में पागल एक बेटे की कहानी को पर्दे पर उतारा है।

ANIMAL
ANIMAL

यह भी देखें: IPL 2024 Team List: रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की घोषणा, RCB से 12 प्लेयर्स की छुट्टी

Animal: किस क्रिकेटर ने एनिमल फिल्म को बताया घटिया?

एनिमल एक वायलेंट और एक्शन से भरपूर फिल्म है। जिसे दर्शकों के एक ग्रुप ने फिल्म को मिसोजिनिस्ट बताया। अब हाल ही में भारतीय क्रिकेटर जयदेव उनादकट ने एनिमल फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर अपनी राय शेयर की। क्रिकेटर ने फिल्म को बहुत ही बकवास और घटिया बताया। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि इस फिल्म को देखकर उन्होंने अपने तीन घंटे बरबाद कर दिए।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Animal: क्या बोले क्रिकेटर?

Animal:
Animal:

जयदेव उनादकट ने एक्स (ट्विटर) पर एनिमल का रिव्यू लिखा। इस पोस्ट के स्क्रीन शॉट को उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में भी शेयर किया। क्रिकेटर ने कहा, “एनिमल कितनी ज्यादा बकवास फिल्म है। आज के दौर में मिसोजिनी को बढ़ावा दिया जा रहा है और फिर इसे मर्दानगी और अल्फा मेल का टैग दिया जा रहा है। अब हम जंगल और महलों में नहीं रहते हैं और न ही शिकार करने जाते हैं।”

Animal: याद दिलाई सामाजिक जिम्मेदारी

उन्होंने आगे कहा, “इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि एक्टिंग कितनी अच्छी की गई है, किसी को भी फिल्म में कोई भी सी चीजें नहीं दिखाना चाहिए, जिसे लाखों लोग देखते हैं। एक चीज होती है सामाजिक जिम्मेदारी, जिसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी किसी को नहीं भूलना चाहिए। बस बुरा लग रहा है कि मैंने बेकार फिल्म को देखने के लिए अपने 3 घंटे बरबाद कर दिए।”

2 thoughts on “Animal देखकर भारतीय क्रिकेटर को आया गुस्सा, रणबीर कपूर की फिल्म को बहुत ही बकवास बताया, किस क्रिकेटर के 3 घंटे बरबाद हो गए’”

Leave a Comment