India Vs Afghanistan: अफगानिस्तान (Afghanistan) के विरुद्द खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Team) चुनी गई लेकिन उस टीम में केएल राहुल (K L Rahul) को शामिल नहीं किया गया है। जबकि राहुल (Rahul) इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और साउथ अफ्रीका (SA) दौरे पर भी उनका बल्ला जमकर बोला था। लेकिन इन सबके बावजूद राहुल को टीम में जगह नहीं दी गई है बरहाल राहुल को नजर अंदाज करने पर उनके फैन्स का गुस्सा सोशल मीडिया (Social Media) पर फूट पड़ा है।
India Vs Afghanistan: केएल राहुल को टी-20 टीम में जगह नही

India Vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का एलान हो चुका है। रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma And Virat Kohli) की लंबे समय बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है, तो कई सीनियर प्लेयर्स को आराम कराया गया है। हालांकि, शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को सेलेक्टर्स ने नजरअंदाज कर दिया है। राहुल की अनदेखी सोशल मीडिया पर फैन्स को बिल्कुल भी रास नहीं आई है।
India Vs Afghanistan: केएल राहुल क्यों हुए नजरअंदाज
अफगानिस्तान के विरुद्द होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में केएल राहुल को शामिल नहीं किया गया है। राहुल इस समय काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और साउथ अफ्रीका दौरे पर भी उनका बल्ला जमकर बोला था। इसके बावजूद राहुल को 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
India Vs Afghanistan: 2022 में खेला था राहुल ने आखिरी टी-20 मैच
केएल राहुल ने अपना आखिरी टी-20 मैच साल 2022 में इंग्लैंड (England) के विरुद्द खेला था। राहुल भारतीय टीम की ओर से अभी तक कुल 72 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 139 की स्ट्राइक रेट से 2265 रन बनाए हैं। राहुल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दो शतक और 22 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में राहुल का स्ट्राइक रेट काफी सवालों के घेरे में रहा है। साल 2022 में राहुल ने 126 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।
India Vs Afghanistan: सीनियर प्लेयर्स को मिला आराम
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा और केएल राहुल (Jasprit Bumrah, Mohammed Siraj, Ravindra Jadeja and KL Rahul ) को अफगानिस्तान (AFG) के विरुद्द खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। बुमराह और सिराज का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका (SA) में कमाल का रहा था।
India Vs Afghanistan: शिवम-सैमसन को मिला मौका

अफगानिस्तान (Afghanistan) के विरुद्द चुनी गई भारतीय टीम (Indian Team) में संजू सैमसन (Sanju Semson) को भी शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे पर संजू को टी-20 टीम में जगह नहीं मिली थी। एशियन गेम्स (Asian Games) में भारत (India) की ओर से अपना आखिरी मैच खेलने वाले शिवम दुबे (Shivam Dubey) का भी कमबैक हुआ है।

