IND W Vs SA W ODI: Smriti Mandhana ने एक सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 से ज्यादा शतक जड़ने के मामले में की Great विराट की बराबरी, मंधाना ने बनाए कई अन्य रिकॉर्ड:-

IND W Vs SA W ODI:  स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की 136 गेंदों पर 171 रनों की साझेदारी महिला वनडे में किसी भारतीय जोड़ी द्वारा बनाई गई सबसे तेज 150+ रन की साझेदारी है। दोनों की साझेदारी का रन रेट 7.54 रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूनम राउत और दीप्ति शर्मा के नाम था। दोनों ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ 273 गेंद पर 320 रन बनाए थे। इस दौरान रन रेट 7.03 का था।

Table of Contents

IND W Vs SA W ODI: स्मृति मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा लगातार दूसरा शतक

IND W Vs SA W ODI:  भारत और साउथ अफ्रीका महिला टीम के बीच दूसरा वनडे मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दमदार पारी खेलते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ा।

IND W Vs SA W ODI: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी

स्मृति मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच 136 गेंद पर 171 रन की साझेदारी हुई। इस बीच स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में अपना सातवां शतक और साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ा।

IND W Vs SA W ODI: मंधाना ने की विराट कोहली की बराबरी

IND W Vs SA W ODI:
IND W Vs SA W ODI:

मंधाना साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में दो या उससे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली तो वहीं, वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इस मामले में मंधाना ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज की बराबरी कर ली है। 

यह भी देखें: ICC T20 World Cup 2024 के लीग स्टेज में हुए बड़े उलटफेर, रोमांचक मैचों से भरा रहा वर्ल्ड कप का लीग स्टेज, सुपर-8 में भी रोमांचक मैचों की उम्मीद

साउथ अफ्रीकी के खिलाफ शतक जड़कर मंधाना ने बनाए कई अन्य रिकॉर्ड:-

IND W Vs SA W ODI: महिला वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक:-

4 – टैमी ब्यूमोंट

3* – स्मृति मंधाना

3 – चार्लोट एडवर्ड्स

3 – सारा टेलर

2 – मेग लैनिंग

2 – चमारी अटापट्टू

महिला वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाली खिलाड़ी:-

7* – स्मृति मंधाना

7 – मिताली राज

5 – हरमनप्रीत कौर

3 – पूनम राउत

2 – जया शर्मा

2 – थिरुश कामिनी

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करें।

महिलाओं के वनडे में तीसरे विकेट की साझेदारी के लिए उच्चतम रन रेट (न्यूनतम 150 रन):-

9.65 – नैट और एम बाउचर इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, 2023

8.14 – अटापट्टू और एन सिल्वा श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, 2023

7.54 – स्मृति और हरमनप्रीत भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में महिला वनडे में शतक :-

स्मृति मंधाना – 136 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024

स्मृति मंधाना – 117 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024

घरेलू धरती पर महिला वनडे में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर :-

136 – स्मृति मंधाना बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024

117 – स्मृति मंधाना बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2024

109* – मिताली राज बनाम वेस्टइंडीज, 2011

107* – हरमनप्रीत कौर बनाम इंग्लैंड 2013

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कई शतक लगाने वाले भारतीय:-

विराट कोहली- 2018

स्मृति मंधाना-2024

घरेलू, विदेशी और तटस्थ स्थानों पर कई वनडे शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी:-

शार्लोट एडवर्ड्स

मेग लैनिंग

सोफी डिवाइन

स्टेफनी टेलर

सुजी बेट्स

स्मृति मंधाना

IND W Vs SA W ODI: घरेलू सरजमीं पर ऐसा हुआ पहली बार

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 325 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 136 रन तो कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 103 रन की पारी खेली। घरेलू सरजमीं पर भारत महिला टीम ने वनडे में पहली बार 300 का आंकड़ा पार किया है।

1 thought on “IND W Vs SA W ODI: Smriti Mandhana ने एक सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 से ज्यादा शतक जड़ने के मामले में की Great विराट की बराबरी, मंधाना ने बनाए कई अन्य रिकॉर्ड:-”

Leave a Comment