IND Vs WI Highlights: रोहित और यशस्वी के शानदार शतक से टीम इंडिया ने 162 रन की बढ़त ली ,भारत का  स्कोर 312/2

Ind vs WI Highlights : टीम इंडिया और वेस्टइंडीज (IND vs WI 1st Test) के बीच 12 जुलाई से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला टेस्ट मैच डोमिनिका ( Dominica) के विसंडर पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच मे दूसरे दिन पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा रहा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और युवा डैब्यू खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला शतक लगाया है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले टेस्ट डेब्यू शतक जड़कर किया।  

IND Vs WI Highlights
IND Vs WI Highlights

 

IND Vs WI Highlights: यशस्वी और रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

IND Vs WI Highlights
IND Vs WI Highlights

IND Vs WI Highlights: टीम इंडिया की शानदार गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर समेट दिया था। इसके बाद पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट खो कर 312 रन बना लिए हैं।

यशस्वी जायसवाल ने अपने पहले टेस्ट में कई रिकार्ड तोड़ते हुए शतक जड़ा है। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने भी शतक जड़ा है। यशस्वी अभी (143*) के स्कोर पर खेल रहे हैं। शुभमन गिल इस मैच मे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने को आए लेकिन उनका बल्ला उनके प्रदर्शन के अनुरूप कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। विराट कोहली (36*)  रन पर नाबाद हैं।

यह भी देखें: Tagenarine Chanderpaul पहले टीम इंडिया को पिता ने परेशान किया, अब बेटा कर रहा है तैयारी, टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में बचना होगा!

IND Vs WI Highlights
IND Vs WI Highlights

मैच में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और ईशान किशन को टेस्ट डेब्यू कैप सौंपी।

IND Vs WI Highlights: याहन पर हम आपको यह बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र में भारत की ये पहली सीरीज है। 2021-23 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवाने के बाद भारतीय टीम का ये पहला मुकाबला है।

IND Vs WI Highlights: भारत ने गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज की टीम को पहली पारी में 150 रन पर चलता किया। डोमिनिका में स्पिनर्स का बोलबाला रहा। टेस्ट के नंबर -1 गेंदबाज आर अश्विन ने अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम के लिए पांच विकेट लिए। वहीं.दूसरे गेंदबाज रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट लाइव मे अगर आप कुछ लजीज व्यंजन का आनंद लेते है तो इन लजीज व्यंजनों की रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs WI Highlights: भारत और वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज- क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), तेगनारायण चंद्रपॉल, रेमन रीफ़र, जर्मेन ब्लैकवुड, एलिक अथानाज़, जोशुआ दा सिल्वा (डब्ल्यू), जेसन होल्डर, रहकीम कॉर्नवाल, अल्ज़ारी जोसेफ, केमर रोच, जोमेल वारिकन

Leave a Comment