IND Vs PAK T20 WC 2024: अभी तक के आंकड़ों पर अगर हम गौर करें तो भारत (India) का पलड़ा हमेशा ही पाकिस्तान (Pakistan) पर भारी रहता है। अभी तक दोनों देशों के बीच टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में कुल 7 मैच खेले गए हैं जिसमे भारत (IND) ने 6 तो पाकिस्तान (Pak) ने एक बार जीत दर्ज की है। टीम इंडिया (Team India) साल 2021 हुए मैच में पाकिस्तान से हारी थी। इसका बदला मेलबर्न में रोहित शर्मा की कप्तानी (Rohit Sharma’s captaincy in Melbourne) में टीम इंडिया ने लिया।
IND Vs PAK T20 WC 2024: भारत ने अपने पहले मैच मे जीत दर्ज की
IND Vs PAK T20 WC 2024: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 WC2024) का आगाज हो चुका है। अभी तक 10 मैच खेले जा चुके हैं। भारतीय टीम (Indian Team) ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है। आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। ग्रुप चरण में भारत का सबसे हाई वोल्टेज (High Voltage) मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा।
IND Vs PAK T20 WC 2024: 9 जून को भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला

9 जून को भारत और पाकिस्तान न्यूयॉर्क (New York) में आमने-सामने होंगे। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह 8वीं बार होगा, जब दोनों टीमें आपस में मुकाबला खेलेंगी। इससे पहले हुए 7 मुकाबलों में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी है। भारत ने 6 बार तो पाकिस्तान ने एक बार जीत दर्ज की है। 2007 के उद्घाटन संस्करण में भारत और पाकिस्तान दो बार आमने-सामने हुए थे और दोनों ही बार भारत ने बाजी मारी थी।
IND Vs PAK T20 WC 2024: भारत ने 2007 मे दो बार पाकिस्तान को हराया
भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में दो बार भिड़त हुए। पहली बार 14 सितम्बर 2007 को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में। इस मैच में भारत को बॉल आउट से जीत मिली थी। दूसरी बार दोनों टीमें 24 सितंबर को खेले गए फाइनल में आमने-सामने हुए। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 रन से हराकर चैंपियन बना था।
IND Vs PAK T20 WC 2024: 2012 टी20 वर्ल्ड कप मे भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी
श्रीलंका (Sri Lanka) में आयोजित टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की भिड़त सुपर-8 के मुकाबले में हुई। इस मैच में पाकिस्तान टीम ने 128 रन बनाए, जिसे भारत ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैंच में भारत की तरफ से विराट कोहली (Virat Kohli) ने 78 रनों की पारी खेली तो लक्ष्मीपति बालाजी (Laxmipati balaji) ने तीन विकेट चटकाए थे।
IND Vs PAK T20 WC 2024: भारत ने 7 विकेट से हराया
बांग्लादेश के ढाका (Dhaka, Bangladesh) में आयोजित इस टूर्नामेंट में दोनों देश आमने-सामने हुए। इस मैच में पाकिस्तान ने 130 रनों का लक्ष्य भारत को दिया, जिसे भारत ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत की लगातार चौथी जीत थी।
IND Vs PAK T20 WC 2024: भारत की लगातार पांचवीं जीत

भारत में आयोजित इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डेन (Eden Garden) में भिड़े। बारिश की वजह से यह मैच 18 ओवर का खेला गया। भारतीय गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान बल्लेबाज नतमस्तक नजर आए। पाक टीम ने भारत को 118 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैंच में भारत की तरफ से विराट कोहली ने शानदार 55 रनों की पारी खेली और भारत ने मैच जीत लिया।
IND Vs PAK T20 WC 2024: भारत की पहली हार
यूएई (UAE) में साल 2021 यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। लगातार पांच बार हार झेल चुकी पाकिस्तान ने इतिहास पलट दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों का स्कोर किया। जवाब पाकिस्तान ने बिना विकेट खोए जीत दर्ज की। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान ने भारत को पहली बार हराया था।
IND Vs PAK T20 WC 2024: भारत ने लिया बदला
ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेले गए साल 2022 टी20 वर्ल्ड में भारत ने साल 2021 में मिली करारी शिकस्त का बदला लिया। 23 अक्टूबर को खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। भारत ने विराट कोहली के नाबाद 82 रन की मदद से चार विकेट से जीत दर्ज कर ली।

