T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: नसाऊ काउंटी के एक्जक्यूटिव ब्रूस ए. ब्लैकमैन (Nassau County Executive Bruce A. Blackman) से जब सुरक्षा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ा आयोजन है। ओलिंपिक और फुटबॉल विश्व कप (Olympics and football world Cup) में भी देखने को नहीं मिलती ऐसी सुरक्षा, मैच के दौरान दो हेलीकाप्टर आसमान में लगातार गश्त लगा रहे थे। आईएसआईएस (ISIS) समर्थक समूह ने इस टी20 विश्व कप (T20 World Cup) को निशाना बनाने की धमकी दी थी।
T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: पहली बार किसी खेल कार्यक्रम में ऐसी सुरक्षा व्यवस्था
T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: अमेरिका में पहली बार क्रिकेट विश्व कप हो रहा (Cricket World Cup is Being Held in America For The First Time) है, लेकिन यहां पर ऐसी अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है जैसी आपको दुनिया के सबसे बड़े खेल आयोजनों ओलिंपिक और फुटबॉल विश्व कप में भी देखने को नहीं मिलती है। न्यूयार्क की नसाऊ काउंटी स्टेडियम (Nassau County Stadium, New York) में मैच के दिन पहुंचना बहुत कठिन काम है। आम प्रशंसक की बात तो छोड़िए, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका (South Africa And Sri lanka) के मैच के पहले मीडिया पार्किंग पास होने के बावजूद हम लोगों को अपने गेट के पास पहुंचने में पसीने छूट गए।
T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: कई बार चेक हुआ बैग
सोमवार को मैच से पहले जब हम आइजनहवर पार्क (Eisenhower Park) के पास पहुंचे तो न्यूयार्क पुलिस ने हमें एक तरफ जाने को इशारा किया तो लगा कि हम आसानी से पहुंच जाएंगे, लेकिन कुछ किलोमीटर चलने के बाद और स्टेडियम से करीब दो किलोमीटर पहले तीन अलग-अलग पुलिसकर्मियों ने एक ही पार्किंग पास को बार-बार चेक किया। जब हम आइजनहवर पार्क के अंदर घुसे तो कुछ दूर बाद पुलिस का पहला चेक पोस्ट आया जिसमें मीडिया एक्रीडिटेशन, कार पास और बैग चेक किया गया।
T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: जबरदस्त चैकिंग पॉइंट बने
उसके बाद दूसरे चेक पोस्ट पर फिर से मीडिया पास, कार पास और मशीन से टैक्सी को चेक किया गया। पार्किंग में टैक्सी ने ड्राप किया और फिर हम चलकर मीडिया गेट पर पहुंचे तो फिर से प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड (private security guard) ने हमारा कार्ड और बैग चेक किया गया। फिर हम मेटल डिटेक्टर (Metal Detector) से गुजरे और उसके बाद सारे पत्रकारों को बैग किनारे रखने को कह दिया गया। इसके बाद स्निफर डाग ने आकर बैग सूंघा। फिर एक पुलिस कर्मी ने बैग की एक-एक चैन खोलकर देखी। इसके बाद पत्रकार मीडिया बाक्स तक पहुंच सके।
T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: दो हेलीकाप्टर आसमान में लगातार गश्त लगा रहे
बाकी प्रशंसकों का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। नसाऊ काउंटी के एक्जक्यूटिव ब्रूस ए. ब्लैकमैन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह की परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं। यह हमारे लिए बहुत बड़ा आयोजन है। मैच के दौरान दो हेलीकाप्टर आसमान में लगातार गश्त लगा रहे थे।
T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: ISIS ने विश्व कप को निशाना बनाने की धमकी दी
मालूम हो कि नसाऊ काउंटी पुलिस विभाग 3-12 जून के बीच इस मैदान पर आयोजित होने वाले आठ मैचों को बिना किसी घटना के संपन्न कराने के लिए बारीकी से निगरानी कर रहा है। यहां नौ जून को भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच महामुकाबला भी होना है। आईएसआईएस समर्थक समूह ने इस टी20 विश्व कप को निशाना बनाने की धमकी दी थी।
T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में तगड़ी सुरक्षा

सूत्रों के मुताबिक इन मैचों के लिए स्नाइपर्स और स्वाट टीमों के अलावा, मैदान के अंदर सिविल ड्रेस में भी पुलिस अधिकारी तैनात हैं। नारकोटिक्स डिवीजन के अधिकारी 24 घंटे चार ड्राप-इन पिचों की निगरानी कर रहे हैं। नसाउ के पुलिस बल ने संघीय जांच ब्यूरो, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया है।
T20 World Cup 2024 IND Vs PAK: एयरपोर्ट-स्टाइल सुरक्षा स्कैनर

मैच के दिनों में ड्रोन हमले के किसी भी संभावित खतरे को कम करने के लिए मैदान के पास भी कड़े नियम लागू किए गए हैं। स्टेडियम के अंदर जाने से पहले प्रशंसकों की तलाशी ली जा रही है और स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले उन्हें एयरपोर्ट-स्टाइल सुरक्षा स्कैनर से गुजरना पड़ रहा है।

