IND Vs PAK: कोलंबो में मौसम का हाल रिजर्व-डे पर कैसा रहेगा, मैच का मजा किरकिरा, बारिश फिर 1 बार कर सकती है

IND Vs PAK: Asia Cup 2023 के सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया (Team India) की टक्कर पाकिस्तान (Pakistan) के साथ जारी है। इस महामुकाबले के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने जोरदार प्रदर्शन किया लेकिन उसके बाद  बारिश एक बार फिर से विलेन बनकर सामने आ गई। और अब इस हाई-वोल्टेज मैच का नतीजा अब रिजर्व-डे पर निकलेगा। हालांकि रिजर्व-डे पर भी कोलंबो (Colombo) में मौसम बेईमान रहने वाला है और मैच के समय पर इंद्र देव जमकर बरस सकते हैं।

IND Vs PAK
IND Vs PAK

IND Vs PAK: मैच के रिजर्व-डे पर भी भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 147 रन बना लिए है।  

रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया।  

IND Vs PAK: बारिश फिर बनेगी विलेन

यह भी देखें: Happy Birthday Gill: शुभमन गिल ने मनाया अपना 24 वा जन्मदिन, टीम इंडिया के नए प्रिंस का करिअर और उनकी उपलब्धियों पर एक नजर

IND Vs PAK: इससे पहले, पहले दिन हुई लगातार झमाझम बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के मैच को रिजर्व-डे पर शिफ्ट किया गया है। हालांकि, रिजर्व-डे (Reserve Day) पर भी मौसम को लेकर क्रिकेट फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आ रही है। दरअसल, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium of Colombo) में सोमवार को भी मैच के समय पर भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

IND Vs PAK: रिजर्व-डे का मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा

रिजर्व-डे पर भारतीय समय के अनुसार खेल दोपहर 3 बजे शुरू होगा। वेदर रिपोर्ट्स (weather reports) की मानें तो मैच के समय पर बारिश होने की संभावना 75 से 80 प्रतिशत है। यानी रिजर्व-डे पर भी बारिश रह-रहकर खलल डालती रहेगी। बता दें कि कोलंबो में सुबह से भी भारी बरसात हो रही है और मैदान के आसपास काले बादल छाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ ही कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs PAK: रिजर्व-डे पर भी हुई बारिश तो फिर क्या?

मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का पूरी तरह से बोलबाला रहा था। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दी थी। बारिश के चलते खेल रुकने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 147 रन लगा दिए हैं। नियमों के अनुसार, मैच का नतीजा निकलने के लिए दोनों टीमों का कम से कम 20 ओवर खेलना बेहद जरूरी है। भारतीय टीम अपनी पारी में 24.1 ओवर खेल चुकी है। यानी अगर भारतीय टीम को दोबारा बैटिंग करने का मौका नहीं मिलता है, तो पाकिस्तान के लिए 20 ओवर में टारगेट डकवर्थ लुईस नियम (Duckworth Lewis Rule) की मदद से तय किया जाएगा।

वहीं, अगर रिजर्व-डे पर भी मौसम बेईमान रहता है और लगातार बारिश होती रहती है, तो ऐसे में भारत-पाकिस्तान (IND-PAK) को एक-एक पॉइंट दिया जाएगा। बाबर आजम एंड कंपनी (Babar Azam & Company ) सुपर-4 का अपना पहला मैच जीत चुकी है और वह इस एक पॉइंट के साथ ही अच्छी स्थिति में पहुंच जाएगी। वहीं, अगर मैच बारिश के चलते धुलता है, तो टीम इंडिया (Team India) को अपने अगले दोनों ही मैचों में श्रीलंका और बांग्लादेश (Sri Lanka and Bangladesh ) को पटखनी देना जरूरी हो जाएगा।

IND Vs PAK
IND Vs PAK

1 thought on “IND Vs PAK: कोलंबो में मौसम का हाल रिजर्व-डे पर कैसा रहेगा, मैच का मजा किरकिरा, बारिश फिर 1 बार कर सकती है”

Leave a Comment