Hindi Cricket News: भारत (India) में क्रिकेट के प्रति दीवनागी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। फैंस हमेशा ही अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी पहुंचते है। सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि फैंस भारतीय खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ को भी करीबी से जानने के लिए बेताब रहते है। फिर बात चाहें विराट कोहली (Virat Kohli) की हो या एमएस धोनी (M S Dhoni) की स्टार्स की फैन फॉलोइंग से हर कोई वाकिफ है।
फिर बात चाहे टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हो या फिर विराट कोहली की, फैंस इन स्टार्स की एक झलक पाने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। क्रिकेट के मैच में खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलते हुए तो देखा जाता है।
लेकिन मैच हारने और जीतने के बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा रहता है, ये खिलाड़ी ही अच्छे से जानते हैं। ड्रेसिंग रूम से जुड़े कई किस्से खिलाड़ी अकसर इंटरव्यू के दौरान बताते है। ऐसे में Hindi Cricket News: इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको बताएंगे उन 5 किस्सों के बारे में जिन्हें जानकर आप भी एक पल को हैरान हो जाएंगे।
Hindi Cricket News: 1. ड्रेसिंग रूम में धोनी को बिहारी कहकर चिढ़ाया जाता था

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को जहां इस समय पूरे देश से भरपूर सम्मान और प्यार मिलता है, वहीं एक समय ऐसा भी था जब शुरुआती दिनों में उन्हें ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी चिढ़ाते थे। उनके साथी खिलाड़ी धोनी को बिहारी कहकर छेड़ा करते थे।
युवराज सिंह अक्सर कहते थे कि चौके-छक्के लगाने कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन मैच जिताना सबसे बड़ी बात है, लेकिन धोनी ने जब एक मैच के बाद मैच विनिंग पारियां शुरू की तो युवराज ने कहा कि खिलाड़ी की असली परीक्षा टेस्ट में होती है वनडे में नहीं। इसके बाद माही ने एक दिन युवी से पूछ लिया कि ये सब तो ठीक है, लेकिन ये बताओ कि तुम हमेशा नाराज क्यों रहते हो। इसके बाद दोनों के बीच कड़वाहट दोस्ती में बदल गई।
Hindi Cricket News: 2. जब कोच जॉन राइट ने सहवाग का पकड़ा था गला
Hindi Cricket News: जॉन राइट (john wright) ने साल 2002 ट्रॉफी के दौरान वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) का ड्रेसिंग रूम में गला पकड़ा था। वीरेंद्र सहवाग उस मैच में खराब शॉट खेलने की वजह से आउट हुए थे इसी बात पर भारतीय टीम के कोच जॉन राइट ने गुस्से में धड़धड़ाते हुए सीधे ड्रेसिंग रूम पहुंचकर सहवाग का कॉलर पकड़ा और उन पर खूब चिल्लाए थे और ये खबर बहुत तेजी के साथ अगले दिन ही वायरल हो गई थी।
Hindi Cricket News: 3. जब पूरी टीम ने कप्तान सौरव गांगुली का उड़ाया था मजाक
भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के ड्रेसिंग रूम में एक बार जब सौरव गांगुली (Sourav Ganguli) गए और उन्होंने देखा कि पूरी टीम गुस्से में बैठी है। टीम का गुस्सा उनके कमेंट्स पर था जो किसी अखबार ने छापा था। गांगुली ने खिलाड़ियों को कहा कि ये सब झूठ है।
उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा, तो इतने में नाराज होकर हरभजन संह और आशीष नेहरा ड्रेसिंग रूम छोड़ देते है। इस पर गांगुली इमोशनल हो जाते है और वह कप्तानी का पद छोड़ने की बात कह डालते है। इसके बाद राहुल द्रविड़ उन्हें बताते है कि पूरी टीम आपको अप्रेल फूल बना रही है। ये सुनते ही दादा बल्ला उठाकर सभी को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलते है।
Hindi Cricket News: 4. जब कपिल देव ने डॉन दाऊद इब्राहिम को ड्रेसिंग रूम से बाहर निकाला

Hindi Cricket News: भारत (India) को कपिल देव (Kapil Dev) ने 1983 में पहला विश्व कप (World Cup) जिताय था। इसी का एक किस्सा कपिल देव से जुड़ा हुआ है जब उन्होंने 1987 में अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (under world don dawood Ibrahim) को ड्रेसिंग रूम से बाहर कर दिया था। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा था कि शारजाह (Sharjah) में एक मैच के दौरान एक इंसान उनके पास ड्रेसिंग रूम में आया था और खिलाड़ियों से बात करना चाहता था।
लेकिन कपिल देव ने उन्हें तुरंत वहां से जाने को कहा, क्योंकि बाहर के लोगों को ड्रेसिंग रूम में जाने की परमिशन नहीं होती थी। उन्होंने आगे बताया था कि वह बॉम्बे (Bombay) का एक तस्कर था और उसका नाम दाऊद इब्राहिम था। उन्होंने कहा था कि अगर तुम लोग टूर्नामेंट जीतते हो तो मैं हर खिलाड़ी को एक-एक टोयोटा कार दूंगा।
Hindi Cricket News: 5. सचिन तेंदुलकर ने निराश टीम में जोश भरा
साल 2003 के विश्व कप में टीम इंडिया की खराब शुरुआत के बाद खिलाड़ियों का मनोबल डाउन हो गया था। और सभी खिलाड़ी बहुत ही निराश हो गए थे। तब इस अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को ऐसा भाषण दिया था कि पूरी टीम में जोश भर गया था और उसके बाद टीम इंडिया ने लगातार 8 मैच जीतकर अपना फाइनल का टिकट कटाया था। हालांकि, इसके बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) से टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी थी।


2 thoughts on “Hindi Cricket News: सहवाग का गला पकड़ने से लेकर धोनी को बिहारी कहने तक के 5 अनसुने किस्से भारतीय क्रिकेट के ड्रेसिंग रूम मे हुए, जानिए कैसे?”