ICC World Cup 2023: WC2023 के लिए न्यूज़ीलैंड टीम की घोषणा, Kane Williamson, Trent Boult भी शामिल   

ICC World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand) ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। केन विलियमसन (Kane Williamson) अब पूरी तरह से फिट होकर टीम में अपनी जगह बनाने में तो सफल रहे ही हैं और साथ ही वह टीम की कप्तानी करते हुए भी नजर आएंगे। वहीं ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम (Trent Boult And James Neesham) को भी टीम में शामिल किया गया है। रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra ) को टीम में जगह दी गई है तो विल यंग (Will Young) भी विश्व कप (World Cup) में रंग जमाते हुए नजर आएंगे।

ICC World Cup 2023
ICC World Cup 2023

वर्ल्ड कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का एलान।

फिट होकर टीम में लौटे केन विलियमसन।

ट्रेंट बोल्ट को भी मिली है 15 सदस्यीय टीम में जगह।

ICC World Cup 2023 New Zealand  Squad: भारत (India) की धरती पर होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। कप्तान केन विलियमसन फिट होकर टीम में लौट आए हैं और वह इस मेगा इवेंट में टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर चल रहे ट्रेंट बोल्ट को भी टीम में जगह दी गई है।

यह भी देखें: ACC ने सुपर-4 मे IND Vs PAK मैच मे रखा रिजर्व डे, फैंस के लिए थोड़ी राहत की बात  

ICC World Cup 2023: केन विलियमसन की हुई वापसी

ICC World Cup 2023
ICC World Cup 2023

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दौरान चोटिल हुए केन विलियमसन ((Kane Williamson)  की फिटनेस पर कई तरह के सवाल थे। माना जा रहा था कि वह ICC World Cup 2023: खेलने के लिए फिट नहीं हो पाएंगे। हालांकि, विलियमसन पूरी तरह से फिट होकर विश्व कप की टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। विलियमसन का टीम में लौटना न्यूजीलैंड (New Zealand) के लिए बड़ी राहत की खबर है। साल 2019 में न्यूज़ीलैंड की टीम ने अपने विश्वसनीय कप्तान विलियमसन की ही कप्तानी में टीम ने फाइनल (Final) तक का सफर तय किया था।

ICC World Cup 2023: फिन एलेन-जेमीसन बाहर

ICC World Cup 2023: के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand) ने अपने 15 सदस्यीय टीम में फिन एलेन (finn allen ) को शामिल नहीं किया है। सेलेक्टर्स ने एलेन  की जगह पर विल यंग को मौका दिया है। वहीं, काइल जेमीसन और एडम मिल्ने (Kyle Jamieson and Adam Milne ) का भी वर्ल्ड कप (World Cup) खेलने का सपना चकनाचूर हो गया है। ट्रेंट बोल्ट के साथ-साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (central contract) से बाहर चल रहे जेम्स नीशम भी विश्व कप टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ साथ कुकिंग मे भी रुचि रखने वाले कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

ICC World Cup 2023: ऐसा होगा बॉलिंग अटैक

वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की गेंदबाजी अटैक की शुरुआत ट्रेंट बोल्ट करते हुए नजर आएंगे। और इस गेंदबाजी मे बोल्ट का साथ टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, और मैट हेनरी (Boult, Tim Southee, Lockie Ferguson, and Matt Henry ) देंगे। वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर (Ish Sodhi and Mitchell Santner) के कंधों पर होगी। माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) को इंजरी (Injury) की वजह से वर्ल्ड कप टीम (World Cup Team) में मौका नहीं मिल पाया है।

ICC World Cup 2023: इन बैटर्स को मिली है जगह

ICC World Cup 2023 के लिए न्यूजीलैंड (New Zealand) का बैटिंग ऑर्डर बहुत ही संतुलित नजर आ रहा है। केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप (Kane Williamson, Devon Conway, Mark Chapman, Tom Latham, Glenn Phillip) जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, ऑलराउंडर में डेरियल मिचेल और जेम्स नीशम (Daryl Mitchell and James Neesham) अपना रंग जमाते हुए नजर आएंगे।

ICC World Cup 2023 के लिए न्यूजीलैंड टीम

ICC World Cup 2023
ICC World Cup 2023

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डेरियल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

Leave a Comment