IND Vs IRE T20 WC 2024: अमेरिका (America) पहली बार किसी बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। जिस स्टेडियम में मैच खेला जाना है वहां पर ड्रॉप इन पिच है। इसी मैदान पर भारत (India) ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ अपना वार्मअप मैच (Warm-UP Match) खेला था। इस मैच में टीम ने जीत तो हासिल की थी लेकिन मैदान को लेकर कोच राहुल द्रविड़ (Coach Rahul dravid) काफी निराश दिखे थे। ऐसे मे अब यह देखना होगा इस बार पिच कैसी होती है।
IND Vs IRE T20 WC 2024: टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरुआत

IND Vs IRE T20 WC 2024: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने साल 2007 (Year 2007) के बाद से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का खिताब नहीं जीता है। इस बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली टीम इंडिया (Team India) इस खिताबी सूखे को खत्म करना चाहेगी। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मैच बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी (Team India will play its first match in the T20 World Cup 2024 against Ireland on Wednesday)।
इस मैच में जीत उसे जरूरी है ताकि वह आसानी से बिना किसी परेशानी के अगले दौर में जगह बना ले। भारत और आयरलैंड (IND Vs IRE) के बीच खेले जाने वाला यह मैच न्यू यॉर्क में नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County International Cricket Stadium in New York) में खेला जाना है।
IND Vs IRE T20 WC 2024: कैसी होगी पिच?

IND Vs IRE T20 WC 2024: क्रिकेट में पिच बहुत बड़ा रोल अदा करती है। इसलिए सभी की नजरें इस बात पर हैं कि इस मैच की पिच कैसी होगी। इसी मैदान पर सोमवार को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका (Sri Lanka And South Africa) के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला था। पिच पूरी तरह से गेंदबाजी की मददगार थी और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल हो गया था।
नतीजा ये रहा था कि श्रीलंकाई टीम सिर्फ 77 रनों पर ही ढेर हो गई थी और साउथ अफ्रीका (SA) ने भी लक्ष्य हासिल करने के लिए 16.4 ओवरों का समय लिया था। ऐसे में ये देखना अब दिलचस्प होगा कि जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) इस पिच पर आयरलैंड के लिए कैसे परेशानी बन सकते हैं।
IND Vs IRE T20 WC 2024: बल्लेबाजों पर दारोमदार
पिच गेंदबाजों की मददगार है ऐसे में बल्लेबाजों को अच्छी खासी चुनौती मिलेगी। अगर टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने श्रीलंका और साउथ अफ्रीका (SL Vs SA) का मैच देखा होगा तो उन्हे यह समझ मे तो आ गया होगा कि यहां पर बल्लेबाजी कैसी करनी है। क्योंकि रन बनाना यहां पर आसान नहीं रहने वाला है। यहां पर जीत बल्लेबाजों के संभलकर खेलने से ही मिलने वाली है। अगर बल्लेबाजों ने गलतियां की तो गेंदबाजों के पास बचाने को ज्यादा कुछ बचेगा नहीं।

