IND Vs IRE: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप (Indian Cricket Team T20 World Cup) में अपने अभियान का आगाज 5 जून से आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। इस मेगा इवेंट (Mega Event) में टीम इंडिया (Team India) को आयरलैंड (IRE) को हल्के में नहीं लेना होगा क्योंकि आयरलैंड की टीम ने साल 2007 के वनडे विश्व कप (One Day World Cup) में पाकिस्तान (Pakistan) को बाहर का रास्ता दिखाया था। दोनों टीमें अब न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम (Nassau County Cricket Stadium, New York) में 5 जून को आपस में टकराएगी।
IND Vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच आज भिड़त

IND Vs IRE: टी20 विश्व कप 2024 (T20 WC 2024) में भारतीय टीम (Indian Team) अपना पहला मैच आयरलैंड (IND Vs IRE) के खिलाफ 5 जून को न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलने उतरेगी। दोनों ही टीमें मौजूदा टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। दोनों ही टीमों के बीच T20I में कुल 7 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें से एक मैच टी20 विश्व कप भी रहा। ऐस में जानते हैं भारत और आयरलैंड के बीच आखिरी मैच में क्या हुआ था?
IND Vs IRE: T20 World Cup में भारत-आयरलैंड के बीच खेला गया केवल एक मैच
दरअसल, भारत और आयरलैंड (India And Ireland) के बीच आखिरी बार टी20 विश्व कप का मुकाबला साल 2009 में खेला गया था। उस वक्त खेला गया ये मुकाबला लो-स्कोरिंग मुकाबला रहा, जिसमें भारतीय टीम ने 15 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। भारत (IND) की तरफ से उस मैच में जहीर खान (Zaheer Khan) ने गजब की गेंदबाजी की थी।
IND Vs IRE: दोनों टीम के बीच 2009 में खेला गया टी20 विश्व कप का मैच

भारतीय टीम ने साल 2007 में खेले गए टी20 विश्व कप के मैच में आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड की टीम 112 रन बना सकी थी। भारत की तरफ से जहीर खान ने गेंद से कहर बरपाते हुए 4 विकेट चटकाए थे। उनके अलावा प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) ने 2 विकेट लिए और आयरलैंड के बैटिंग ऑर्डर को तबाह किया।
इसके जवाब में 113 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम को गौतम गंभीर और रोहित शर्मा (Gautam Gambhir and Rohit Sharma) की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई और उस मैच में रोहित शर्मा के बल्ले से 45 गेंदों पर नाबाद 52 रन निकले थे। गौतम गंभीर ने 31 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली थी। एमएस धोनी (M S Dhoni) 13 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। भारतीय टीम ने इस तरह 15.3 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 113 रन बना लिए।
IND Vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और आयरलैंड की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों में 7 बार भिड़ंत हो चुकी है। भारतीय टीम को इस दौरान सभी मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमें पिछले साल (2023 ) में भिड़ी थीं, जहां भारत ने आयरलैंड को 2-0 से मात दी थी। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 15 साल पहले आपस में भिड़ी थी, जिसमें 2009 में टी20 वर्ल्ड में भारत ने आयरलैंड को धूल चटाई थी।

