IND Vs IRE Highlights: भारत ने T20 WC 2024 के पहले मैच में आयरलैंड को हराया, Best रोहित शर्मा ने जमाया अर्धशतक, हार्दिक पांड्या ने झटके 3 विकेट

IND Vs IRE Highlights: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ 52 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 37 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे। पंत (Pant) ने नाबाद 36 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने इस पिच पर आयरलैंड (IRE) को 96 रनों पर ढेर कर दिया था और फिर 12.2 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

IND Vs IRE Highlights: रोहित शर्मा ने मैच के बाद पिच पर दिया बयान

IND Vs IRE Highlights: भारतीय टीम (Indian Team) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। लेकिन इस मैच ने भारत (India) की चिंता बढ़ा दी है। टीम इंडिया (Team India) की चिंता पिच को लेकर है। आयरलैंड के खिलाफ मैच में पिच पर असीमित उछाल देखने को मिला। इसी कारण रोहित शर्मा को चोट लगी और ऋषभ पंत भी चोटिल हुए। मैच के बाद रोहित ने पिच को लेकर बयान दिया है। उन्होंने एक तरह से चिंता जाहिर की है।

IND Vs IRE Highlights: रोहित ने बताया कैसी है पिच

ये मैच न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Nassau International Cricket Stadium, New York) में खेला गया था। ये मैदान 100 दिन में तैयार किया गया है। यहां ड्रॉप-इन पिचों का इस्तेमाल किया गया है। रोहित ने कहा कि पिच अभी अच्छी तरह से सैटल नहीं हुई है। मैच के बाद रोहित ने कहा, “नया मैदान है, नई जगह है। देखना चाहते थे कि यहां खेलना कैसा होता है। पिच अभी तक सैटल नहीं हुई है। इस पिच पर गेंदबाजों के लिए काफी कुछ था।”

रोहित ने कहा कि वह यहां चार स्पिनर खिलाने की सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हम यहां चार स्पिनर खिला सकते हैं। जब हालात तेज गेंदबाजों के मुताबिक हैं तो हम उन्हें टीम में रखेंगे।”

यह भी देखें: Irfan Pathan T20 World Cup 2024:सेमीफाइनल मे संभावित 4 टीम की इरफान पठान ने भविष्यवाणी की, आखिर किस टीम को बताया डार्क हॉर्स

IND Vs IRE Highlights: पाकिस्तान मैच पर क्या बोले रोहित

भारत को अपना अगला मैच पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ खेलना है। रोहित से जब इस मैच को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि पिच से क्या उम्मीद की जानी चाहिए, लेकिन हम ये मानकर तैयारी करेंगे कि परिस्थितियां इसी तरह की रहने वाली हैं। वो मैच ऐसा है जहां सभी 11 खिलाड़ियों को योगदान देना होगा।”

IND Vs IRE Highlights: भारतीय गेंदबाजों के आगे आयरलैंड के बल्लेबाज ढेर

पहले मैच में आयरलैंड के बल्लेबाज बुरी तरह से ढेर हो गए। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने लगातार विकेट लिए और आयरलैंड को सस्ते में ढेर कर दिया। आयरलैंड ने 16 ओवरों में 96 रन बनाए। भारत (IND) के लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह (Jaspreet Bumrah And Arshdeep Singh) ने दो-दो विकेट हासिल किए। अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज (Axer Patel And Mohammed Siraj) को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ- साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs IRE Highlights: एक कैच ने कर दिया हैरान

IND Vs IRE Highlights:
IND Vs IRE Highlights:

अक्षर ने अपने पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया। रोहित ने अक्षर को 12वें ओवर में गेंदबाजी सौंपी। इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर अक्षर ने विकेट ले लिया। उन्होंने बैरी मैक्गार्थी (Barry McGarthy) को अपनी ही गेंद पर कैच किया। बैरी ने गेंद नॉन स्ट्राइकर छोर के बल्लेबाज के पास से खेलने की कोशिश की। वह सफल भी हो गए थे लेकिन अक्षर ने अपने दाईं तरफ शानदार डाइव मारी और बेहतरीन कैच लपका।

ये कैच इसलिए भी और शानदार था क्योंकि गेंद नॉन स्ट्राइकर छोर के पीछे थी और वहां डाइव मार कैच लपकना आसान नहीं रहता। लेकिन अक्षर ने ऐसा कर दिखाया। अक्षर ने एक ही ओवर फेंका और तीन रन देकर एक विकेट लिया। इसके बाद अक्षर की फील्डिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

IND Vs IRE Highlights: हार्दिक पांड्या ने झटके 3 विकेट

भारत और आयरलैंड (IND Vs IRE) के बीच न्यूयॉर्क में टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने शानदार गेंदबाजी की। हार्दिक ने अपने कोटे के चार ओवर फेंके और 3 विकेट चटकाए। 3 विकेट लेने के बाद हार्दिक पांड्या टी20 विश्व कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।

Leave a Comment