IND Vs AUS 2nd ODI:  कौन सी गलती पर शतकीय पारी खेलने के बावजूद शुभमन गिल पर गुस्सा हुए पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग?   

IND Vs AUS 2nd ODI:  गिल ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द दूसरे वनडे मैच में इंदौर (Indore) के होल्कर स्टेडियम (Holkar Stadium) में शानदार शतक जड़ा। अब इस बीच भारतीय टीम (Indian Team) के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विरुद्द गिल (Gill) की तूफानी पारी के बाद एक बयान दिया है। सहवाग (Sahwag) ने अपना विकेट जल्द गंवाने के चलते गिल की आलोचना की। गिल ने इंदौर में भारतीय पारी की एक मजबूत नींव रखी।

IND Vs AUS 2nd ODI:  गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शानदार शतक जड़ा। अब इस बीच भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गिल तूफानी पारी के बाद उनकी जमकर आलोचना की है।

यह भी देखें; IND Vs AUS 2nd ODI Highlights 2023: Great टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर सीरीज पर कब्जा जमाया, भारतीय बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन  

IND Vs AUS 2nd ODI:  सहवाग का बयान-

IND Vs AUS 2nd ODI
IND Vs AUS 2nd ODI

सहवाग ने एक खेल वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि “वह (गिल) पिछली बार चूक गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने अपना शतक लगाना सुनिश्चित किया, लेकिन मैं फिर भी कहूंगा कि वे अभी जिस फॉर्म में हैं उन्हें 160 या 180 रन बनाने चाहिए थे। अभी वो केवल 25 साल के हैं। अगर उन्होंने आज 200 रन बनाए होते तो वह थकते भी नहीं और फील्डिंग भी कर सकते थे। 30 साल की उम्र में, उन्हें यही करना बहुत मुश्किल लगने लगेगा क्योंकि वह इतने युवा नहीं होंगे। इसलिए अभी बड़े स्कोर करना बेहतर है।”

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs AUS 2nd ODI:  दोहरा शतक जड़ सकते थे गिल-

IND Vs AUS 2nd ODI

सहवाग ने अपना विकेट जल्दी फेंकने की वजह से गिल की आलोचना की। सहवाग ने कहा कि “जब आप फॉर्म में चल रहे हों और बेहतरीन रन बना रहे हों तो अपना विकेट मत गंवाए। जब गिल आउट हुए तब 18 ओवर और बचे हुए थे। अगर वह 9-10 ओवर और खेल लेते तो अपना दोहरा शतक पूरा कर सकते थे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। आज गिल के पास बहुत ही सुनहरा अवसर था। इस स्थान पर सहवाग नाम के खिलाड़ी ने 200 रन बनाए हैं, क्योंकि यह उस तरह का मैदान है।

IND Vs AUS 2nd ODI:  गिल की पारी-

IND Vs AUS 2nd ODI
IND Vs AUS 2nd ODI

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि गिल ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द दूसरे वनडे मैच में 97 गेंदों में 104 रनों की बेमिसाल पारी खेली और साथ ही श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 200 रन की अहम साझेदारी की, जो कि किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा बनाई गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

Leave a Comment