ICC T20I Player of the Year का अवॉर्ड लगातार दूसरी बार Brilliant Suryakumar Yadav को मिला।  

ICC T20I Player of the Year: साल 2023 (Year 2023) में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 48 की औसत से रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 155 का था। साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल (T20 Inter National) में डेब्यू (Debut) करने वाले सूर्या (Surya) ने बेहद ही कम समय में अपने प्रदर्शन से हर किसी को खूब इंप्रेस किया। उन्हें साल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद आईसीसी (ICC) से अब टी20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर (T20 Cricketer Of The Year) का अवॉर्ड मिला।

ICC T20I Player of the Year: भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल 2023 के लिए मेंस टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर (ICC T20 Player of the Year) का अवॉर्ड दिया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ये अवॉर्ड लगातार दूसरी बार अपने नाम किया। टी20 रैंकिंग में टॉप पर मौजूद  सूर्या ने साल 2023 में बल्ले से रनों की बरसात की थी, जिसका अब आईसीसी ने उन्हें इनाम दिया हैं।

यह भी देखें: IND Vs AUS Test मे टीम इंडिया ने गाबा मे इतिहास रचा था, पुजारा ने शरीर पर गेंदे झेली, ऐतिहासिक पारी रही पंत की, ऑस्ट्रेलिया का टूटा था घमंड

ICC T20I Player of the Year: साल 2023 के Suryakumar Yadav बने ICC T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर

दरअसल, साल 2023 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 48 की औसत से रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 155 का था। साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सूर्या ने बहुत ही कम समय में अपने प्रदर्शन से हर किसी को खूब इंप्रेस किया। इंग्लैंड (England) के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने अपने टी20इंटरनेशनल डेब्यू मैच में छक्का लगाकर ही अपनी काबिलियत का नजारा पूरी दुनिया को दिखा दिया था। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे पलटकर नहीं देखा।

ICC T20I Player of the Year: अब आईसीसी ने उन्हें साल 2023 के टी20आई क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया है। इस अवॉर्ड के लिए कुल 4 खिलाड़ी नॉमिनेट थे, जिसमें जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, यूंगाडा के अल्पेश रामजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन (Sikandar Raza of Zimbabwe, Alpesh Ramjani of Uganda and Mark Chapman of New Zealand) का नाम शामिल था, लेकिन इन सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़तें हुए सूर्या ने बाजी मारी और ये अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

ICC T20I Player of the Year: हार्दिक के चोटिल होने से सूर्या को कप्तानी मिली

साल 2023 में सूर्य कुमार यादव को टी20आई के लिए भारत (India) की कप्तानी भी दी गई। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के चोटिल होने की वजह से सूर्या को ये जिम्मेदारी मिली। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सूर्या ने 42 गेंदों में 80 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 36 गेंदों पर 56 रन बनाए। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में उनके बल्ले से शतक भी निकला।

ICC T20I Player of the Year का अवॉर्ड लगातार दूसरी बार सूर्यकुमार यादव के नाम

  

ICC T20I Player of the Year
ICC T20I Player of the Year

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि टीम इंडिया (Team India) के मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने साल 2023 में 17 पारियों में 733 रन बनाए थे। और इस दौरान उनका औसत 48 और स्ट्राइक रेट 155 का रहा। आईसीसी ने साल 2021 से इस अवॉर्ड को देना शुरू किया था, जिसमें पहला अवॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan of Pakistan) को मिला था। इसके बाद साल 2022 के लिए और साल 2023 के लिए सूर्य कुमार यादव इस अवॉर्ड के विजेता बने।

1 thought on “ICC T20I Player of the Year का अवॉर्ड लगातार दूसरी बार Brilliant Suryakumar Yadav को मिला।  ”

Leave a Comment