Hindi News: टी20 वर्ल्ड कप (ICC T20I World Cup 2024) का आयोजन 2024 में होने जा रहा है।। और इसके लिए लगभग सभी टीमें इसकी जमकर तैयारियां कर रही हैं। साल 2023 में भी सभी टीमों के बीच कई टी20 सीरीज खेली गईं। जिसमे कई बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। ऐसे में आज हम आपको पांच ऐसे बल्लेबाजों का नाम बताएंगे जिन्होंने साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाए।
नंबर- 5. विरनदीप सिंह –

मलेशिया (Maleshiya) के बल्लेबाज विरनदीप सिंह (Virandeep Singh) ने साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 2023 में 21 मैच खेले जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 665 रन बनाए। इस मलेशियाई बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर 116* रन रहा।
नंबर-4 साइमन सेसाज़ी –
युगांडा (Uganda) के बल्लेबाज साइमन सेसाजी ( Simon Sesazy ) ने साल 2023 के टी20 इंटरनेशनल मैचों मे अपने बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। उन्होंने 2023 में 33 मुकाबले खेले जिसमें 5 अर्धशतक की मदद से 725 रन बनाए थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 60 रन रहा।
Hindi News 3. सूर्यकुमार यादव –

भारतीय टीम (Indian Team) के स्टार बल्लेबाज और आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैकिंग में पहले पायदान पर मौजूद सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) के लिए साल 2023 बहुत ही खास रहा। इस साल उनका बल्ला टी20 फॉर्मेट में बहुत ही जमकर चला। उन्होंने 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जिसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से सूर्यकुमार यादव ने 733 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 112* रन रहा।
Hindi News 2. रोजर मुकासा –
युगांडा (Uganda) के बल्लेबाज रोजर मुकासा (Roger Mukasa) ने साल 2023 में 31 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले। उन्होंने साल 2023 में 738 रन बनाए। उनका टी20 इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रहा।
Hindi News 1. मुहम्मद वसीम –

यूएई (UAI) के कप्तान मुहम्मद वसीम (Muhammad Wasim ) ने साल 2023 में टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 23 मैचों में 7 अर्धशतक की मदद से 863 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 91 रन रहा।


1 thought on “ Hindi News ऐसे 5 SUPER बल्लेबाज कौन से है जिन्होंने T20I फॉर्मेट में साल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाये, एक भारतीय खिलाड़ी भी इसमे शामिल है? ”