Emerging Asia Cup 2023 भारतीय गेंदबाजो के आगे पाकिस्तान टीम हुई फैल, टीम इंडिया के ओपनर ने शतक लगाया  

Emerging Asia Cup 2023 : कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium)  में 19 जुलाई 2023 को एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित पुरुष इमर्जिंग टीम एशिया कप (ACC Men’s Emerging Teams Asia Cup 2023) के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच इंडिया ए और पाकिस्तान ए (IND A vs PAK A) के बीच खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया (Team India)  A ने बहुत ही आसानी के साथ पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को 8 विकट से हराकर अपने नाम कर लिया है।

Emerging Asia Cup 2023
Emerging Asia Cup 2023

भारतीय टीम की और से तेज गेंदबाज राजवर्धन हांगरगेकर (Rajvardhan Hangargekar)  ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए तो भारत (India) की तरफ से बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने जबरदस्त नाबाद शतक लगाया।

Emerging Asia Cup 2023 मे भारत और पाक का मैच

Emerging Asia Cup 2023

पाकिस्तान ए (Pakistan A) की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उनका यह निर्णय शुरुआत मे ही गलत साबित हुआ क्योंकि इस टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और ओमेर युसूफ बिना कोई रन बनाए जल्दी ही आउट हो गए लेकिन फिर उसके बाद साहिबजादा फरहान और हसीबुल्लाह खान के बीच एक छोटी लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। फरहान ने 35 रन बनाये तो हसिबुल्लाह खान ने 27 रनों की पारी खेली।

उसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपनी शानदार गेंदबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया और पाकिस्तान के 6 विकेट 100 रन से पहले आउट कर दिए। अंत में कासिम अकरम के 48 व मुबसिर व मेहरान की छोटी पारियों के सहारे पाकिस्तान (Pakistan) की टीम ने 200 के आंकड़े को पार किया और टीम इंडिया (Team India) के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा।

भारत (India) के लिए राजवर्धन हांगरगेकर ने सबसे ज्यादा 5 विकेट प्राप्त किये तो मानव सुथर ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा निशांत सिन्धु और रियान पराग को भी एक-एक विकेट मिला।

यह भी देखें: Asian Games 2023 में टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी, जानें टूर्नामेंट के नियम

Emerging Asia Cup 2023 भारत-पाक मैच मे भारत की बल्लेबाजी

Emerging Asia Cup 2023

भारतीय टीम 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और साईं सुदर्शन ने 58 रन जोड़े अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरे विकेट के लिए निकिन जोसे और सुदर्शन के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई। निकिन ने 53 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली टीम इंडिया ने केवल 2 ही विकेट गंवाए और मुकाबले को 36.4 ओवर में जीत लिया।

सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन 104 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इसके अलावा कप्तान यश ढुल ने भी 2 चौके और 1 छक्का जमकर 21 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को लगातार तीसरी जीत दिलवाई।

Emerging Asia Cup 2023 मे भारत-पाक मैच मे भारत की जीत

इंटरनेशनल प्लेयर्स के बावजूद पाकिस्तान को भारत की युवा टीम ने धो दिया…करारी हार को लेकर आई बड़ी प्रतिक्रिया

Emerging Asia Cup 2023 में पाकिस्तान शाहीन्स को इंडिया ए के खिलाफ मिली करारी हार को लेकर पूर्व क्रिकेटर सलमान बट्ट ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ए टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद थे जो पाकिस्तान की सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं लेकिन इसके बावजूद भारत की युवा टीम ने उन्हें बुरी तरह से हरा दिया। ये पाकिस्तान के लिए बहुत ही शर्मनाक बात है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट लाइव मे अगर आप कुछ लजीज व्यंजन का आनंद लेते है तो इन नवीन लजीज व्यंजन की रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Emerging Asia Cup 2023 मे भारत-पाक मैच का सारांश  

Emerging Asia Cup 2023 के कोलंबो में खेले गए एमर्जिंग एशिया कप के ग्रुप स्टेज के मैच में भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को आठ विकेटों से बुरी तरह हरा दिया। पाकिस्तान ए टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में 205 रन बनाकर ही सिमट गई। भारतीय टीम की तरफ से तेज गेंदबाज राजवर्धन हेंगारगेकर ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए।

टार्गेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से साई सुदर्शन ने जबरदस्त शतक लगाकर टीम को बेहतरीन जीत दिलाई। साईं सुदर्शन 104 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वही दूसरी और भारतीय कप्तान यश धुल ने भी 2 चौके और 1 छक्का लगाकर 21 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को लगातार तीसरी जीत दिलवाई।

Emerging Asia Cup 2023: पाकिस्तान टीम को मिली इस हार से उनके पूर्व कप्तान सलमान बट्ट खुश नहीं हैं। अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

Emerging Asia Cup 2023: इंडिया ने पाकिस्तान शाहीन्स के ऊपर पूरी तरह से डॉमिनेट किया। पाकिस्तान ए में कई ऐसे प्लेयर थे जो इंटरनेशनल लेवल पर पाकिस्तान की सीनियर टीम के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं इंडियन टीम में ज्यादातर ऐसे लड़के थे जो अंडर-19 लेवल पर खेलकर आ रहे थे। पाकिस्तान की टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही थी लेकिन स्विंग और सीम के आगे बल्लेबाजों की पोल खुल गई। इसका मतलब हमारे सिस्टम में प्रॉब्लम है। हम अच्छी टीम के खिलाफ हमेशा दिक्कत में आ जाते

1 thought on “Emerging Asia Cup 2023 भारतीय गेंदबाजो के आगे पाकिस्तान टीम हुई फैल, टीम इंडिया के ओपनर ने शतक लगाया  ”

Leave a Comment