David Warner : यह बात बिल्कुल सच्ची प्रतीत होती है कि क्रिकेट प्रेमियों के फैन की कोई उम्र नहीं होती क्रिकेट और क्रिकेटर के फैंस का एक अपना ही लगाव होता है ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की हैदराबाद में एक बूढ़ी अम्मा सबसे बड़ी फैन हैं। इधर वॉर्नर जब पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों को तबियत से धो रहे थे और उधर दूसरी और वह अम्मा वार्नर की बैटिंग देखने के लिए टीवी के सामने बैठ गईं।
David Warner
और इसके बाद जब तक डेविड वॉर्नर बल्लेबाजी करते रहे, अम्मा ने एक अन्न का दाना भी मुंह में नहीं लिया। वह बगैर पलक झपकाए अपने पसंदीदा खिलाड़ी को बल्लेबाजी करते देखती रहीं। डेविड वॉर्नर ने 124 गेंद पर 14 चौकों और 9 छक्कों की मदद से शानदार 163 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 131.45 का रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 368 का लक्ष्य दिया और 62 रन से मैच जीत लिया।
David Warner
अगर आप क्रिकेट प्रेमी है तो यह आपको पता होगा कि डेविड वार्नर पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 7 साल तक खेले। साल 2016 में उन्होंने इस टीम को अपने दम पर चैंपियन बनाया था। हालांकि बाद में किन्हीं कारणों से वॉर्नर को सनराइजर्स से निकाल दिया गया, लेकिन इन सबके बावजूद हैदराबाद को उनके दिल से कोई नहीं निकाल सका। डेविड वॉर्नर अक्सर यह कहते रहते हैं कि हैदराबाद उनका दूसरा घर है। शानदार शतक ठोकने के बाद उन्होंने पुष्पा राज के अंदाज में जश्न मनाया।
David Warner
david warner fans डेविड वार्नर एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं जो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई एथलीट हैं और एक प्रायोजित पोस्ट के लिए $54,510 तक चार्ज कर सकते हैं।


