England Vs Sri Lanka श्रीलंका ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 मे सबसे शर्मनाक शिकस्त दी, श्रीलंका के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन    

England Vs Sri Lanka : चिन्नास्वामी स्टेडियम (Chinna Swamy Stadium) के इतिहास का सबसे छोटा स्कोर बनाकर अंग्रेज श्रीलंका (Sri Lanka) के हाथों 8 विकेट से हार गए। और हार भी छोटी-मोटी नहीं,  बल्कि 146 गेंद बाकी रहते! यहाँ पर गौर करने वाली बात यह है कि 2007 वर्ल्ड कप से श्रीलंका अंग्रेजों को लगातार धूल चटा रही है। लगातार पांचवां वर्ल्ड कप और पांचवीं शर्मनाक शिकस्त। पहले खेलते हुए अंग्रेज 33.2 ओवर में 156 पर ऑल आउट हो गए, जवाब में श्रीलंका ने 25.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।

पाथुम निसंका और समरविक्रमा ने 156 गेंद पर 137 रन जोड़कर श्रीलंका को प्रचंड जीत दिला दी। अंग्रेज 5 मैच में 1 जीत और -1.63 के नेट रनरेट के साथ इस समय नवें नंबर पर हैं। अगर 29 अक्टूबर को भारत (India ) ने इंग्लैंड (England) को धो दिया, तो लास्ट ईयर की चैंपियन टीम इस वर्ल्ड कप से नॉकआउट हो जाएगी।

England Vs Sri Lanka: इंग्लैंड की बल्लेबाजी

England Vs Sri Lanka: चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंग्लैंड (ENG) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस स्टेडियम को हिंदुस्तान में बल्लेबाजों का स्वर्ग कहा जाता है। यहीं पर RCB के लिए क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और विराट कोहली ने रनों की बरसात की है। ऐसे में लगा था कि इंग्लैंड भी बाहुबल दिखाएगा। पर हाय रे दिल के अरमान, अंग्रेज 33.2 ओवरों में 156 पर निपट गए।

इंग्लैंड की शुरुआत बुरी नहीं थी। पावरप्ले के 6 ओवर में टीम ने बगैर नुकसान 40 का आंकड़ा पार कर लिया था। अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर गुडलेंथ पर डाली। रूम बिल्कुल नहीं था लेकिन फिर भी डेविड मलान ने जबरदस्ती स्टीयर करने का प्रयास किया।

यह भी देखें: Glenn Maxwell Is Back, Australia Team Come Back, वर्ल्ड कप 2023 मे वर्ल्ड कप विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया ने अपनी शानदार वापसी की।   

England Vs Sri Lanka: 85 रन पर आधी टीम आउट

England Vs Sri Lanka
England Vs Sri Lanka

 

28 के निजी स्कोर पर विकेटकीपर को मलान ने कैच दे दिया। 45 पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा और 85 पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। इस बीच 4 बल्लेबाजों ने 63 गेंद पर 40 रन जोड़े। धुरंधर बल्लेबाज जो रूट 10 गेंद में 3 रन बनाकर रन आउट हो गए। महेश थीक्षणा के 10वें ओवर की चौथी गेंद को सीधा पॉइंट फील्डर के हाथ में खेल कर रन भाग रहे थे। रजिथा के 14वें ओवर की दूसरी गेंद को मिडऑन के ऊपर से खेलने के चक्कर में जॉनी बेयरस्टो 30 रन बनाकर मिडऑन को कैच थमा बैठे।

लाहिरु कुमार के 15वें ओवर की पांचवीं आउटसाइड ऑफ फुलर लेंथ गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में बटलर विकेटकीपर को बल्ले का किनारा तोहफे में दे बैठे। कप्तान साहब इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार विकेटकीपर को कैच थमा कर पवेलियन लौटे।

England Vs Sri Lanka: लंका के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

England Vs Sri Lanka
England Vs Sri Lanka

लाहिरु कुमार के 17वें ओवर की अंतिम गेंद टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आई। लिविंगस्टोन फ्लिक करने के चक्कर में लाइन चूक गए और LBW करार दिए गए। इन्होंने 6 गेंद पर एक 1 रन बनाया। मोईन अली को काफी मैच के बाद मौका मिला था, लेकिन वह 25वें ओवर की चौथी गेंद को 15 गेंद पर 15 रन बनाकर सीधा बैकवर्ड पॉइंट के हाथ पंच कर बैठे। स्कोर 122 पर 6 आउट। रजिथा के 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रिस वोक्स भी बगैर खाता खोले बैकवर्ड पॉइंट को कैच दे बैठे।

 लाहिरु कुमार के 31वें ओवर की पहली शॉर्ट गेंद पर बेन स्ट्रोक्स पुल शॉट सीधा मिडविकेट के हाथ में खेल बैठे। उन्होंने 73 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 43 रन बनाए। स्टोक्स के रूप में इंग्लैंड को आठवां झटका लगा और पूरी टीम 156 पर पैक हो गई।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

England Vs Sri Lanka: श्रीलंका की बल्लेबाजी

England Vs Sri Lanka: जवाब में श्रीलंका का स्कोर 9 पर 1 और 23 पर 2 हो गया। कुछ पल के लिए गलतफहमी हुई कि अंग्रेज मैच में वापस आ सकते हैं। पर पाथुम निसंका और समरविक्रमा ने इस तरह मैच से इंग्लैंड को खदेड़ दिया।

निशंक ने 83 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 77 रनों की नाबाद पारी खेली। समरविक्रमा 54 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 65 पर नाबाद रहे।

England Vs Sri Lanka: इंग्लैंड की हार पर गौतम गंभीर ने क्या कहा 

England Vs Sri Lanka
England Vs Sri Lanka

अंग्रेजों की दर्दनाक हार के बाद मशहूर क्रिकेट एक्सपर्ट गौतम गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाज रेपुटेशन के लिए खेल रहे थे, अपने देश के लिए नहीं। बात कड़वी है लेकिन सही प्रतीत होती है।

1 thought on “England Vs Sri Lanka श्रीलंका ने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 मे सबसे शर्मनाक शिकस्त दी, श्रीलंका के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन    ”

Leave a Comment