Cricket World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 (ODI World Cup 20230 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) का एलान हो चुका है। वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम से तमीम इकबाल को बाहर कर दिया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ये जानकारी एक्स (पूर्व में ट्विटर अकाउंट) के जरिए दी है। बांग्लादेश टीम की कप्तानी शाकिब अल हसन (Shakib al Hassan) को दी गई है जबकि नजमुल हुसैन शांतो (Nazmul Hussain Shanto) को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। वनडे विश्व कप 2023 के आगाज में महज 8 दिन का समय बाकी रह गया है।
Cricket World Cup 2023: तमीम इकबाल को जगह नहीं मिली
इस साल 24 घंटे के भीतर ही वनडे से संन्यास लेने के बाद अपनी वापसी करने वाले तमीम इकबाल (Tamim Iqbal ) का टीम से पत्ता कट गया है। बता दें कि तमीम ने अपनी पीठ की इंजरी के चलते बांग्लादेश वनडे टीम (Bangladesh One Day Team) की कप्तानी छोड़ दी थी और वह चोटिल होने के चलते एशिया कप (Asia Cup) से भी बाहर रहे थे।
हालांकि, वह विश्व कप के लिए फिट लग रहे थे, लेकिन इसके बावजूद बीसीबी (BCB) ने उन्हें वनडे विश्व कप (One Day World Cup) के लिए टीम में जगह नहीं दी। इसके अलावा तेज गेंदबाज इबादत हुसैन (Ibadat Hussain) भी चोट से उबरने में नाकाम रहे और उन्हें भी टीम में जगह नहीं मिली।
Cricket World Cup 2023: विश्व कप के लिए बांग्लादेश टीम का हुआ एलान
दरअसल, वनडे विश्व कप 2023 के लिए बांग्लादेश टीम में तमीम इकबाल को जगह नहीं मिली है। इसके अलावा तेज गेंदबाज इबादत हुसैन विश्व कप के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहे हैं। बता दें कि जुलाई महीने में अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ वनडे मैच की सीरीज के दौरान इबादत हुसैन के घुटने में चोट लग गई थी और 30 अगस्त को उनके घुटने की सर्जरी हुई थी, लेकिन वह फिट नहीं हो सके।
Cricket World Cup 2023: बांग्लादेश के पास एक से एक खिलाड़ी
Cricket World Cup 2023: तमीम की गैर मौजूदगी में बांग्लादेश की बल्लेबाजी में मुश्फिकुर रहीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन और शाकिब के पास अनुभव है। स्पिन टीम का मजबूत पक्ष बना हुआ है, जिसमें शाकिब, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद और महेदी हसन शामिल है। इनमें से कई स्पिनर सक्षम ऑलराउंडर भी हैं, जिनमें शाकिब और मेहदी हसन का नाम शामिल हैं, जबकि नसुम ने एशिया कप में बल्लेबाजी से अपने प्रदर्शन की क्षमता दिखाई हैं।
Cricket World Cup 2023: बांग्लादेश की विश्व कप टीम इस प्रकार:
शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन कुमेर दास, तनजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो (उप कप्तान), तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, शक महेदी हसन, तस्कीन अहमद , मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब
Cricket World Cup 2023: तमीम इकबाल को वनडे विश्व टीम में नहीं चाहते थे शाकिब!
सोमोय टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी तमीम इकबाल को वनडे टीम में शामिल नहीं करने के लिए शाकिब अल हसन ने वॉर्निंग दी थी। उनका कहना था कि अगर बीसीबी तमीम को विश्व कप की टीम में जगह देती है तो वह टीम छोड़ देंगे।
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि तमीम इकबाल पीठ की चोट के चलते काफी समय से परेशान चल रहे हैं। तमीम ने हाल में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया था, लेकिन पीएम शेख हसीना के कहने पर उन्होंने संन्यास के 24 घंटे बाद ही वापसी की। तमीम इकबाल ने अपने करियर में अब तक 70 टेस्ट, 241 वनडे और 78 टी-20 मैच खेले है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 5134, 8313 और 1758 रन बनाए हैं। तमीम ने तीनों फॉर्मेट में कुल 22 शतक जड़े है।

1 thought on “Cricket World Cup 2023: बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का विश्व कप के लिए हुआ एलान, पूर्व कप्तान का कटा पत्ता”