Asian Games: NEP का यह क्रिकेटर T20I में लाया जलजला, 8 छक्‍के के साथ तूफानी अर्धशतक लगाकर तोड़ डाला युवराज सिंह का रिकॉर्ड

Asian Games:  Dipendra Singh Airee टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। नेपाल के बल्‍लेबाज ऐरी ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नेपाल के बल्‍लेबाज ने बुधवार 27 सितंबर 2023 को एशियन गेम्‍स 2023 में मंगोलिया के विरुद्द केवल 9 गेंदों में 8 छक्‍के की मदद से अपना अर्धशतक जड़ा। युवराज सिंह ने 12 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया था।

Asian Games: नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बुधवार को युवराज सिंह के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। एशियन गेम्‍स 2023 में मंगोलिया के विरुद्द बुधवार को दीपेंद्र ने केवल 9 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया है।

चीन के हांगझोऊ में जारी एशियन गेम्‍स 2023 (Asian Games 2023) में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने मंगोलिया (Mangolia) के खिलाफ 9 गेंदों में 8 छक्‍के की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड अब दीपेंद्र सिंह ऐरी के नाम दर्ज हो गया है।

यह भी देखें; Kushal Malla: नेपाल के बल्‍लेबाज ने दिखाया अपना रौद्र रूप, सबसे तेज महज 34 गेंदों में जड़ दिया T20I मे शतक, तोड़ा Rohit Sharma का रिकॉर्ड

युवराज का रिकॉर्ड 16 साल बाद टूटा

Asian Games
Asian Games

Asian Games: इससे पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड भारत (India) के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम दर्ज था। युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्‍ड कप में इंग्‍लैंड (England0 के खिलाफ डरबन में केवल 12 गेंदों में पचासा जड़ा था। वेस्‍टइंडीज (West Indies) के पूर्व विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल (Chris Gayle) और अफगानिस्‍तान (Afghanistan) के हजरतुल्‍लाह जजई (Hazratullah Hajjai) ने भी 12 गेंदों में अर्धशतक जमाए। वो युवराज (Yuvraj) की बराबरी कर सके थे, लेकिन रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए थे।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Asian Games : T20I में सबसे तेज अर्धशतक

Asian Games
Asian Games

दीपेंद्र सिंह ऐरी – 9* गेंद

युवराज सिंह – 12 गेंद

क्रिस गेल – 12 गेंद

हजरतुल्‍लाह जजई – 12 गेंद

Asian Games:  नेपाल की रिकॉर्ड जीत

Asian Games: नेपाल ने इस दौरान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी बनाया। नेपाल ने मंगोलिया को 273 रन के विशाल अंतर से मात दी। नेपाल ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 315 रन बनाए। जवाब में मंगोलिया की टीम केवल 41 रन पर ढेर हो गई।

इससे पहले यह रिकॉर्ड चेक गणराज्‍य के नाम दर्ज था, जिसने तुर्की (Türkiye) को 257 रन के अंतर से मात दी थी। चेक गणराज्‍य ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में चार विकेट खोकर 278 रन बनाए थे। जवाब में तुर्की की टीम 21 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

Asian Games मल्‍ला ने जड़ा सबसे तेज शतक

Asian Games: नेपाल के नाम बुधवार का दिन रहा। तीसरे नंबर पर बल्‍लेबाजी करने आए कुशल मल्‍ला ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जमाने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया। मल्‍ला ने केवल 34 गेंदों में शतक जड़ा। उन्‍होंने भारत के कप्‍तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ा। शर्मा और मिलर ने 37 गेंदों में शतक जमाया था।

Leave a Comment